अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा, 15 की मौत:अमित शाह ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी

Share

कोलकाता

पश्चिम बंगाल की 73,887 ग्राम पंचायत सीटों में से 64,874 पर मतदान खत्म हो गया है। बाकी 9,013 सीटों पर उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया था। निर्विरोध चुने जाने वाले उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा 8,874 तृणमूल कांग्रेस से हैं। 3 बजे तक 51% मतदान हुआ है। खत्म होने के बाद का आंकड़ा अभी तक नहीं आया है। चुनाव के नतीजे 11 जुलाई को आएंगे।

सेंट्रल फोर्सेस की तैनाती के बाद भी अलग-अलग इलाकों से हिंसा की खबरें आईं। कई इलाकों से बूथ लूटने, बैलेट पेपर फाड़ने, बैलेट पेपर में आग लगाने की घटनाएं देखी गईं। कूच बिहार के माथभंगा-1 ब्लॉक के हजराहाट गांव में एक युवक बैलेट बॉक्स लेकर भाग गया।

साउथ 24 परगना के भांगड़ ब्लॉक के जमीरगाछी में इंडियन सेक्यूलर फ्रंट (ISF) और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। यहां गांव के लोगों ने बताया कि TMC के लोग थैले में भरकर बम लाए थे। TMC कार्यकर्ता गांव के लोगों को डराकर वोट डलवा रहे थे। उन्होंने इतने बम फेंके कि 2 घंटे तक पोलिंग रुकी रही। कुछ बम मीडियो वालों की तरफ भी फेंके। फिलहाल यहां सेंट्रल फोर्स तैनात है।

पिछले 24 घंटों में चुनावी हिंसा में छह जिलों में 15 लोगों के मरने की खबर है। मरने वालों में आठ TMC कार्यकर्ता, तीन CPI(M) कार्यकर्ता, कांग्रेस-भाजपा और ISF के एक-एक कार्यकर्ता और एक निर्दलीय उम्मीदवार का पोलिंग एजेंट शामिल है। 9 जून से अब तक हिंसक घटनाओं में मरने वालों की संख्या 28 से ज्यादा हो चुकी है।

हिंसा की घटनाओं को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने BJP के प्रदेश अध्यक्ष सुकान्त मजूमदार से भी बात की और कार्यकर्ताओं के बारे में जानकारी ली। वहीं, नंदीग्राम से भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल जल रहा है। केंद्र को यहां राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए।

पंचायत चुनाव की तस्वीरें…

कूच बिहार के एक गांव में एक युवक बैलेट बॉक्स लेकर ही भाग गया।

कूच बिहार के एक गांव में एक युवक बैलेट बॉक्स लेकर ही भाग गया।

कूच बिहार के दिनहाटा में बारानाचीना के पोलिंग बूथ में फर्जी मतदान से परेशान वोटर्स ने बैलेट बॉक्स को आग लगा दी।

कूच बिहार के दिनहाटा में बारानाचीना के पोलिंग बूथ में फर्जी मतदान से परेशान वोटर्स ने बैलेट बॉक्स को आग लगा दी।

कूचबिहार के पोलिंग बूथ में तोड़फोड़ के बाद बैलट पेपर्स में आग लगा दी गई।

कूचबिहार के पोलिंग बूथ में तोड़फोड़ के बाद बैलट पेपर्स में आग लगा दी गई।

साउथ 24 परगना के भांगड़ ब्लॉक के जमीरगाछी में TMC कार्यकर्ताओं की बमबाजी में घायल हुए शख्स को अस्पताल ले जाते लोग।

साउथ 24 परगना के भांगड़ ब्लॉक के जमीरगाछी में TMC कार्यकर्ताओं की बमबाजी में घायल हुए शख्स को अस्पताल ले जाते लोग।

हुगली के धामसा में एक पोलिंग बूथ पर TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद लोगों ने दो बैलेट बॉक्स एक तालाब में फेंक दिए।

हुगली के धामसा में एक पोलिंग बूथ पर TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद लोगों ने दो बैलेट बॉक्स एक तालाब में फेंक दिए।

दिनहाटा के इंद्रेश्वर प्राइमरी स्कूल में बैलेट बॉक्स पर पानी फेंका गया, जिसके बाद यहां वोटिंग रोकनी पड़ी।

दिनहाटा के इंद्रेश्वर प्राइमरी स्कूल में बैलेट बॉक्स पर पानी फेंका गया, जिसके बाद यहां वोटिंग रोकनी पड़ी।

नॉर्थ 24 परगना के बसुदेबपुर जाने के रास्ते में CPI(M) कार्यकर्ताओं ने गवर्नर सीवी आनंदा बोस की कार रोक कर उन्हें अपनी परेशानियां बताईं।

नॉर्थ 24 परगना के बसुदेबपुर जाने के रास्ते में CPI(M) कार्यकर्ताओं ने गवर्नर सीवी आनंदा बोस की कार रोक कर उन्हें अपनी परेशानियां बताईं।

यह फोटो मालदा जिले के पोलिंग बूथ की है। यहां 7 बजे से ही बड़ी संख्या में लोग वोट डालने पहुंच गए थे।

यह फोटो मालदा जिले के पोलिंग बूथ की है। यहां 7 बजे से ही बड़ी संख्या में लोग वोट डालने पहुंच गए थे।

पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना के मस्जिद बाटी इलाके में पोलिंग बूथ पर तैनात पुलिस।

पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना के मस्जिद बाटी इलाके में पोलिंग बूथ पर तैनात पुलिस।

कूच बिहार के दिनहाटा में वोट डालने के लिए लाइन में खड़े लोग।

कूच बिहार के दिनहाटा में वोट डालने के लिए लाइन में खड़े लोग।

साउथ 24 परगना के बसंती में लोग बारिश में वोट डालने पहुंचे। ये लोग छाता लिए थे।

साउथ 24 परगना के बसंती में लोग बारिश में वोट डालने पहुंचे। ये लोग छाता लिए थे।

मतदान से जुड़े अपडेट्स

  • वोटिंग के दौरान हुई हिंसा को लेकर गवर्नर सीवी आनंद बोस ने कहा कि चुनाव बैलेट से लड़ा जाना चाहिए बुलेट से नहीं।
  • पूर्व मेदिनीपुर के नंदीग्राम ब्लॉक 1 के रेजिडेंट्स ने TMC पर बूथ कैप्चर करने का आरोप लगाते हुए इलेक्शन का बॉयकॉट किया। लोगों ने सेंट्रल फोर्स की तैनाती की मांग की।
  • हुगली के आरामबाग में निर्दलीय उम्मीदवार जहांआरा बेगम के एजेंट को TMC कार्यकर्ताओं ने गोली मार दी।
  • हुगली के तारेकेश्वर में एक निर्दलीय उम्मीदवार की बेटी को गोली मारी गई। लोगों का आरोप है कि गोली TMC कार्यकर्ताओं ने मारी है।
  • मालदा जिले के इंग्लिश बाजार के नागहरिया इलाके में मतदान के दौरान बम फेंके जाने पर कई पुलिसकर्मी घायल हुए।
  • उत्तर दिनाजपुर के गोलपोखर के ब्लॉक-1 के बूथ संख्या 145 पर उपद्रवियों ने पोलिंग अधिकारी मोहम्मद खैरुल के साथ मारपीट की और मतदान केंद्र में घुसकर वोट डाले।
  • नादिया जिले के महेशनगर गांव में मतदान पेटियां लूटने आए करीब 30 बदमाशों को गांव वालों ने घेर लिया। इनमें से एक बदमाश को लोगों ने पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा।
  • बचकर भाग रहे बदमाश तीन बाइक वहीं छोड़ गए थे, जिनमें गांव वालों ने आग लगा दी। पकड़े गए बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
  • कांग्रेस नेता कौस्तव बागची ने हाईकोर्ट से चुनाव को अमान्य घोषित करने की मांग की। वहीं, BJP कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

छह जिलों में 15 लोगों की मौत हुई

TMC: शनिवार सुबह मुर्शिदाबाद के बेलडांगा और कूचबिहार के तूफानगंज में दो पार्टी कार्यकर्ताओं, जबकि मालदा के मानिक चौक में TMC नेता के रिश्तेदार की हत्या कर दी गई। अभी तक कुल 8 कार्यकर्ता मारे जा चुके हैं।

कांग्रेस: मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में कांग्रेस कार्यकर्ता यास्मीन एसके का मर्डर कर दिया गया।

CPI(M): पूर्वी बर्दवान में शुक्रवार रात 32 साल के CPI(M) कार्यकर्ता रजिबुल हक को गोली मार दी गई थी। शनिवार सुबह उसने कोलकाता के NRS मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। CPI(M) के तीन कार्यकर्ताओं के मरने की खबर है।

BJP: कूचबिहार के फलिमारी में शनिवार सुबह भाजपा के पोलिंग एजेंट माधव विश्वास की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

ISF: नादिया जिले के हरिनघाटा इलाके में TMC से झड़प में ISF कार्यकर्ता की मौत हो गई। मृतक की पहचान 48 साल के सइदुल शेख के तौर पर हुई है।

निर्दलीय: उत्तरी 24 परगना के पीरगाछा में एक निर्दलीय उम्मीदवार के बूथ एजेंट अब्दुल्ला की हत्या कर दी गई।

भाजपा ने TMC पर दक्षिण 24 परगना की नूरपुर पंचायत में बूथ कैप्चर करने और बैलेट लूटने का आरोप लगाया।

भाजपा ने TMC पर दक्षिण 24 परगना की नूरपुर पंचायत में बूथ कैप्चर करने और बैलेट लूटने का आरोप लगाया।

बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने यह तस्वीर ट्वीट करके बताया कि भाजपा उम्मीदवार के बूथ एजेंट माधव विश्वास की हत्या कर दी गई।

बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने यह तस्वीर ट्वीट करके बताया कि भाजपा उम्मीदवार के बूथ एजेंट माधव विश्वास की हत्या कर दी गई।

बूथ एजेंट अब्दुल्ला की मौत के लिए गांव के लोगों ने TMC उम्मीदवार मुन्ना बीबी के पति को दोषी ठहराया और सड़क पर प्रदर्शन किया।

बूथ एजेंट अब्दुल्ला की मौत के लिए गांव के लोगों ने TMC उम्मीदवार मुन्ना बीबी के पति को दोषी ठहराया और सड़क पर प्रदर्शन किया।

ISF के नौशाद सिद्दीकी बोले- TMC लोगों की जान लेकर चुनाव जीतना चाहती है
भास्कर की रिपोर्टर अक्षय बाजपेयी ने ISF के एकमात्र विधायक नौशाद सिद्दीकी से हिंसा को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि मेरी विधानसभा में जिस दिन से नॉमिनेशन शुरू हुआ उसी दिन से TMC के लोगों ने आम जनता पर दबाव डालना शुरू कर दिया था। हम जहां रहते हैं कल रात में वहां भी TMC के गुंडों ने बमबाजी की। वे लोग जानते हैं कि आम आदमी अधिक वोट डालेगा तो सरकार के खिलाफ वोट डालेगा, इसलिए वह ऐसा माहौल बना रहे थे कि लोग वोट ना डाल पाएं।

TMC के लोकल लीडर्स कट मनी लेते हैं इसलिए आम लोगों ने अब तय कर लिया है कि उन्हें वोट नहीं डालेंगे। ऐसा हुआ तो रूलिंग पार्टी से जुड़े नेताओं की रोजी-रोटी बंद हो जाएगी भांगड़ में चुनाव हारने के बाद टीएमसी अब किसी भी हाल में पंचायत को अपने पक्ष में करना चाहती है भले ही किसी की जान भी क्यों न लेना पड़े

9,013 सीटों पर निर्विरोध चुने गए हैं उम्मीदवार
राज्य में ग्राम पंचायत की कुल 73,887 सीटें हैं, जिनमें से 9,013 सीटों पर उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया था। निर्विरोध चुने जाने वाले उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा 8,874 तृणमूल कांग्रेस से हैं। वहीं, भाजपा के 63 उम्मीदवार, कांग्रेस के 40 और CPM के 36 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए थे।

साल 2018 के पंचायत चुनावों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 58,692 में से 20,078 यानी 34.2% सीटों पर फैसला निर्विरोध रहा था। इनमें से करीब सभी सीटें TMC ने जीती थीं।

TMC के 61,591 उम्मीदवारो‌ं ने पर्चा भरा
बंगाल में पंचायत चुनाव का शेड्यूल 8 जून को जारी हुआ था। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 जून थी। ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकन में सत्ताधारी TMC आगे रही। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, सबसे ज्यादा TMC के 61,591 उम्मीदवारो‌ं ने पर्चा भरा है, जो करीब 97% है।

दूसरे नंबर पर भाजपा है, जिसने 60% सीटों पर 38,475 उम्मीदवार उतारे हैं। CPIM ने 56% सीटों पर (35,411) प्रत्याशी उतारे हैं। हालांकि, ग्राम पंचायत में प्रत्याशियों के मामले में कांग्रेस निर्दलीय उम्मीदवारों से भी पीछे रह गई है। जहां 16,335 निर्दलीय ने नामांकन भरा है, जबकि कांग्रेस की तरफ से सिर्फ 11,774 नामांकन दाखिल हुए हैं।

पंचायत चुनाव को लेकर बंगाल में झड़प जारी है। 4 जुलाई को साउथ 24 परगना में TMC और ISF कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। इसके बाद इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई।

पंचायत चुनाव को लेकर बंगाल में झड़प जारी है। 4 जुलाई को साउथ 24 परगना में TMC और ISF कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। इसके बाद इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई।

कांग्रेस-CPM में समझौता
बंगाल की कुछ सीटों पर कांग्रेस-CPM ने एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। इसी तरह, आम आदमी पार्टी ने भी TMC के साथ कोई मुकाबला नहीं करते हुए अपना उम्मीदवार इस चुनाव में नहीं उतारा है। NPP ने भी कोई दावेदारी पेश नहीं की है।

धांधली: हज पर गए तृणमूल प्रत्याशी का पर्चा भरा, मामला कोर्ट पहुंचा तो रद्द
उत्तर 24 परगना में मिनाखां कुमारजोल ग्राम पंचायत के तृणमूल प्रत्याशी मेहरुद्दीन 4 जून से हज पर गए थे। वे 16 जुलाई को लौटेंगे, लेकिन उनके विदेश में रहने के बावजूद यहां नामांकन पत्र दाखिल हो गया। इस पर CPM कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंची तो आयोग ने नामांकन खारिज कर दिया। आयोग ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया में तकनीकी खामी थी। अगली सुनवाई 19 जुलाई को होगी।

सबसे बुजुर्ग और सबसे युवा प्रत्याशी
पश्चिम बर्दवान जिले के अमलाजोड़ा ग्राम पंचायत में BJP की उम्मीदवार 85 वर्षीय उमा रानी मिश्रा का कहना है कि सेवा के लिए कोई उम्र नहीं होती। दक्षिण दिनाजपुर के धलपाड़ा ग्राम पंचायत से 23 साल की चुमकी घोष को TMC ने टिकट दिया है। मात्र 2 फुट की कद-काठी की चुमकी घोष हिली गवर्नमेंट कॉलेज में थर्ड ईयर की छात्रा हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें