अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ताजा समाचार:2024 में NDA Vs INDIA:सहारा में फंसा 10 करोड़ लोगों का पैसा मिलेगा; सीमा हैदर ATS के सेफ हाउस में शिफ्ट

Share

दिल्ली में यमुना अब खतरे के निशान से नीचे आ गई है। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में बारिश के चलते जलस्तर में उतार-चढ़ाव होता रहेगा। दिल्‍ली में बुधवार को मध्यम बारिश का अनुमान है।2024 में NDA Vs INDIA:सहारा में फंसा 10 करोड़ लोगों का पैसा मिलेगा; सीमा हैदर ने फौजियों को भेजी थी फ्रेंड रिक्वेस्ट वहीं, गुरुवार से संसद का मॉनसून सत्र शुरू हो रहा है। एक दिन पहले, 19 जुलाई को केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक संसद के लाइब्रेरी भवन में होगी। संसद सत्र 11 अगस्त तक चलेगा।DERC के नए अध्यक्ष के नाम पर चर्चा के लिए मिल सकते हैं दिल्ली के एलजी और सीएम,इंदौर: भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में जी20 के रोजगार कार्यसमूह (EWG) की चौथी बैठक, मीरपुर में आज भारत और बांग्लादेश की महिला टीमें दूसरी वनडे में टकराएंगी। सीरीज गंवाने से बचने के लिए टीम इंडिया को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी

सत्ता को लेकर उत्तर और दक्षिण में हुई दो बैठक,दक्षिण में हुई बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन के नाम का ऐलान हुआ। वहीं उत्तर में सत्ताधारी गठबंधन ने अपने 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया। एक खबर पाकिस्तान से आई उस महिला की रही, जिससे बीते 2 दिन में 19 घंटे पूछताछ की गई है।

आज के प्रमुख इवेंट्स

  1. संसद का मानसून सेशन शुरू होने से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसमें बिना किसी बाधा के सेशन चलाने को लेकर सभी दलों के साथ चर्चा की जाएगी। मानसून सेशन में सरकार 21 नए बिल पेश करने वाली है। यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल भी पेश किया जा सकता है।
  2. तीस्ता सीतलवाड़ की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई में अदालत ने उन्हें गिरफ्तारी से 1 हफ्ते की राहत दी थी। तीस्ता पर गुजरात दंगों से जुड़े मामलों में निर्दोष लोगों को फंसाने के लिए फर्जी सबूत गढ़ने का आरोप है।

विपक्षी ने गठबंधन का नाम INDIA रखा; PM मोदी बोले- ये साथ तो आ सकते हैं, पास नहीं

विपक्ष के 26 दलों ने NDA (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस) से मुकाबले के लिए INDIA नाम का गठबंधन बनाया है। फुल फॉर्म है- इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस। राहुल गांधी ने कहा कि ये लड़ाई NDA और INDIA के बीच में है। उधर, दिल्ली में PM मोदी की अध्यक्षता में NDA के 38 दलों की बैठक हुई। PM ने विपक्षी गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा- ये साथ तो आ सकते हैं, पास नहीं। केरल में लेफ्ट और कांग्रेस एक-दूसरे के खून के प्यासे हैं, लेकिन बेंगलुरु में हाथ पकड़कर हंस रहे हैं।

 भास्कर के सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस लोकसभा की 370 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी 173 सीटों पर सहयोगी दलों को समर्थन दे सकती है। 26 विपक्षी पार्टियों के साथ आने से असम, हरियाणा, कर्नाटक, झारखंड और पश्चिम बंगाल में NDA को नुकसान होगा। क्योंकि यहां भाजपा विरोधी वोटों का बंटवारा नहीं होगा। पिछले चुनाव में इन 5 राज्यों की कुल 133 सीटों में से सिर्फ 7 सीटों पर कांग्रेस और सहयोगी पार्टियों को जीत मिली थी। वहीं भाजपा ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

सहारा में फंसा 10 करोड़ लोगों का पैसा वापस मिलेगा; शुरुआत ₹5,000 करोड़ और 4 करोड़ निवेशकों से
गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ लॉन्च किया। इसके जरिए सहारा इंडिया की 4 को-ऑपरेटिव सोसाइटीज में निवेश करने वाले 10 करोड़ लोगों का फंसा पैसा वापस मिलेगा। शुरुआत 5,000 करोड़ रुपए और 4 करोड़ निवेशकों से हो रही है। निवेशकों को पोर्टल पर अप्लाई करना होगा, ऐसा करने के 45 दिन के अंदर पैसा सीधे अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा।

 सहारा ग्रुप की चार सोसाइटीज साल 2010 से 2014 के बीच बनाई गई थी। इन सोसाइटीज ने 10 करोड़ निवेशकों से 86,000 करोड़ रुपए से ज्यादा जुटाए थे। सबसे ज्यादा निवेशक बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के हैं।

सीमा हैदर ATS के सेफ हाउस में शिफ्ट; भारतीय फौजियों को भी भेजी थी फ्रेंड रिक्वेस्ट

यूपी ATS ने पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर को नोएडा के सेफ हाउस में शिफ्ट कर दिया है। सीमा के साथ उसका एक बेटा और प्रेमी सचिन भी है। ATS के सूत्रों के मुताबिक, सीमा के सोशल मीडिया अकाउंट से भारतीय सेना के कुछ जवानों को भी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई थी। भाई के पाकिस्तानी आर्मी में होने के सवाल पर उसने चुप्पी साध ली है। सीमा जासूस है या प्रेमिका? इस सवाल पर अभी भी परदा है।

पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर को ATS ने नोएडा में सेफ हाउस में शिफ्ट कर दिया है। सीमा के साथ उसका एक बेटा और प्रेमी सचिन भी है। सीमा जासूस है या प्रेमिका? 15 दिन बाद भी इस सवाल का जवाब नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को यूपी एटीएस ने सीमा से 8 घंटे तक पूछताछ की। उसके चाचा और भाई के पाकिस्तानी आर्मी में होने पर सवाल किए। इसके बाद देर रात सीमा को वापस घर छोड़ दिया गया।

सीमा, सचिन और उसके पिता को मंगलवार सुबह फिर ATS पूछताछ के लिए ले गई थी। फिर सेफ हाउस में भेज दिया गया। मुंबई पुलिस को सीमा को पाकिस्तान भेजने और 26/11 जैसे हमले की धमकी मिलने के बाद उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंगलवार को दोनों से 11 घंटे से ज्यादा की पूछताछ की गई है। इसके बाद सभी को वापस घर भेज दिया गया। ATS के अफसर सीमा का पॉलिग्राफी टेस्ट कराने पर भी विचार कर रहे हैं।

पूछताछ के दौरान लगातार रोती रही सीमा
UP ATS ने सीमा हैदर के सभी सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला है। जिसमें अधिकतर दिल्ली एनसीआर के लोग जुड़े मिले हैं। सीमा के सोशल मीडिया अकाउंट से भारतीय सेना के कुछ जवानों को भी फ्रेंड रिकवेस्ट भेजी गई थी। ATS सूत्रों ने बताया कि सीमा अपने कई बयानों से पलटी है। पूछताछ के दौरान वह लगातार रोती रही।

सीमा और सचिन ने ATS को पूछताछ में बताया कि उनके नाम से किसी ने सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाया है। पाकिस्तान आर्मी में भाई के होने पर किए गए सवाल पर सीमा चुप्पी साधे रही। सीमा ATS को कई सवालों पर गुमराह भी करती रही।

सीमा की एंट्री पर SSB से IB ने मांगी रिपोर्ट
सीमा ने अपने 4 बच्चों के साथ भारत में एंट्री कैसे की? इसे लेकर इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने सीमा सुरक्षा बल (SSB) से रिपोर्ट मांग ली है। सीमा बिहार के सीतामढ़ी बॉर्डर को क्रॉस करके नेपाल से भारत आई थी। इस बॉर्डर की सुरक्षा में SSB तैनात है। IB ने पूछा है कि जब सीमा और उसके 4 बच्चों के पास टूरिस्ट वीजा नेपाल का था तो वो बॉर्डर क्रॉस करके भारत में कैसे घुस गई? कहां गड़बड़ी हुई है? यह चूक है या कोई साजिश?सीमा हैदर से सोमवार को नोएडा एटीएस ने करीब 8 घंटे पूछताछ की। इसके बाद महिला होने के चलते रात को उसे वापस घर छोड़ दिया गया।

IB की एक टीम इस पूरे केस की छानबीन करने के लिए नेपाल भी जा रही है। यह टीम सीमा और सचिन के अब तक के दिए गए बयानों को एक-एक करके वेरिफाई करेगी। IB को शक है कि सीमा को 4 बच्चों सहित नेपाल बॉर्डर पार कराने वाली कहानी में पर्दे के पीछे कोई और भी व्यक्ति है। वह व्यक्ति प्रभावशाली है, जिसने सीमा की भारत में एंट्री करवाई।

जेल या डिपोर्टेशन? जांच के बाद होगा तय
नोएडा पुलिस के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एक से दो दिन में ही मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स नोएडा पुलिस के लेटर के बाद पाकिस्तानी दूतावास से संपर्क कर सकती है। इसके बाद सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजा जा सकता है। अगर वह जासूस निकलती है तो सिर्फ उसके चार बच्चों को पाकिस्तान भेजा जाएगा। जबकि सीमा और सचिन दोनों को जेल भेजा जाएगा।सीमा हैदर ने कहा था कि पबजी से उसका कनेक्शन सचिन से हुआ। फिर दोस्ती और प्यार हुआ।

वो 3 वजह, जिसके चलते जांच एजेंसियां अचानक एक्टिव हो गईं…

  • IB से इनपुट मिला कि सीमा के चाचा पाकिस्तानी सेना में सूबेदार हैं। उसका भाई भी पाकिस्तानी आर्मी में है। हालांकि इससे पहले सीमा ने इस बात से इनकार किया था। उसने कहा था कि उसका भाई सेना की तैयारी कर रहा है। यानी उसका बयान सच नहीं है।
  • सीमा को लेकर पाकिस्तान में एक्टिविटी बढ़ गई है। वहां के लोकल ग्रुप वीडियो जारी करके धमकी दे रहे थे कि सीमा को वापस पाकिस्तान भेजा जाए। वहां अल्पसंख्यकों पर टारगेट करने की भी धमकी दी गई। ऐसे में जांच एजेंसियां इस मामले में कोई नरमी बरतने के मूड में नहीं है। आशंका इस बात की भी है कि कहीं यह मामला वहां रहने वाले अल्पसंख्यकों के लिए मुसीबत न बन जाए।
  • सीमा को वापस भेजने को लेकर मुंबई पुलिस को भी धमकी मिली। 26/11 जैसा हमला करने की चेतावनी दी गई। सीमा लगातार अपने बयान और वीडियो में पाकिस्तान में महिलाओं पर हो रहे जुल्मों की बात भी कह रही है। ऐसे में शंका है कि क्या सीमा के पीछे कुछ और लोग हैं। जो माहौल खराब करने के लिए इस तरह का बयान दिलवा रहे हैं।

ऐसे में ये सारे बयान और हालात सुरक्षा एजेंसियों को खटक रहे हैं। बता दें कि 3 जुलाई की रात को सीमा हैदर और सचिन को हरियाणा के बल्लभगढ़ से गिरफ्तार किया गया था। उसे जेवर कोर्ट से जमानत मिली हुई है।

ग्रेटर नोएडा के घर के बाहर सिक्योरिटी
पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आई सीमा हैदर देखते ही देखते सेलिब्रिटी बन गई। गांव के अलावा दूर-दराज के लोग सिर्फ उसे देखने के लिए आने लगे हैं। घर के बाहर मीडिया का भी दिन-रात जमावड़ा है। वह मीडिया से खुलकर बातें करने लगी थी।

सीमा ने भारत आने पर पहले ही दिन सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट दोबारा ऑपरेट किया था। वह सचिन के साथ रील बनाकर शेयर करने लगी। हिंदू रीति-रिवाजों से पूजा करना, साफ हिंदी बोलना और बेबाकी से अपनी बातें कहना उसकी फितरत है। जानकारों की मानें तो इस तरह का ट्रेंड है, जिसे इमोशनल एक्टिविटी कह सकते हैं। इसके जरिए वह लोगों की सहानुभूति पाना चाहती है।

फिलहाल, सोमवार को सीमा के घर के बाहर पुलिस ने सिक्योरिटी लगा दी है। वहां भीड़ को हटा दिया गया है। सचिन के परिवार ने भी गेट बंद कर लिए हैं। वह किसी से मुलाकात नहीं कर रहे हैं।

एक हफ्ते के टूर में सीमा ने सचिन के साथ बनाए 100 से ज्यादा वीडियो
इंस्टाग्राम पर सीमा हैदर का अकाउंट है। इस पर करीब 39 हजार फॉलोअर्स हैं। सीमा ने पहला वीडियो 7 फरवरी 2022 को जुबिन नौटियाल के बैकग्राउंड म्यूजिक का अपलोड किया था। इसके बाद सीमा ने बॉयफ्रेंड सचिन का पहली बार फोटो 15 फरवरी 2022 को अपलोड किया।

इंस्टाग्राम पर सीमा के साथ सचिन की पहली रील 11 मार्च 2023 को अपलोड हुई। माना जा रहा है कि काठमांडू में सीमा और सचिन जब पहली बार मिले थे, यह रील तभी शूट की गई थी।

11 मार्च से 29 मार्च तक सीमा ने सचिन के साथ 100 से ज्यादा वीडियो इंस्टाग्राम पर डाले थे। 29 मार्च 2023 को अपलोड एक वीडियो में सचिन, सीमा की मांग भरता नजर आ रहा है। जैसा कि दोनों पहले भी जांच एजेंसियों को बता चुके हैं कि वे नेपाल के पशुपति नाथ मंदिर में शादी कर चुके हैं।

हालांकि इस शादी को अभी कानूनी रूप से मान्यता नहीं मिल पाई है। जांच एजेंसियां ऐसा भी मान रही हैं कि वीडियो अपलोड करने का सीमा का मकसद इस बात को पुख्ता करना भी हो सकता है कि वो सच में मोहब्बत करती है और काठमांडू में रहने की सारी बातें सही बोल रही है।

इस वीडियो में सचिन और सीमा हैं। सीमा ने इसे अपने इंस्ट्राग्राम पर अपलोड किया था। इसमें सचिन उसकी मांग भरता हुआ नजर आ रहा है।

सीमा से इन सवालों के जवाब चाहती है ATS (जैसा एटीएस सूत्र ने भास्कर रिपोर्टर को बताया)

  • पाकिस्तान में तुम्हारे घर की स्थिति ठीक नहीं है, फिर इतना पैसे का अरेंजमेंट कैसे किया।
  • पशुपति नाथ में तुमने शादी की, लेकिन एक भी फोटो और वीडियो क्यों नहीं बनाई। जबकि मीडिया से बातचीत को लेकर हर चीज की वीडियो और फुटेज बनाई।
  • भारत में तुम्हारे और दोस्त भी हैं क्या? अगर हां, तो वह कहां-कहां हैं।
  • पुलिस की गिरफ्तारी के दौरान दिए गए बयान और मीडिया में दिए गए बयान अलग-अलग क्यों है?
  • पहले तुमने कहा कि तुम्हारा भाई फौज में नहीं है। तुम्हारे पास उसकी कोई फोटो नहीं है?
  • तुमने पाकिस्तान के जो नंबर दिए हैं। उन पर कॉल नहीं जाती है। ऐसा क्यों?


महाकाल के पुजारियों की चेतावनी- OMG-2 के आपत्तिजनक डायलॉग्स-सीन्स रिलीज से पहले हटा लें
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ओह मॉय गॉड-2 को लेकर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों ने चेतावनी दी है। पुजारियों का कहना है कि फिल्म रिलीज होने के बाद सनातन धर्म से जुड़े विवाद सामने आए तो विरोध करेंगे। अच्छा होगा कि जो भी आपत्तिजनक डायलॉग्स और सीन हैं, उन्हें पहले ही हटा लिए जाएं। साधु-संतों को दिखाने के बाद ही फिल्म रिलीज की जाए।

 बीते महीने फिल्म आदिपुरुष पर हुए विवाद को देखते हुए पुजारियों ने ये फैसला लिया है। वहीं सेंसर बोर्ड ने OMG 2 को सर्टिफिकेट देने से पहले रिव्यू कमेटी को भेजा है। ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होनी है, टीजर 11 जुलाई आ चुका है।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी ओह माई गॉड – 2 (OMG-2) पर महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों ने आपत्ति जताई है। फिल्म का टीजर 11 जुलाई को रिलीज हुआ है। इसमें अक्षय कुमार लंबी जटाएं और माथे पर भस्म लगाए भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं। फिल्म 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी। सेंसर बोर्ड ने रिलीज पर रोक लगा दी है। बोर्ड ने फिल्म को रिव्यू कमेटी के पास भेजा है। रिव्यू कमेटी के विचार के बाद सेंसर बोर्ड अंतिम निर्णय करेगा। फिल्म के कई शॉट उज्जैन में फिल्माए गए हैं। इसमें पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी लीड रोल में दिखेंगे।

सेंसर बोर्ड के एक्शन के बाद फिल्म को लेकर महाकाल मंदिर के पुजारी नाराज हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी महेश शर्मा ने कहा, फिल्म रिलीज होने के बाद सनातन धर्म से जुड़े विवाद सामने आए तो महाकाल सेना इसका विरोध करेगी। इससे अच्छा होगा कि पहले से आपत्तिजनक शॉट्स – डायलॉग्स पहले ही हटा लिए जाएं। साधु-संतों को दिखाकर फिल्म रिलीज की जाए।

फिल्म का टीजर 11 जुलाई को रिलीज हुआ है। टीजर में अक्षय कुमार लंबी जटाओं और माथे पर भस्म लगाए भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं।

फिल्म का टीजर 11 जुलाई को रिलीज हुआ है। टीजर में अक्षय कुमार लंबी जटाओं और माथे पर भस्म लगाए भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं।

शूटिंग के दौरान भी हुआ था विवाद

अक्टूबर 2021 में OMG-2 की शूटिंग उज्जैन में एक हफ्ते तक चली थी। शूटिंग मंदिर परिसर, गर्भगृह, नंदी हॉल और गणेश मंडपम में की गई थी। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी पर मंदिर की अलग – अलग लोकेशन में शॉट फिल्माए गए थे। मंदिर में मार्केट का सेट लगाया गया था। मंदिर समिति को इसके लिए 51 हजार रुपए किराया मिला था। कम किराए और फिल्म यूनिट के लिए प्रवचन हॉल में खाना बनाने पर महंत अवधेश पुरी महाराज ने सवाल उठाए थे।

फिल्म के टीजर में क्या है खास

टीजर की शुरूआत पंकज त्रिपाठी की आवाज से होती है। वे कहते हैं, ‘ईश्वर है या नहीं इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक होकर दे सकता है। पर, भगवान अपने बनाए हुए बंदों में कभी भेद नहीं करता है। फिर चाहे वो नास्तिक कांजी लाल मेहता हो या फिर आस्तिक कांति शरण मुद्गल।’ इसके बाद शिव के रूप में अक्षय की एंट्री होती है। वे कहते हैं, ‘रख विश्वास तू है शिव का दास।’

रामानंद सागर के ‘राम’ अरुण गोविल भी फिल्म में दिखेंगे

‘OMG 2’ में अरुण गोविल भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। अरुण ने ही रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाई थी। खास बात ये है की ‘OMG 2’ को 11 अगस्त को सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ से टकराना था।

OMG-2 की शूटिंग का विरोध, महाकाल के पंडित बोले- किराया कम है

अक्टूबर 2021 में OMG-2 की शूटिंग उज्जैन में एक हफ्ते तक चली थी।

अक्टूबर 2021 में OMG-2 की शूटिंग उज्जैन में एक हफ्ते तक चली थी।

महाकालेश्वर मंदिर में दो साल पहले 23 अक्टूबर से OMG-2 की शूटिंग शुरू हुई थी। OMG-2 की शूटिंग के लिए मंदिर समिति को 51 हजार रुपए किराया मिला। इसे लेकर मंदिर के वरिष्ठ पुजारी पंडित महेश पुजारी ने कहा कि किराया नियमानुसार लिया जाना चाहिए।

महाकाल के दर्शन कर अक्षय कुमार ने जारी किया फिल्म का पोस्ट

उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के बाद अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग मूवी OMG-2 के पोस्टर जारी किए थे। सोशल मीडिया पोस्ट में अक्षय ने लिखा था- कर्ता करे न कर सके, शिव करे सो होय…। OMG-2 के लिए आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की आवश्यकता है। सामाजिक मुद्दे पर चिंतन का यह हमारा ईमानदार और विनम्र प्रयास है। आदि योगी हमें आशीर्वाद दें।

. रेसलर्स यौन शोषण केस में बृजभूषण को राहत; कोर्ट ने 2 दिन की अंतरिम जमानत दी

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से पेशी के बाद बाहर आते बृजभूषण सिंह।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से पेशी के बाद बाहर आते बृजभूषण सिंह।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और BJP सांसद बृजभूषण सिंह को 2 दिन की अतंरिम जमानत दी है। रेगुलर जमानत पर 20 जुलाई को सुनवाई होगी। बृजभूषण के खिलाफ 6 महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।

बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने 15 सौ पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने जांच में सहयोग किया है, इसलिए गिरफ्तार करने की जरूरत नहीं है। 108 लोगों ने गवाही दी है, इनमें सिर्फ 15 गवाहों ने पहलवानों के आरोपों का समर्थन किया। 93 गवाहों ने पहलवानों के आरोपों की पुष्टि नहीं की।

पाकिस्तान में हिंदू मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाई गई; बढ़ते हमलों के बाद 400 पुलिसकर्मी तैनात
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू मंदिरों की सुरक्षा के लिए 400 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। ये फैसला मंदिरों पर बढ़ते हमलों को देखते हुए लिया गया है। बीते दिनों सिंध के काशमोर में एक मंदिर पर रॉकेट लॉन्चर से हमला हुआ था। हिंदू समुदाय के घरों पर गोलीबारी भी की गई थी।

 ऑल पाकिस्तान हिंदू राइट्स मूवमेंट के मुताबिक, बंटवारे के वक्त पाकिस्तान में 428 बड़े मंदिर थे। धीरे-धीरे इनकी जमीनों पर कब्जा कर लिया गया और वहां दुकान, रेस्टोरेंट, होटल्स, दफ्तर, सरकारी स्कूल या फिर मदरसे खोल दिए गए। आज यहां सिर्फ 20 बड़े मंदिर बचे हैं।
दिल्ली में अगले 4 दिन बारिश का अलर्ट; केंद्र की टीमें नुकसान का जायजा लेने हिमाचल जाएंगी

आगरा में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ढाई फीट ऊपर है। 45 साल बाद बाढ़ का पानी ताजमहल की दीवार तक पहुंचा है।

आगरा में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ढाई फीट ऊपर है। 45 साल बाद बाढ़ का पानी ताजमहल की दीवार तक पहुंचा है।

दिल्ली में अगले 3-4 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड और बाढ़ का अलर्ट है। यहां सोनाली नदी का बांध टूटने से हरिद्वार जिले के लक्सर में बाढ़ का खतरा हो गया है। केंद्र सरकार के अफसरों की 3 टीमें बाढ़, लैंडस्लाइड और उससे हुए नुकसान का जायजा लेने आज हिमाचल जाएंगी।

उत्तर प्रदेश में 12 जिलों (अलीगढ़, बिजनौर, गौतम बुद्ध नगर, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शाहजहांपुर और शामली) के 426 गांवों के 39,216 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। 18 जुलाई तक उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से 41% अधिक बारिश हुई है। इससे उत्तरी राज्यों से बहने वाली नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

बजरंग और विनेश को नहीं देना होगा ट्रायल

पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट को एशियाई खेलों के ट्रायल में हिस्सा नहीं लेना पड़ेगा। दोनों को ट्रायल से छूट मिल गई है। बताया जा रहा है कि निर्णय राष्ट्रीय कोचों की सहमति के बिना लिया गया है। इसे अन्य पहलवानों और उनके कोचों द्वारा चुनौती दी जानी तय है। डब्ल्यूएफआई की एडहॉक कमिटी ने बजरंग और विनेश का नाम नहीं लिया, लेकिन कमिटी के सदस्य अशोक गर्ग ने बताया कि दोनों पहलवानों को ट्रायल से छूट दी गई है।

गोवंश के वध पर बैन का फैसला सरकार करे : SC

सुप्रीम कोर्ट ने गोवंश का वध करने पर पाबंदी लगाने का निर्देश जारी करने से इनकार कर दिया और कहा कि विधायिका इस पर निर्णय ले। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम उन्हें कोई विशेष कानून बनाने के लिए मजबूर नहीं कर सकते। एक अर्जी का निपटारा करते हुए कोर्ट ने कहा कि जहां तक पशुओं की विलुप्तप्राय स्वदेशी नस्लों को बचाने की बात है तो अपीलकर्ता संबंधित राज्य सरकारों के सामने आवेदन दे सकते हैं।

बाड़ों में लाए जा सकते हैं कूनो में चीते

मध्य प्रदेश के कूनो नैशनल पार्क में सभी रेडियो-कॉलर वाले चीतों को बारीकी से जांच के लिए उनके बाड़ों में वापस लाया जा सकता है। साथ ही जंगल में उनकी गतिविधि की निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल भी हो सकता है। चीता परियोजना संचालन समिति की सोमवार को हुई बैठक में भाग लेने वाले एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

रिया की बेल के खिलाफ अपील नहीं : NCB

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि वह ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े नशीले पदार्थ मामले की जांच के सिलसिले में ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को दी गई जमानत को चुनौती नहीं दे रहा। अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल (ASG) एस. वी. राजू ने जस्टिस ए. एस. बोपन्ना और जस्टिस एम. एम. सुंदरेश की पीठ को यह जानकारी दी।

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी अपने विमान की आपातकालीन लैंडिंग के चलते भोपाल हवाई अड्डे पहुंचे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें