दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आज सुबह 7 बजे यमुना नदी का जलस्तर 208.46 मीटर दर्ज किया गया।भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन आज,पीएम नरेंद्र मोदी आज से फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा पर, राष्ट्रपति मैक्रों से होगी मुलाकात,दिल्ली में यमुना उफान पर, एलजी वीके सक्सेना ने गुरुवार को बुलाई DDMA की बैठक,INDW vs BDW: बांग्लादेश का 3-0 से सूपड़ा साफ करने पर होंगी भारत की नजरें,आदिपुरुष विवाद: इलाहाबाद HC के फैसले के खिलाफ याचिका पर SC में सुनवाई,कीमतें घटाने के लिए टमाटर खरीदेगी केंद्र सरकार:धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में भगदड़; अक्षय की OMG-2 का रिव्यू करेगा सेंसर बोर्ड कश्मीरी गेट से लेकर राजघाट तक पानी भरा हुआ है। यह एक नया रेकॉर्ड है। ऐसे में 24 से 48 घंटे दिल्ली पर बहुत भारी गुजरने वाले हैं। दिल्ली पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में धारा 144 लागू कर दी है
CM ममता बनर्जी ने चुनावी हिंसा में मारे गए लोगों के परिजन को मुआवजा और नौकरी देने का ऐलान किया है। एक खबर उस फिल्म से जुड़ी रही, जिस पर कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हो गई है। हम सिनेमा, सेलिब्रिटी और इससे जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में भी बताएंगे…।
आज के प्रमुख इवेंट्स
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री से जुड़े एक मामले में अहमदाबाद कोर्ट में सुनवाई होगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री की डिग्री को फर्जी बताया था। जिसके बाद गुजरात यूनिवर्सिटी ने दोनों के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था।
- PM मोदी 2 दिन के दौरे पर फ्रांस पहुंचेंगे। यहां भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बातचीत होगी। मैक्रों PM मोदी के लिए प्राइवेट डिनर होस्ट करेंगे।
बागेश्वर वाले बाबा के दरबार में भगदड़; 10 घायल; कार्यक्रम में 5 लाख से ज्यादा लोग थे
ग्रेटर नोएडा में बागेश्वर वाले बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में भगदड़ मच गई। गर्मी-उमस होने से कई लोग बेहोश हो गए। 10 को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के वक्त दरबार में 5 लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे। लोगों में दरबार में अर्जी लगाने की होड़ मची थी।
बाबाओं की सभाओं में लाखों लोगों के पहुंचने से व्यवस्था बिगड़ने का खतरा रहता है। इस साल फरवरी में मध्य प्रदेश के सीहोर में रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान लाखों लोग कुबेरेश्वर धाम पहुंचे थे। इसमें 3 साल के बच्चे और 2 महिलाओं की मौत हुई थी।
सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह के मुताबिक रुद्राक्ष महोत्सव में आई एक महिला और एक बच्चे की मौत हुई है। महिला की मृत्यु का कारण कार्डियक अरेस्ट है। जबकि 3 वर्षीय बच्चे की मौत बीमारी के कारण हुई है। बच्चे को सेरेब्रल पाल्सी नाम की बीमारी थी। वह इम्यूनोकॉम्प्रोमाइज्ड (पहले से कई बीमारियों से पीड़ित) था। कलेक्टर ने बताया कि कुबेरेश्वर धाम में करीब 2000 श्रद्धालुओं ने सर्दी, खांसी, बुखार समेत अन्य रोगों की दवाएं यहां बने दवा काउंटर से लीं। इनमें से एक भी श्रद्धालु को किसी भी अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ी है।
कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव में जलगांव के विवेक विनोद भट्ट पत्नी और दो बेटों के साथ गुरुवार को आए थे। भट्ट ने बताया कि 3 साल के बेटे अमोघ भट्ट की तबीयत पहले से थोड़ी खराब थी। गाड़ी की सुविधा नहीं हाेने से हम पैदल ही आए। रास्ते में बच्चे की तबीयत और खराब हाे गई। हम उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ICU में भर्ती कर लिया गया। शुक्रवार सुबह डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
अकोला की रहने वाली 40 वर्षीय मंगला गुरुवार शाम को चक्कर खाकर गिर पड़ी थीं। उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए थे, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। इससे पहले गुरुवार दोपहर को मालेगांव की रहने वाली 50 वर्षीय महिला ने भी दम तोड़ दिया था।
महोत्सव के पहले ही दिन गुरुवार को लाखों लोगों की भीड़ के कारण कार्यक्रम स्थल पर हालात बेकाबू हो गए थे। शुक्रवार को भी भारी भीड़ के बाद रुद्राक्ष वितरण का कार्यक्रम रोक दिया गया। जिसके बाद रुद्राक्ष लेने के लिए देशभर से आए लोग खाली हाथ लौटने लगे। इस बीच, पंडित मिश्रा ने कहा कि अब महोत्सव के बजाय पूरे साल मिलेंगे रुद्राक्ष। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि शनिवार को महाशिवरात्रि पर पूरे देश में महाकाल के भक्तों का विश्वास देखने को मिलेगा। उन्होंने ये भी कहा कि थोड़ी व्यवस्थाएं ठीक कर फिर से रुद्राक्ष वितरण शुरू किया जाएगा।
गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ कुबेरेश्वर धाम पर उमड़ी।
मानव अधिकार आयोग ने स्वतह संज्ञान लिया
सीहोर में पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव में अव्यवस्थाओं के कारण लोगों को हुई परेशानियों को लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने स्वतह संज्ञान लिया है। आयोग ने कलेक्टर और एसपी सीहोर से 5 बिन्दुओं पर एक सप्ताह में तथ्यात्मक प्रतिवेदन मांगा है।
इन बिंदुओं पर मांगा जवाब
आयोजक ने कितने लोगों के आने की अनुमानित संख्या और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी देकर लिखित में अनुमति चाही थी ?
प्रशासन ने कितने लोगों की अनुमानित संख्या के हिसाब से सुरक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूल आवश्यकताओं की उपलब्धता को सुनिश्चित किया था?
आयोजन स्थल के पास स्थित स्टेट हाईवे पर सुचारू ट्रैफिक के साथ ही कार्यस्थल के आसपास यातायात, पार्किंग की क्या व्यवस्था की गई?
कार्यक्रम के पहले ही दिन अनुमान से ज्यादा लोगों और वाहनों के आने पर अनियंत्रित हुई स्थिति को काबू में करने के लिए क्या प्रयास किए गए?
पहले ही दिन व्यवस्थाओं से कई गुना अधिक संख्या में व्यक्ति और वाहनों के आने से अनियंत्रित हुए ऐसे वातावरण/परिस्थितियों को ठीक करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा क्या वैधानिक कार्यवाही की गई है ?
लोगों की परेशानी देखते हुए रुद्राक्ष बांटना रोका
रुद्राक्ष महोत्सव का शुक्रवार को दूसरा दिन है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही रुद्राक्ष के लिए लाइन में लगे हैं। भीड़ इतनी कि पैर रखने तक की जगह नहीं है। फिलहाल रुद्राक्ष का वितरण रोक दिया गया है। हालांकि कल से उलट आज इंदौर-भोपाल हाईवे पर ट्रैफिक जाम के हालात नहीं हैं।
अब महोत्सव में नहीं बल्कि सालभर मिलेंगे रुद्राक्ष
पंडित मिश्रा ने शुक्रवार को कथा के दूसरे दिन कहा- इस रुद्राक्ष उत्सव से, इसके पहले के रुद्राक्ष उत्सव से, उसके पहले वाले रुद्राक्ष उत्सव से यही सीखने को मिला है कि रुद्राक्ष उत्सव करो, आयोजन हो, रुद्राक्ष का शिवलिंग बने, अनुष्ठान भी हो। बस उस रुद्राक्ष को रुद्राक्ष उत्सव के समय वितरित नहीं करते हुए पूरे साल जो कुबेरेश्वर धाम आते हैं, उन्हें दिया जाए। जो भक्त नहीं आ सकते, वे साल में कभी भी आकर यहां से रुद्राक्ष ले सकते हैं। लोग समझ रहे हैं यह रुद्राक्ष की भीड़ है, यह तो बाबा के भक्तों की भीड़ है।
पंडित मिश्रा बोले- सबको VIP ट्रीटमेंट नहीं दे सकते
इससे पहले श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि आप लोग यहां आए हैं, भगवान शंकर आप सब की मनोकामनाएं पूर्ण करें, मेरी यही विनती है। हमारे यहां 10 बजे से भोजन शुरू हो रहा है, 7 बजे तक चलता है, घबराने की आवश्यकता नहीं है।
22 कुओं का पानी यहां आ रहा है, लाइट चले जाने पर थोड़ी दिक्कत हो जाती है, इसके लिए माफी चाहता हूं। उन्होंने कहा कि दुनिया के लोग तो कुछ भी कहेंगे, इसके बाद उन्होंने कहा, आग लगे बस्ती में… सामने खड़े लोग बोले- हम अपनी मस्ती में। प्रदीप मिश्रा ने कहा- हम सभी को VIP ट्रीटमेंट नहीं दे सकते।

धार की झमुबाई अपने रिश्तेदार के साथ सीहोर के कुबेरेश्वर धाम पहुंची थी। वहां भगदड़ के बाद से उनका पता नहीं चल सका है।
भगदड़ में गायब धार की महिला अब भी लापता
धार जिले के जामन्या गांव की झमुबाई सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में मची भगदड़ के बाद से गायब हैं। गुरुवार सुबह आठ बजे से उनका पता नहीं चल पा रहा है। झमुबाई अपनी रिश्तेदार के साथ गुरुवार अलसुबह कुबेरेश्वर पहुंची थी लेकिन भगदड़ के बाद वे अपनी साथी को नहीं मिली। झमु बाई के न मिलने की खबर के बाद परिजन शुक्रवार दिनभर उन्हें ढूंढते रहे लेकिन रात तक कोई पता नहीं चल पाया।

कुबेरेश्वर आश्रम परिसर में निर्माणाधीन मंदिर के सामने स्थापित रुद्राक्ष के शिवलिंग का अभिषेक करते हुए पंडित प्रदीप मिश्रा।
गुम लोगों की खोज में हो रहा अनाउंसमेंट
हेलो, हेलो… गीता, लक्ष्मी और रिंकू की मम्मी, भोपाल वाले । गेट नंबर 1 पर पुलिस सहायता केंद्र पर आ जाइए। हम लोग यहां आपका इंतजार कर रहे हैं। पूरी रात से खोज रहे हैं, लेकिन आप नहीं मिले। यह अनाउंसमेंट सीहोर के पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर आश्रम पर गुरुवार को शुरू हुए रुद्राक्ष महोत्सव एवं महाकुंभ कार्यक्रम स्थल पर हो रहा है। यह केवल एक अकेला अनाउंसमेंट नहीं है, इस तरह की घोषणाओं का सिलसिला गुरुवार रात 12:00 बजे से लगातार जारी है।
इसकी वजह रुद्राक्ष महोत्सव में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड तोड़ भीड़ होना है। महोत्सव में शामिल होने आए लाखों श्रद्धालु रुद्राक्ष मिलने की आस में शुक्रवार सुबह तक भी कुबेरेश्वर धाम परिसर में डेरा जमाए बैठे हैं।

गुरुवार रात को सीहोर बस स्टैंड पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही।
सुबह से लाइन में लगे रहे, रात को खाली हाथ लौटे
हैदराबाद से आई महिला भक्त ने कहा- इतनी अव्यवस्था होगी, यह सोचा नहीं था। पीने का पानी तो छोड़िए बाथरूम में लॉक लगे थे। रुद्राक्ष फेंककर दिए तो बुजुर्ग समेत कई लोग दब गए। कोई पूजा वाले रुद्राक्षों को ऐसे फेंकता है क्या। पूरी पब्लिक परेशान है।
मैं खुद चार दिन से परेशान हूं, फिर भी रुद्राक्ष नहीं मिला। जब 16 तारीख से रुद्राक्ष देने की बात कही थी, तो 15 तारीख को क्यों बांटना शुरू कर दिया। अब बिना रुद्राक्ष के लौट रहे हैं। पिछले साल भी महाराज जी ने ऐसा ही किया था। ऑटो वाले एक-एक व्यक्ति से 500-500 रुपए ले रहे हैं।

कुबेरेश्वर धाम आए श्रद्धालु रुद्राक्ष नहीं मिलने से मायूस होकर घर लौट गए। शुक्रवार को भी इंदौर-भोपाल हाईवे पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
एक भक्त ने कहा- कोई हादसा हो जाए, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। पंडित जी ने कहा था कि एक महीने का बच्चा आए, तो उसे भी रुद्राक्ष देंगे, कहां गया उनका यह किया हुआ वादा। पानी तक के लिए भटकते रहे। रुद्राक्ष तो छोड़िए पानी, खाने तक की व्यवस्था नहीं कर पाए।
इंदौर से आए भक्त रवि ने कहा- रुद्राक्ष लेने आया था। सुबह से भटकता रहा। न तो यहां बैठने की जगह है। न पानी मिल रहा है। परेशान होकर बिना रुद्राक्ष लिए ही लौट रहा हूं। तीन से चार किलोमीटर अलग पैदल चलना पड़ रहा है।
पिता की तबीयत बिगड़ी, इलाज मिला न दवाइयां
रायपुर छत्तीसगढ़ से आए आरके राठौड़ ने बताया दोपहर में पिता जीएल राठौड़ की तबीयत खराब हो गई। मैं दवाइयां लेने कुबेरेश्वर धाम के स्वास्थ्य केंद्र पर आया था, लेकिन डॉक्टर मिला न दवाइयां। यही हाल अन्य बीमार श्रद्धालुओं का भी था। वो दिन से परेशान दिखे।

श्रद्धालुओं को रात में जहां जगह मिली वहीं पर उन्होंने अपना डेरा जमा लिया था। जगह के अभाव में लोग खुले में सोते नजर आए।
प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल
पिछली बार हुई अव्यवस्थाओं से भी प्रशासन ने सबक नहीं लिया। इस साल भी हाईवे पर जाम के हालात बने हुए हैं। हाईवे पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। लोगों को कई किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। जाम से हो रही परेशानी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस मार्ग से आ-जा रहीं कई एम्बुलेंस भी फंस गईं।
सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह का कहना है कि पुराण कथा के नाम पर अनुमति ली गई थी। समिति ने 5 से 6 लाख लोगों के आने का अनुमान बताया था, फिर भी हमने 10 लाख लोगों के लिए धाम में जाने और बाहर आने के इंतजाम किए थे। सुबह से भीड़ बढ़ती गई और दोपहर 12 बजे तक करीब 20 लाख लोग पहुंच गए। ये अनुमान से दोगुना है।
इसे कंट्रोल करना मुश्किल हो गया है। 5 पार्किंग रात में फुल हो गईं थीं। सुबह जो लोग पहुंचे उन्होंने सड़क पर गाड़ियां लगा दीं। 95% लोग चार पहिया वाहन से पहुंचे। महोत्सव के लिए समिति ने सोशल मीडिया के जरिए आमंत्रण दिया। जिसे जो जानकारी मिली, वो पहुंच गया।

श्रद्धालुओं की भीड़ से हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा।
साड़ी-चद्दर बिछाकर खुले आसमान में सोए
हालत यह थी कि डोम फुल हुआ, तो लोगों ने मैदान में ही साड़ी, चद्दर का बसेरा बनाकर सामान जमा लिया, जिसे जहां जगह मिली वह वहीं पर बैठ गया। खुले मैदान में धूप बढ़ी तो श्रद्धालुओं ने चादर व साड़ी से छोटे-छोटे तंबू बना लिए। पैदल आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती देख पुलिस ने धाम तक पहुंचने के मुख्य द्वार को भी खोल दिया है। महोत्सव में ज्यादातर श्रद्धालु रुद्राक्ष लेने ही आए हैं।
पानी की बोतल तक नहीं खरीद सके
गुरुवार को पेट्रोल- डीजल और खाद्य सामग्री का ऑनलाइन भुगतान करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालत ये भी कि वह पानी की बोतल तक नहीं खरीद पा रहे थे। नेटवर्क नहीं होने से उनका मोबाइल काम नहीं कर रहा था और केश लेकर कई श्रद्धालु नहीं आए थे।

कुबेरेश्वर आश्रम परिसर में बड़ी संख्या में भक्त लोग पहुंचे। जिसके चलते गुरुवार और शुक्रवार को यहां पैर रखने तक की जगह नहीं मिली।
अगर मौत आनी है, तो आएगी ही: पंडित प्रदीप मिश्रा
कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि लोग मौत से डरते हैं। कहते हैं कि हम केदारनाथ नहीं जाएंगे। वहां बहुत ठंड है, कुछ हो गया तो क्या होगा, लेकिन अगर मौत आनी है, तो आएगी ही। भले ही आप घर में ही क्यों न हो। आप घर में होंगे, पैर पोंछने के लिए पायदान पर पैर रखोगे और अगर मौत आनी ही होगी, तो तुरंत पायदान फिसल जाएगा। आप 7 तालों में ही क्यों न बंद हो, मौत को आना है, तो वह आएगी ही। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि जो लोग यहां रुद्राक्ष के लालच में आ रहे हैं, तो वे न आएं। टिकट कैंसिल करा लो। यहां आना है, तो महादेव के लिए आओ। उनसे क्या मिलेगा, उसके लालच में ना आओ। रुद्राक्ष के लिए आने की आवश्यकता नहीं है।

कुबेरेश्वर धाम में खाने की कमी के बाद बस स्टैंड पर श्रद्धालु खाने की तलाश में दुकानें ढूंढते नजर आए। इस दौरान स्थानीय रेस्टोरेंट पर भारी भीड़ देखी गई।
2 शिफ्ट में काम कर रही पुलिस
महोत्सव में तैनात पुलिस 2 शिफ्ट में काम कर रही है। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से लेकर रात 8 बजे तक है। 700 जवान तैनात किए गए हैं। SP सीहोर मयंक अवस्थी के साथ 12 जवान लगे हैं। ASP और SP सीहोर के साथ 8-8 जवान लगे हैं, जबकि 100 जवानों को रिजर्व रखा गया है। ट्रैफिक पुलिस के जवान भी व्यवस्था संभाल रहे हैं।

सर्दी के मौसम में भक्तों ने रात कुछ इस तरह से गुजारी।
कीमत घटाने के लिए टमाटर खरीदेगी केंद्र सरकार; दूसरे राज्यों में कम कीमत पर बेचा जाएगा
देशभर में टमाटर की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र से टमाटर खरीदने का फैसला किया है। इन्हें दूसरे राज्यों में कम कीमत पर बेचा जाएगा। देश के 60% टमाटर का उत्पादन दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों में होता है।
ये खबर अहम क्यों है: ज्यादातर राज्यों में टमाटर की कीमतें 100 रुपए के पार पहुंच गई हैं। कहीं-कहीं तो ये 200 रुपए किलो भी बिक रहे हैं। मानसून शुरू होने से टमाटर के उत्पादन में कमी आती है। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से जल्द ही नई फसल आने की उम्मीद है। जिससे आने वाले समय में कीमतें घट सकती हैं।
5 राज्यों में बारिश से तबाही; हिमाचल में फंसे MP के 18 लोग; दिल्ली के निचले इलाके डूबे

1. मनाली में लैंडस्लाइड के बाद तबाह गाड़ियां। 2. दिल्ली में यमुना के करीब रहने वालों को घर छोड़ना पड़ा। 3. जालंधर में आर्मी ने बाढ़ प्रभावित इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
उत्तराखंड, दिल्ली, UP, पंजाब और हरियाणा में बारिश की वजह से बाढ़ के हालात हैं। 5 दिनों में अलग-अलग राज्यों में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। हिमाचल सरकार ने राज्य भर में फंसे 25 हजार लोगों को रेस्क्यू किया है। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के 18 लोग हिमाचल के चंद्रताल में फंसे हैं। दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से 45 साल का रिकॉर्ड टूटा है। यहां निचले इलाके बाढ़ में डूब गए हैं।
दिल्ली में यमुना का जलस्तर रात 10 बजे तक 208.05 मीटर पहुंचा था। 1978 में हाईएस्ट वाटर लेवल 207.49 मीटर था। आज सुबह 9 बजे तक यमुना का जलस्तर 208.30 मीटर तक पहुंच सकता है। 12 जुलाई तक देश में 266 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 271 मिमी हुई है। ये सामान्य से 2% ज्यादा है। उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से 59% अधिक बारिश हुई है।
पुलिस की आंख में मिर्च झोंककर बदमाश की हत्या; भाजपा नेता की हत्या का आरोपी था
राजस्थान के भरतपुर में BJP नेता कृपाल जघीना हत्याकांड के आरोपी की हत्या कर दी गई। पुलिस दो आरोपियों को पेशी के लिए बस से भरतपुर कोर्ट ले जा रही थी। बस टोल प्लाजा पर रुकी तो यहां मौजूद दो बदमाशों ने पुलिसवालों की आंख में मिर्च डाल दी। फिर करीब 15 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें एक आरोपी की मौत हो गई, दूसरा घायल है।
: हाल के दिनों में पुलिस कस्टडी में हत्या के कई मामले सामने आए हैं। मसलन- UP में अतीक-अशरफ हत्याकांड और जीवा हत्याकांड। कोई आरोपी पुलिस हिरासत या रिमांड पर है तो उसके पास भी कई अधिकार होते हैं। जैसे- संविधान के अनुच्छेद- 21 के तहत जीवन जीने का अधिकार। IPC के सेक्शन 330, 331 और CrPC के सेक्शन 41 के तहत सुरक्षा का अधिकार। पुलिस की जिम्मेदारी होती है कि कस्टडी में किसी की मौत या हत्या नहीं हो।
बंगाल पंचायत चुनाव में TMC की एकतरफा जीत; मृतकों के परिजन को ₹2 लाख और नौकरी

साउथ 24 परगना के बांगर और मुर्शिदाबाद में बम मिले। इन्हें बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने डिफ्यूज किया।
पश्चिम बंगाल में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। TMC एकतरफा जीत रही है। BJP दूसरे स्थान पर है। इधर, चुनावी हिंसा में मारे गए 19 लोगों के परिजन को बंगाल सरकार ने 2 लाख रुपए मुआवजा और सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। उधर, कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा है कि चुनाव के अंतिम नतीजे हमारे आदेश पर निर्भर करेंगे।
CM ममता बनर्जी का कहना है कि चुनावी हिंसा में 19 लोगों की मौत हुई है। इसमें TMC के भी 10 लोग शामिल हैं। दूसरी तरफ विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी आरोप लगा रहे कि 50 लोगों की मौत हुई है। मुआवजा पीड़ितों की बजाय सिर्फ TMC के लोगों को दिया जा रहा है।
जून में रिटेल महंगाई 4.81% पर पहुंची; खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़े; मई में 4.25% थी
जून में फुटकर महंगाई 4.81% पर पहुंच गई है। मई में ये 25 महीने के निचले स्तर 4.25% पर आ गई थी। महंगाई बढ़ने की वजह सब्जियों की ऊंची कीमतें है। मानसून ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है, जिससे दाम बढ़े हैं। शहरी महंगाई दर बढ़कर 4.96%, जबकि ग्रामीण महंगाई दर बढ़कर 4.72% हो गई है।
इस साल जनवरी में रिटेल मंहगाई दर 6.53% थी। जो फरवरी, मार्च, अप्रैल और फिर मई में घटते-घटते 4.25% पर आ गई थी। इसके और कम होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन अचानक बढ़ोतरी देखी गई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जुलाई में भी महंगाई बढ़ने ही वाली है।
सेंसर बोर्ड ने OMG 2 को रिव्यू के लिए भेजा; 11 अगस्त को रिलीज होनी है फिल्म

ओह मॉय गॉड-2 2012 में रिलीज हुई फिल्म OMG का सीक्वल है।
सेंसर बोर्ड ने फिल्म OMG 2 को सर्टिफिकेट देने से पहले रिव्यू कमेटी को भेजा है। कमेटी के विचार के बाद सेंसर बोर्ड फिल्म का भविष्य तय करेगा। अभी फिल्म के लिए बैन शब्द का इस्तेमाल करना सही नहीं होगा। अक्षय कुमार स्टार ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होनी है। टीजर 11 जुलाई आ चुका है।
बीते महीने फिल्म आदिपुरुष पर हुए विवाद को देखते सेंसर बोर्ड ने ये फैसला लिया है। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है है कि OMG 2 के किन सीन्स या डायलॉग की वजह से फिल्म को सेंसर बोर्ड ने रिव्यू के लिए भेजा है।
सेंसर बोर्ड ने फिल्म OMG 2 की रिलीज पर फिलहाल रोक लगा दी है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को रिव्यू कमेटी के पास भेजा है। रिव्यू कमेटी के विचार के बाद सेंसर बोर्ड फिल्म का भविष्य तय करेगा।
हालांकि अभी फिल्म के लिए बैन शब्द का इस्तेमाल करना सही नहीं होगा। आदिपुरुष के साथ क्या हुआ, इसी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।
फिल्म का टीजर 11 जुलाई को रिलीज किया गया था। टीजर में अक्षय कुमार लंबी जटाएं और माथे पर भस्म लगाए भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी लीड रोल में दिखेंगे।
फिल्म 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी। इसका पहला पार्ट OMG 2012 में रिलीज हुआ था। उस फिल्म में परेश रावल मुख्य भूमिका में थे।
फिल्म के टीजर में क्या है खास
टीजर की शुरुआत पंकज त्रिपाठी की आवाज से होती है। वह कहते हैं, ईश्वर है या नहीं इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक होकर दे सकता है।
पर भगवान अपने बनाए हुए बंदों में कभी भेद नहीं करता है। फिर चाहे वो नास्तिक कांजी लाल मेहता हो या फिर आस्तिक कांति शरण मुद्गल। इसके बाद शिव बने अक्षय की एंट्री होती है, जिसमें वह कहते हैं, रख विश्वास तू है शिव का दास।
अक्षय कुमार ने ट्वीट कर टीजर शेयर किया था

रामानंद सागर के ‘राम’ अरुण गोविल भी फिल्म में दिखेंगे
‘OMG 2’ में अरुण गोविल भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। अरुण ने ही रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाई थी। खास बात ये है की ‘OMG 2’ को 11 अगस्त को सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ से टकराना था।
दिल्ली: आज सुबह 7 बजे यमुना नदी का जलस्तर 208.46 मीटर दर्ज किया गया। बुधवार दोपहर 1 बजे नदी बाढ़ के उच्चतम रिकॉर्ड 207.49 मीटर (साल 1978)को पार कर गई थी।\
एशिया कप : पाक नहीं जाएगी भारतीय टीम
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मैच श्रीलंका में होगा। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। धूमल ने पुष्टि की कि BCCI सचिव जय शाह और PCB प्रमुख जाका अशरफ की गुरुवार को होने वाली ICC बोर्ड की बैठक से पहले मुलाकात हुई ताकि एशिया कप का कार्यक्रम तय हो सके।
प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली से पेरिस के लिए रवाना हुए। वे भारतीय समयानुसार शाम करीब 4 बजे पेरिस पहुंचेंगे जहां ओरली हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया जाएगा।





