अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ताजा समाचार:मणिपुर में 2 और गैंगरेप फिर हत्या:’ओपनहाइमर’ सेक्स सीन में गीता पढ़ने पर विवाद

Share

दिल्‍ली में यमुना के निचले इलाकों में बाढ़ का कहर अभी कम नहीं होगा। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ा गया है। आज शाम से यमुना का जलस्तर फिर बढ़ने वाला है। दिल्‍ली के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत की उम्मीद कम ही है। हालांकि, मौसम विभाग ने महाराष्‍ट्र, दक्षिण गुजरात, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर समेत कई स्थानों पर 23 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान जताया है।मणिपुर में 2 और गैंगरेप फिर हत्या:’ओपनहाइमर’ सेक्स सीन में गीता पढ़ने पर विवाद; इस साल 87 हजार भारतीयों ने नागरिकता छोड़ी वहीं, इमर्जिंग एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। भारत ए और पाकिस्तान ए की टीमों के बीच दोपहर 2 बजे से फाइनल मैच शुरू होगा। उधर, पोर्ट ऑफ स्पेन में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है।

मणिपुर में जिस दिन की घटना का वायरल वीडियो सामने आने के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, उसी दिन 2 और लड़कियों से गैंगरेप हुआ और उनकी हत्या कर दी गई। 80 दिन बीत चुके हैं, शवों का पता तक नहीं चला। हम आपको इस घटना से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे…।

आज के प्रमुख इवेंट्स

  1. गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं के साथ बैठकें करेंगे। बीते एक महीने में शाह तीसरी बार छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं।
  2. इमर्जिंग एशिया कप में इंडिया-ए और पाकिस्तान-ए के बीच फाइनल मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। इस साल टूर्नामेंट में भारत एक भी मैच नहीं हारा है।

मणिपुर में 2 लड़कियों से गैंगरेप फिर हत्या; वायरल वीडियो केस में एक नाबालिग गिरफ्तार

मणिपुर हिंसा के विरोध में देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शन जारी है।

मणिपुर हिंसा के विरोध में देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शन जारी है।

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार किए जाए चुके है। इनमें एक नाबालिग है। घटना के दिन यानी 4 मई को दो और लड़कियों का गैंगरेप कर हत्या की गई थी। जिनकी उम्र 21 और 24 साल थी। ये घटना कांगपोकपी जिले में हुई थी। मामले की शिकायत 16 मई को दर्ज कराई गई। पुलिस को दोनों के शव बरामद नहीं हुए हैं।

4 मई को हुई पहली घटना कांगपोकपी जिले में हुई थी, दूसरी वारदात इसी जिले में सिर्फ 40 किमी की दूरी पर हुई। FIR के मुताबिक, दोनों लड़कियों का रेप हुआ, उन्हें टॉर्चर किया गया और बाद में बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना में 100-200 लोगों के मौजूद होने का जिक्र है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। रिपोर्टर ने दोनों लड़कियों में से एक की मां से बात की। उन्होंने बताया कि 16 मई को उन्होंने सैकुल पुलिस स्टेशन में जीरो FIR दर्ज कराई थी। डरे होने के कारण पहले रिपोर्ट दर्ज कराने की हिम्मत नहीं हुई। बाद में जब माहौल थोड़ा शांत हुआ तो रिपोर्ट दर्ज कराई।

पीड़ितों के साथ काम करने वाले एक शख्स ने बताया कि एक लड़की की उम्र 21 और दूसरी की 24 साल थी। दोनों गैराज में काम करती थीं। उस दिन भीड़ में महिलाएं भी आई थीं। उन महिलाओं ने ही भीड़ में मौजूद मर्दों से उनका रेप करने के लिए कहा था।

इसके बाद वो लड़कियों को कमरे में ले गए। लाइट बंद कर दी। उनके मुंह पर कपड़ा बांध दिया गया। डेढ़ घंटे बाद उनको घसीटते हुए बाहर लाया गया। उनके शरीर पर कपड़े नहीं थे। वो खून से लथपथ थीं। उनके बाल भी कटे हुए थे।

मणिपुर के काकचिंग जिले में शुक्रवार को महिलाओं ने हिंसा के खिलाफ मशाल मार्च निकाला था।

मणिपुर के काकचिंग जिले में शुक्रवार को महिलाओं ने हिंसा के खिलाफ मशाल मार्च निकाला था।

16 मई को जीरो FIR दर्ज की गई थी
दैनिक भास्कर के रिपोर्टर ने दोनों लड़कियों में से एक की मां से बात की। उन्होंने बताया कि 16 मई को उन्होंने सैकुल पुलिस स्टेशन में जीरो FIR दर्ज कराई थी। डरे होने के कारण पहले रिपोर्ट दर्ज कराने की हिम्मत नहीं हुई। बाद में जब माहौल थोड़ा शांत हुआ तो रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस को अब तक नहीं मिले पीड़ित लड़कियों के शव
FIR के मुताबिक, दोनों लड़कियों का रेप हुआ, उन्हें टॉर्चर किया गया और बाद में बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना में 100-200 लोगों के मौजूद होने का जिक्र है। ये मामला फिलहाल पोरोम्पैट पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया गया है। पुलिस को अब तक पीड़ितों के शव नहीं मिले हैं।

मणिपुर पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

19 जुलाई को महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो वायरल हुआ था

यह फोटो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाए जाने के वीडियो से ही ली गई है। हमने महिलाओं वाले हिस्से को नहीं लगाया। यह हुजूम आरोपियों का है।

यह फोटो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाए जाने के वीडियो से ही ली गई है। हमने महिलाओं वाले हिस्से को नहीं लगाया। यह हुजूम आरोपियों का है।

4 मई को ही दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना थोउबाल जिले में हुई थी। इसका वीडियो 19 जुलाई को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके ले गए और उनसे अश्लील हरकतें कीं।

एक पीड़ित महिला के पति ने बताया- ‘हजार लोगों की भीड़ ने गांव पर हमला किया था। मैं भीड़ से अपनी पत्नी और गांव वालों को नहीं बचा पाया। पुलिसवालों ने भी हमें सुरक्षा नहीं दी। भीड़ तीन घंटे तक दरिंदगी करती रही। मेरी पत्नी ने किसी तरह एक गांव में पनाह ली।’

वहीं, वीडियो में दिख रही दूसरी महिला की मां ने कहा- ‘अब हम कभी अपने गांव नहीं लौटेंगे। वहां मेरे छोटे लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई, मेरी बेटी को शर्मिंदा किया गया। अब मेरे लिए सब कुछ खत्म हो चुका है।’

. ‘ओपेनहाइमर’ के सेक्स सीन पर भारत में विवाद; लोगों बोले- सेंसर बोर्ड ने इसे पास कैसे कर दिया
फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ के एक सीन को लेकर विवाद शुरू हो गया है। लीड एक्टर सिलियन मर्फी एक सेक्स सीन में भगवद गीता पढ़ते नजर आ रहे हैं। जिस पर लोगों ने आपत्ति जताई है। लोग कह रहे कि सेंसर बोर्ड ने इसे रिलीज करने की अनुमति कैसे दे दी। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म के किरदार गीता को “पवित्र” नहीं बल्कि केवल “संस्कृत” मानते हैं। इसलिए जज करना ठीक नहीं।

क्रिस्टोफर नोलन निर्देशित ‘ओपेनहाइमर’ दुनिया का पहला एटम बम बनाने वाले साइंटिस्ट रॉबर्ट जे. ओपेनहाइमर की जिंदगी पर आधारित है। ये नोलन के करियर की पहली फिल्म है, जिसमें कोई इंटिमेट सीन है। फिल्म ने भारत में पहले दिन 13 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जो कि टॉम क्रूज स्टारर ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ के पहले दिन की कमाई (12.50 करोड़ रुपए) से ज्यादा है।​​

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ में इंटिमेट सीन के दौरान भगवत गीता दिखाने पर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, फिल्म के एक इंटिमेट सीन में लीड एक्टर सिलियन मर्फी भगवत् गीता पढ़ते नजर आ रहे हैं।

इस सीन पर लोगों ने आपत्ति जताई है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का कहना है कि यह सीन बेहद आपत्तिजनक है। यह हमारे धार्मिक ग्रंथों का अपमान है। वहीं कुछ यूजर्स ने भारतीय सेंसर बोर्ड को इसका जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि सेंसर बोर्ड ने इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने की अनुमति कैसे दे दी। बोर्ड के मेंबर्स को शर्म आनी चाहिए।

अब देखिए फिल्म का वह सीन जिस पर विवाद है…

फिल्म के इस सीन को लेकर विवाद हुआ है।

फिल्म के इस सीन को लेकर विवाद हुआ है।

यूजर्स बोले- इस सीन की क्या जरूरत थी
एक यूजर ने लिखा, ‘इस तरह के इंटिमेट सीन की क्या जरूरत थी? जहां फ्लोरेंस गीता पकड़े हुए हैं और सिलियन उसे पढ़ रहे हैं? ओपेनहाइमर कमाल की फिल्म है पर यह सीन देखकर मैं बहुत निराश हुआ।’

एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘ओपेनहाइमर के एक सीन में एक न्यूड लड़की गीता लेकर आती है और फिर ओपेनहाइमर उसे इंटीमेट सीन के दौरान पढ़ते हैं। मेरी नजर में यह बहुत ही अपमानजनक है।’

कुछ यूजर्स ने कहा, ‘इस सीन को पास करने पर इंडियन सेंसर बोर्ड को शर्म आनी चाहिए। पश्चिम के विकृत लोग हमेशा ही हिंदू ग्रंथों का शोषण करते हैं।’

किरदार की तैयारी के लिए सिलियन ने पढ़ी थी गीता
इससे पहले फिल्म क्रिटिक सुचित्रा त्यागी को दिए एक इंटरव्यू में सिलियन ने भगवत गीता का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था, ‘मैंने इस किरदार की तैयारी के लिए भगवत गीता पढ़ी थी। मुझे यह बहुत ही इंस्पायरिंग लगी थी।

मेकर्स ने रियल लाइफ से लिया रिफ्रेंस
यह फिल्म साइंटिस्ट जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर की लाइफ पर बेस्ड है। ओपेनहाइमर को हिंदू महाकाव्य में काफी इंट्रेस्ट था। ऐसे में रियल लाइफ रिफ्रेंस लेते हुए डायरेक्टर ने फिल्म में भगवत गीता कोट्स काे भी शामिल किया है।

MI-7 से ज्यादा है फर्स्ट डे कलेक्शन
दूसरी तरफ इस फिल्म ने पहले दिन 13 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही इसने हाल ही में रिलीज हुई टॉम क्रूज स्टारर ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ के पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। MI-7 ने पहले दिन 12.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

मिशन 7, थिएटर्स में 12 जुलाई को रिलीज हुई थी।

मिशन 7, थिएटर्स में 12 जुलाई को रिलीज हुई थी।

ओपेनहाइमर के साथ ही रिलीज हुई फिल्म ‘बार्बी’ ओपनिंग डे पर मात्र 5 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई। फिल्म में एक्टर सिलियन मर्फी ने साइंटिस्ट जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर का लीड रोल प्ले किया है। उनके अलावा एमिली ब्लंट, फ्लोरेंस पग और रॉबर्ट डाउनी जूनियर जैसे एक्टर्स भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

गुजरात-महाराष्ट्र में भारी बारिश से बाढ़ के हालात; यवतमाल में एयरफोर्स ने रेस्क्यू किया

जूनागढ़ में शनिवार को बारिश के बाद के हालात। इस दौरान सड़कें नदियों में तब्दील हो गईं।

जूनागढ़ में शनिवार को बारिश के बाद के हालात। इस दौरान सड़कें नदियों में तब्दील हो गईं।

गुजरात के जूनागढ़ में सिर्फ 4 घंटे में 8 इंच बारिश होने से शहर में बाढ़ आ गई। शहर से सटे गिरनार पर्वत पर 14 इंच बारिश होने से हालात और बिगड़ गए। उधर, महाराष्ट्र के यवतमाल में भी बाढ़ के हालात है। कई घरों में पानी भर गया। एक घर की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। यहां बाढ़ में फंसे 40 लोगों को एयरफोर्स ने हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया।

ये खबर अहम क्यों है: मौसम विभाग ने आज 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु समेत अरुणाचल, सिक्किम, असम और मेघालय शामिल हैं।

मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी भावनगर, नवसारी, जूनागढ़ और वलसाड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

नीचे शहर के हालात की तस्वीरें देखिए…

जूनागढ़ में पानी का बहाव इतना ज्यादा था कि गाड़ियां खिलौनों की तरह बहती नजर आईं।

जूनागढ़ में पानी का बहाव इतना ज्यादा था कि गाड़ियां खिलौनों की तरह बहती नजर आईं।

जूनागढ़ के निचले इलाकों में 5 से 6 फीट तक पानी भर गया है। शहर के भवनाथ क्षेत्र में इसका सबसे ज्यादा असर हुआ है। यहां कई जानवर तेज बहाव में बह गए। कदवा चौक के पास मुबारक पाड़ा का भी यही हाल है। यहां कई मकान पूरी तरह डूब गए। तेज बहाव के चलते जूनागढ़ शहर के बीच से गुजरने वाले काले कुंड का पुल बंद कर दिया गया है।

जूनागढ़ के भवनाथ में मौजूद पशुशाला में बाढ़ का पानी भर गया। यहां कई जानवर बह गए।

जूनागढ़ के भवनाथ में मौजूद पशुशाला में बाढ़ का पानी भर गया। यहां कई जानवर बह गए।

शहर की सड़कों पर 3 से 4 फीट पानी भरा
जूनागढ़ के दुर्वेशनगर, गणेश नगर, जोशीपारा समेत कई इलाकों में सड़कों पर 3 से 4 फीट पानी भरा हुआ है। यहां एक युवक बह गया था, जिसे स्थानीय लोगों ने समय रहते बचा लिया। इलाकों में कई दुपहिया वाहन भी बह गए गए हैं। NDRF की टीम बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने में लगी हुई है।

जूनागढ़ में सड़कें चार से पांच फीट पानी में डूब गईं। यहां कई गाड़ियां पानी में फंस गईं।

जूनागढ़ में सड़कें चार से पांच फीट पानी में डूब गईं। यहां कई गाड़ियां पानी में फंस गईं।

जूनागढ़ में शनिवार सुबह से तेज बारिश जारी
जूनागढ़ में शनिवार सुबह से लगातार बारिश हो रही थी। इसके बाद गिरनार पर्वत से आए पानी ने शहर के हालात बदतर कर दिए। यहां कई कॉलोनियां पानी में डूब गईं। सड़कों से लेकर मकानों तक केवल पानी ही दिखाई दे रहा है। कई गाड़ियां पानी में बहते हुए दूर चली गईं या डूब गईं।

जूनागढ़ की कई कॉलोनियों में सड़कों पर खड़ी गाड़ियां बह गईं।

जूनागढ़ की कई कॉलोनियों में सड़कों पर खड़ी गाड़ियां बह गईं।

नवसारी में चार घंटे में 6 इंच बारिश
इधर, सूरत के करीब नवसारी जिले में चार घंटे में 6 इंच बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं। निचले इलाकों में घरों में 5 फीट तक पानी भरा गया है। सड़कें पानी में डूब गई हैं। गिरनार और दातार पर्वत पर भारी बारिश के कारण कालवा नदी उफान पर आ गई है। दुकानों और घरों में पांच फीट तक पानी भर गया। गैस एजेंसी के गोदाम में रखे 50 से अधिक सिलेंडर बह गए।

नवसारी में एक गैस एजेंसी गोदाम की दीवार ढहने से वहां पानी भर गया। तेज बहाव में गैस सिलेंडर बह गए।

नवसारी में एक गैस एजेंसी गोदाम की दीवार ढहने से वहां पानी भर गया। तेज बहाव में गैस सिलेंडर बह गए।

शेत्रुंजी डैम के 20 गेट खोले गए
भावनगर शहर की जीवनरेखा और सौराष्ट्र का सबसे बड़ा शेत्रुंजी डैम शुक्रवार रात ओवरफ्लो हो गया। इसके चलते डैम के 20 गेट एक फीट तक खोल दिए गए हैं। अभी भी डैम में तेजी से पानी की आवक जारी है। इसके चलते निचले इलाके के 17 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

सौराष्ट्र का सबसे बड़ा शेत्रुंजी डैम शुक्रवार रात ओवरफ्लो हो गया। इससे बाढ़ के हालात बन गए।

सौराष्ट्र का सबसे बड़ा शेत्रुंजी डैम शुक्रवार रात ओवरफ्लो हो गया। इससे बाढ़ के हालात बन गए।

बिलिमोरा को जोड़ने वाली नहर ओवरफ्लो
नवसारी जिले के ग्रामीण इलाकों में भी भारी बारिश हो रही है, जिससे बिलिमोरा को जोड़ने वाली नहर के ओवरफ्लो होने से यातायात ठप हो गया है। लोगों को 20 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है, क्योंकि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 को जोड़ने वाला नाला भी ओवरफ्लो हो गया है। भारी बारिश से खेत तालाब में तब्दील हो गए हैं। नवसारी शहर के शांतादेवी इलाके में दीवार गिरने से 2 कारें दब गईं हैं। खेरगाम में भी भारी बारिश होने से रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है।

जामनगर में स्थानीय नदियों के उफान पर आने से गांवों के कोजवे ओवरफ्लो हो गए हैं।

जामनगर में स्थानीय नदियों के उफान पर आने से गांवों के कोजवे ओवरफ्लो हो गए हैं।

जामनगर में ऑरेंज अलर्ट
जामनगर में शनिवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। इससे शहर की मुख्य सड़कों पर पानी भर गया है। शहर के कई निचले इलाकों में तीन फीट तक पानी भर गया है। मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

भारी बारिश से वडोदरा की विश्वामित्र नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

भारी बारिश से वडोदरा की विश्वामित्र नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

वडोदरा में चार घंटे में 5 इंच बारिश
मध्य गुजरात में भी मानसून मेहरबान है। हालांकि यहां मध्यम बारिश हो रही है। वडोदरा शहर में चार घंटे में 5 इंच बारिश होने से पूरा शहर जलमग्न हो गया है। निचले इलाकों में पानी भर गया है। शहर के अलावा पूरे जिले में भी अच्छी बारिश हो रही है। जिले के पडरा तालुका में देर रात से सुबह 6 बजे तक 4 इंच बारिश दर्ज की गई है। भारी बारिश से वडोदरा शहर के बीचों-बीच गुजरने वाली विश्वामित्र नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

6 महीने में 87 हजार भारतीयों ने नागरिकता छोड़ी; सरकार बोली- प्रवासी भारतीय विदेश में हमारी संपत्ति
इस साल के शुरुआती 6 महीनों में 87 हजार से ज्यादा भारतीयों ने देश की नागरिकता छोड़ी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि 2011 से लेकर अब तक साढ़े 17 लाख लोग भारतीय नागरिकता छोड़ चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा लोग अमेरिका जाते हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और ब्रिटेन का नंबर आता है। जयशंकर ने कहा- विदेश में मौजूद भारतीय समुदाय हमारी संपत्ति हैं।

दरअसल, लोकसभा सांसद पी चिंदबरम ने विदेशी मंत्री से सवाल किया था कि पिछले तीन सालों में कितने भारतीयों ने नागरिकता छोड़ी है? इसके बाद उन्होंने किन देशों की नागरिकता हासिल की और क्या नागरिकता छोड़ने वालों की संख्या 12 सालों में सबसे ज्यादा है?

शुक्रवार को मानसून सत्र के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने भारत की नागरिकता छोड़ने वाले भारतीयों से जुड़ी जानकारी शेयर की। (फाइल)

शुक्रवार को मानसून सत्र के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने भारत की नागरिकता छोड़ने वाले भारतीयों से जुड़ी जानकारी शेयर की। (फाइल)

ग्लोबल वर्कप्लेस की तलाश कर रहे भारतीय
जयशंकर ने बताया कि पिछले दो दशकों में बड़ी संख्या में भारतीय ग्लोबल वर्कप्लेस की तलाश करते रहे हैं। इनमें से कई लोगों ने अपनी सुविधा के लिए दूसरे देशों की नागरिकता ली। विदेश मंत्री ने बताया कि 2020 में 85 हजार, 2021 में 1.63 लाख और 2022 में 2.25 लाख भारतीयों ने नागरिकता छोड़ी थी।

उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले में संज्ञान लिया है और मेक इन इंडिया के तहत कई ऐसे प्रयास किए हैं, जिससे देश में रहते हुए ही नागरिकों की प्रतिभा को निखारा जा सके। सरकार ने स्किल और स्टार्टअप्स को भी बढ़ावा दिया है।

जयशंकर बोले- प्रवासी भारतीय विदेश में हमारी संपत्ति
जयशंकर ने कहा- विदेश में मौजूद भारतीय समुदाय हमारी संपत्ति है। हम उनसे बेहतर रिश्ते बनाने के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने भारतीय प्रवासियों के साथ जुड़ने के लिए कई बदलाव लागू किए हैं। प्रभावशाली प्रवासी भारतीय हमारे लिए एसेट हैं और हम उनके जरिए देश के विकास के लिए कदम उठाते रहेंगे।

 नागरिकता छोड़ने वालों की संख्या में इजाफे की अहम वजह है नागरिकता से जुड़े नियम। भारत में डुअल सिटिजनशिप नहीं है। अगर किसी ने विदेशी नागरिकता हासिल कर ली तो उसकी भारत की नागरिकता खुद ही समाप्त हो जाती है। 2020 में 85 हजार, 2021 में 1.63 लाख और 2022 में 2.25 लाख भारतीयों ने नागरिकता छोड़ी है।
सीमा की तबीयत बिगड़ी; राष्ट्रपति को भेजी अर्जी में हीर-रांझा, लैला-मजनू का जिक्र किया

अवैध रूप से भारत में एंट्री के बाद भी सीमा का सहज होना जांच एजेंसियों के शक की वजह बन गया है।

पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर की तबीयत बिगड़ने के बाद उसका घर में ही इलाज चल रहा है। सीमा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजी दया याचिका में हीर-रांझा, लैला-मजनू, शीरीं-फरहाद की लव स्टोरी का जिक्र किया है। उसने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और आलिया भट्ट का नाम लिखते हुए कहा कि जब विदेशी नागरिकता होने के बावजूद ये लोग भारत में रह सकते हैं तो वह क्यों नहीं?

 सीमा ने अपनी अर्जी में कहा है कि प्यार के सिवा उसकी जिंदगी का कोई मकसद नहीं है। उसने लिखा कि वह हिंदू धर्म अपना चुकी है। उसने कभी भी झूठ नहीं बोला। सीमा का कहना है कि पाकिस्तान या अफगानिस्तान में रहने वाली कई महिलाएं हैं, जिनकी शादी भारत में हुई है, वे लंबे समय से यहां रह रहीं हैं। उनको लॉन्ग टर्म वीजा भी दिया गया है। उसे ये क्यों नहीं मिल रहा है।

जयपुर: गहलोत सरकार पर राजेंद्र गुढ़ा की ओर से दिए गए बयानबाजी के बाद प्रदेश की सियासत में नया तूफान आ गया है। इसी बीच, कांग्रेस नेता और यूडीएच मंत्री शांति कुमार धारीवाल ने कहा कि राजेंद्र गुढ़ा पर हुई कार्रवाई का वर्तमान घटना से कोई ताल्लुक नहीं है। उनका दिमाग पहले से ही कांग्रेस के खिलाफ हो चुका था, इसलिए वो ऐसी बातें कर रहे हैं।

स्वाती मालीवाल को मणिपुर जाने की नहीं मिली परमिशन

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने एक दिन पहले मणिपुर के ताजा हालात को देखते हुए वहां जाने का फैसला लिया था। लेकिन, आज उन्होंने ट्वीट कर बताया कि मणिपुर की सरकार ने उन्हें परमिशन नहीं दी है। स्वाती मालीवाल ने लिखा कि मेरे मणिपुर आने की सूचना देने के बाद वहां की सरकार ने यू टर्न लेते हुए मुझे परमिशन देने से इनकार कर दिया है। क्या मैं यौन हिंसा की पीड़िता से नहीं मिल सकती? आप मुझे रोक क्यों रहे हैं?

कपिल सिब्बल की मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग

नई दिल्ली: मणिपुर में जारी हिंसा और लड़की को बिना कपड़ों के परेड कराने वाले वीडियो के बाद देश में काफी गुस्सा है। विपक्षी पार्टियां भी बिरेन सकार और केंद्र पर हमलावर है। सदन में भी शुरुआती दो दिन इसे लेकर खूब हंगामा हुआ। इस बीच पूर्व कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने मणिपुर की सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। सिब्बल ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की वकालत की है।

नई पीढ़ी को मंदिरों के माध्यम से देने होंगे संस्कार : मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि हमारी नई पीढ़ी को मंदिरों के द्वारा शिक्षा संस्कार देनी पड़ेगी, क्योंकि भविष्य उन्हीं को संभालना है। इनको अभी से प्रशिक्षित करने की जरुरत है। संघ प्रमुख मोहन भागवत शनिवार को वाराणसी में टेंपल कनेक्ट की ओर से आयोजित मंदिरों के महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। भागवत ने कहा कि छोटे से छोटे मंदिर में पूजा हो और वहां पर स्वच्छता की व्यवस्था हो, उसकी चिंता होनी चाहिए। कई जगहों पर मंदिर सरकार के नियंत्रण में हैं, उनको कैसे जोड़ा जाए, उस पर भी सोचना चाहिए। मंदिर कनेक्ट तो हो रहा है, अब अगला कार्यक्रम सभी मंदिरों का सर्वे करना है। जिस धर्म का पालन करना है, अगर वो धर्म ही नहीं रहेगा और उसकी श्रद्धा ही नहीं रहेगी तो कैसे काम चलेगा। (IANS)

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें