अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

लघु भारती के सचिव पटवर्धन ने कांग्रेस का दामन थाम लिया

Share

संघ के औद्योगिक संगठन कहे जाने वाले लघु उद्योग भारती में लंबे अरसे से सक्रिय और सचिव संजय पटवर्धन ने बुधवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पटवर्धन इससे पहले एसोसिएशन आफ इंडस्ट्रीज मप्र (एआइएमपी) के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। पटवर्धन इन संगठनों के साथ ही पोलोग्राउंड औद्योगिक संगठन से भी जुड़े हुए हैं।

कांग्रेस व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय चौरड़िया ने बताया कि पटर्वधन के कांग्रेस में शामिल होने से इंदौर के व्यापारी प्रकोष्ठ को गति मिलेगी। पटर्वधन के कांग्रेस में शामिल होने के साथ ही बुधवार को उन्हें कांग्रेस ने संगठन में शामिल करते हुए महती जिम्मेदारी भी सौंप है। कांग्रेस व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय चौरड़िया और उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने पटवर्धन को नियुक्ति पत्र सौंप कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ इंदौर नगर व जिला का अध्यक्ष भी नियुक्त किया है। पटवर्धन से पहले अखिलेश जैन (गोपी) को प्रकोष्ठ में इंदौर की कमान दी गई थी। अब पटवर्धन को प्रकोष्ठ की कमान सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय चौरड़िया ने बुधवार को ही गोपी को दायित्व से मुक्त भी कर दिया है। वहीं कांग्रेस में शामिल होने पर पटवर्धन ने कहा कि मैंने संघ के लिए कभी काम नहीं किया है लेकिन संघ के औद्योगिक संगठन लघू भारती से जरूर जुड़ा हुआ हुं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें