अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

होटल में घुसा अनियंत्रित कंटेनर, 38 को कुचला:13 लोगों की मौत

Share
दुर्घटना मुंबई-आगरा हाईवे पर शिरपुर तालुका के पलासनेर गांव में दोपहर करीब 12 बजे हुई। - Dainik Bhaskar

दुर्घटना मुंबई-आगरा हाईवे पर शिरपुर तालुका के पलासनेर गांव में दोपहर करीब 12 बजे हुई।

मुंबईः महाराष्ट्र के धुले जिले में शिरपुर तहसील के पलासनेर गांव के पास मुंबई-आगरा हाईवे पर मंगलवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। ब्रेक फेल होने के बाद बेकाबू कंटेनर दो वाहनों को टक्कर मारते हुए एक होटल में जा घुसा और पलट गया। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को शिरपुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हादसा दोपहर 12 बजे के करीब हुआ है। बताया जा रहा है कि कंटेनर मध्य प्रदेश से धुले की तरफ जा रहा था। तभी अनियंत्रित हो गया और तीन गाड़ियों को टक्कर मारते हुए होटल में जा घुसा।

घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कंटेनर अपने आगे चल रही एक कार को रौंदता हुआ सड़क किनारे एक होटल में जा घुसता है।

हादसे को फोटोज में देखिए…

टक्कर इतनी जोरदार थी कि शव दूर तक बिखर गए।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि शव दूर तक बिखर गए।

टक्कर के बाद ट्रक पलट गया। बाद में इसे क्रेन से हटाया गया।

टक्कर के बाद ट्रक पलट गया। बाद में इसे क्रेन से हटाया गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोग रेस्क्यू के लिए पहुंचे।

हादसे के बाद स्थानीय लोग रेस्क्यू के लिए पहुंचे।

हादसे में होटल ध्वस्त हो गई।

हादसे में होटल ध्वस्त हो गई।

5 फीट हवा में उछल गई कार
घटना के दौरान का वीडियो डरावना है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे से पहले मुंबई-आगरा हाईवे पर दूसरा कंटेनर बाएं दिशा में धीमी रफ्तार में आगे बढ़ रहा है।

सड़क के किनारे एक और ट्रक खड़ा है। एक कार इन दोनों को क्रॉस करने ही वाली थी कि बेकाबू कंटेनर पीछे से कार को टक्कर मारता है। फिर होटल में घुसता है।

पहले तो कार के चिथड़े उड़ जाते हैं और वह सड़क पर 200 मीटर घिसटती हुई सामने एक डिवाइडर से टकराकर करीब 5 फीट तक हवा में उछल जाती है।

इसके बाद ट्रक सड़क किनारे लगे एक होटल में जाकर लोगों को कुचलते हुए पलट जाता है। घटना के दौरान होटल में भीड़ थी। इस वजह से जान-माल का ज्यादा नुकसान हुआ है।

हादसे के बाद सड़क के किनारे मृतकों और घायलों की कतार लग गई। कई लोगों का शरीर का हिस्सा अलग-थलग पड़ा हुआ था। घायल घंटों सड़क पर तड़पते नजर आए।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना की दौरान कंटेनर की रफ्तार करीब 60-80 किलोमीटर प्रति घंटे रही होगी। कंटेनर पर गिट्‌टी लदा हुआ था।

लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया और कंटेनर को क्रेन के जरिए हटाया गया। हादसे में होटल पूरी तरह तबाह हो गया।

3 दिन पहले बुलढाणा में बस हादसे में 25 की जलने से मौत हुई थी

एक जुलाई को बुलढाणा जिले के पास समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लग गई थी।

एक जुलाई को बुलढाणा जिले के पास समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लग गई थी।

महाराष्ट्र में पिछले तीन दिनों में यह दूसरा बड़ा रोड एक्सीडेंट है। इससे पहले 1 जुलाई को नागपुर से पुणे जा रही बस खंभे से टकराकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई थी। जिससे उसमें आग लग गई। बस में 33 लोग सवार थे, जिसमें 25 की जलने से मौके पर मौत हो गई थी। इनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं।

यह हादसा रात करीब 1.30 बजे बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ाराजा के पास पिंपलखुटा गांव के पास समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर हुआ था। बुलढाणा SP सुनील कड़ासेन ने बताया, हादसे में बस का ड्राइवर बच गया है। उसने बताया कि टायर फटने के बाद हादसा हुआ और बस में आग लग गई। बाद में बस के डीजल टैंक ने आग पकड़ ली, जिससे आग फैल गई।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें