अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ताजा समाचार:मध्यप्रदेश लगातार दूसरी बार टाइगर स्टेट,मुंबई में हमला करने वाले थे आतंकी:मणिपुर में म्यांमार के घुसपैठियों की पहचान शुरू; पेट्रोल-डीजल ₹10 सस्ता करने की गुंजाइश

Share

इसरो आज PSLV रॉकेट के जरिए सिंगापुर के सात सैटेलाइट्स को लॉन्‍च किया।यह लॉन्चिंग रविवार सुबह श्रीहरिकोटा रॉकेट बंदरगाह से हुई। यह इसरो का तीसरा कॉमर्शियल मिशन है। मुंबई में हमला करने वाले थे आतंकी:मणिपुर में म्यांमार के घुसपैठियों की पहचान शुरू; पेट्रोल-डीजल ₹10 सस्ता करने की गुंजाइशविपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की टीम आज मणिपुर का दौदा कर लौट आएगी। विपक्षी सांसदों का प्रतिनिधिमंडल रविवार सुबह राजभवन में राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात करेगा।जन्मदिन JRD का और बर्थडे गिफ्ट मिला 10,000 महिलाओं एवं बच्चों को, वहीं, मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों के दौरान पूर्व, उत्तर-पूर्व और पूर्वी मध्य भारत में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। 

देश की जांच एजेंसियों को पता चला कि चाबड़ हाउस पर हमला हो सकता है। इधर, केंद्र सरकार ने मणिपुर में अवैध लोगों की पहचान के लिए मुहिम शुरू कर दी है।

आज के प्रमुख इवेंट्स

  1. चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के बाद इसरो आज 7 सैटेलाइट लॉन्च करेगा। सैटेलाइट्स को स्पेस में पहुंचाने के लिए PSLV-C56 रॉकेट का इस्तेमाल किया जाएगा। यह एक कॉमर्शियल लॉन्च है, जिसमें सभी सैटेलाइट्स सिंगापुर के हैं।
  2. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पिछले 20 दिन में तीसरी बार MP आएंगे। वे इंदौर में बीजेपी बूथ कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

मुंबई के चाबड़ हाउस पर आतंकी हमले का खतरा, पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई

चाबड़ हाउस यहूदी समुदाय के लोगों का कम्यूनिटी सेंटर है। आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए पुलिस ने इसकी सुरक्षा बढ़ा दी है।

चाबड़ हाउस यहूदी समुदाय के लोगों का कम्यूनिटी सेंटर है। आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए पुलिस ने इसकी सुरक्षा बढ़ा दी है।

मुंबई के चाबड़ हाउस पर फिर आतंकी हमले का खतरा है। 18 जुलाई को पुणे से गिरफ्तार किए गए दो आतंकियों के पास से इसकी गूगल फोटो मिली हैं। इसके बाद चाबड़ हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई। 2008 में हुए 26/11 आतंकी हमले में भी इसे निशाना बनाया गया था। इसमें यहूदी समुदाय के लोग रहते हैं।

 18 जुलाई को पुणे पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दो आतंकियों को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान पता चला कि दोनों राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की वांटेड लिस्ट में हैं। इसके बाद महाराष्ट्र ATS ने केस अपने हाथ में ले लिया। जांच के दौरान पता चला कि ये आतंकी 15 महीने से राजस्थान और मुंबई में हमले की प्लानिंग कर रहे थे।

मुंबई के यहूदी कम्यूनिटी सेंटर चाबड़ हाउस पर फिर आतंकी हमले का खतरा है। पुणे से गिरफ्तार किए गए दो टेरेरिस्ट के पास से इसकी गूगल फोटो मिली हैं। इसके बाद चाबड़ हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दोनों टेरेरिस्ट राजस्थान में भी आतंकी हमले की प्लानिंग कर रहे थे। मुंबई में 2008 में हुए 26/11 आतंकी हमले में भी चाबड़ हाउस को निशाना बनाया गया था।

26 नवंबर 2008 को मुंबई में कई जगहों पर हमला हुआ था। उन टारगेट्स में से एक चाबड़ हाउस भी था।

26 नवंबर 2008 को मुंबई में कई जगहों पर हमला हुआ था। उन टारगेट्स में से एक चाबड़ हाउस भी था।

बाइक चोरी के आरोप में दो आतंकी पकड़े थे
न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, 18 जुलाई को पुणे पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दो टेरेरिस्ट मोहम्मद इमरान यूसुफ खान (23) और मोहम्मद यूनुस मोहम्मद याकूब साकी (24) को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान पता चला कि दोनों राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की वांटेड लिस्ट में हैं।

इसके बाद, महाराष्ट्र ATS ने जांच अपने हाथ में ले ली। ATS अल सुफा आतंकी मॉड्यूल और ISIS के रतलाम मॉड्यूल की जांच कर रही थी। ATS ने दोनों आतंकियों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वो पुणे के कोंढवा में किराए के मकान में रहते हैं।

ATS ने वहां पर तलाशी ली। इस दौरान उन्हें वहां से लैपटॉप, टैब, ड्रोन, नक्शे, बैटरी सेल, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट, सोल्डरिंग गन और वाइट पाउडर मिला है जो विस्फोटक में यूज होता है। इसके अलावा, उनके घर से टेंट भी मिला था। इससे संदेह हुआ कि वो आगे जंगल में रहने वाले थे।

पुणे में मदद करने वाले को भी पकड़ा
ATS ने आतंकियों से पूछताछ के आधार पर उन्हें पुणे में घर दिलाने वाले शख्स गोंदिया के अब्दुल कादिर (40) को भी पकड़ा है। ATS का दावा है कि दोनों आतंकी पिछले 15 महीने से पुणे में थे
आतंकी हमले की प्लानिंग कर रहे थे।

2008 में चाबड़ हाउस में आतंकी हमला हुआ था। यह तस्वीर उस हमले के बाद की है।

2008 में चाबड़ हाउस में आतंकी हमला हुआ था। यह तस्वीर उस हमले के बाद की है।

चाबड़ हाउस इजराइल का कम्युनिटी सेंटर है
चाबड़ हाउस यहूदी समुदाय के लोगों का कम्यूनिटी सेंटर है। यहां पर इजराइल इस कम्युनिटी के लोगों को सामाजिक सुरक्षा और जरूरत पड़ने पर सहयोग मुहैया कराता है। बच्चों के लिए शिक्षा, नौजवानों को रोजगार, या बुजुर्ग लोगों को धार्मिक और हेल्थ मामलों के लिए मदद दी जाती है।

पेट्रोल-डीजल के दाम 10 रुपए लीटर घटाने की गुंजाइश, 1 साल में कच्चा तेल 15% सस्ता

पेट्रोल-डीजल के दाम 10 रुपए लीटर तक घटाए जा सकते हैं। इसकी वजह एक साल में कच्चे तेल के दाम में आई 15% की गिरावट है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आखिरी बार अप्रैल 2022 में पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए थे। अभी देश के ज्यादातर हिस्से में पेट्रोल 100 रुपए और डीजल 90 रुपए प्रति लीटर से ऊपर है।

पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, 1 अप्रैल 2014 को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 72 रुपए और डीजल की कीमत 55 रुपए प्रति लीटर थी। तब कच्चे तेल की कीमत 105 डॉलर प्रति बैरल थी। लेकिन आज कच्चे तेल की कीमत घटकर 83 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। इसके बावजूद भी पेट्रोल-डीजल की कीमत 100 रुपए और 90 रुपए प्रति बनी हुई है।

अभी देश के ज्यादातर हिस्से में पेट्रोल 100 रुपए और डीजल 90 रुपए प्रति लीटर से ऊपर है। इस बीच पेट्रोलियम की रिटेल बिजनेस करने वाली तीन सरकारी कंपनियां इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (HPCL)का मुनाफा करीब 3 गुना हो गया है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि ये कंपनियां अभी प्रति लीटर करीब 10 रुपए की कमाई कर रही हैं।

क्रिसिल ने कहा- इस साल 1 लाख करोड़ का मुनाफा कमाएंगी IOCL, HPCL, BPCL
शुक्रवार को आए नतीजों के मुताबि​क, अप्रैल-जून तिमाही में इंडियन ऑयल ने 13,750 रुपए का मुनाफा कमाया। बीते साल इन्हीं 3 महीनों में 1,992 करोड़ का घाटा हुआ था।

  • IOCL, BPCL और HPCL का मुनाफा 2023-24 में 1 लाख करोड़ से ऊपर नि​कलेगा।
  • 2017 से 2022 के बीच इन कंपनियों ने सालाना 60 हजार करोड़ का औसत मुनाफा कमाया था।
  • इनका कुल मुनाफा 2022-23 के 33,000 करोड़ रुपए से तीन गुना हो जाने का अनुमान है।

कंपनियों के पास पेट्रोलियम के दाम 10 रुपए घटाने की गुंजाइश
कोटक महिंद्रा बैंक की सीनियर इकोनॉमिस्ट उपासना भारद्वाज कहती हैं कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल पर फिलहाल करीब 10 रुपए प्रति लीटर कमाई कर रही हैं। इस लिहाज से देखें तो उनके पास इनकी कीमतें कम करने की पर्याप्त गुंजाइश है। ऐसा करने पर अर्थव्यवस्था को फायदा होगा।

भारत में कैसे तय होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
जून 2010 तक सरकार पेट्रोल की कीमत निर्धारित करती थी और हर 15 दिन में इसे बदला जाता था। 26 जून 2010 के बाद सरकार ने पेट्रोल की कीमतों का निर्धारण ऑयल कंपनियों के ऊपर छोड़ दिया। इसी तरह अक्टूबर 2014 तक डीजल की कीमत भी सरकार निर्धारित करती थी। 19 अक्टूबर 2014 से सरकार ने ये काम भी ऑयल कंपनियों को सौंप दिया।

अभी ऑयल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमत, एक्सचेंज रेट, टैक्स, पेट्रोल-डीजल के ट्रांसपोर्टेशन का खर्च और बाकी कई चीजों को ध्यान में रखते हुए रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमत निर्धारित करती हैं।

म्यांमार से मणिपुर आए लोगों का बायोमीट्रिक डेटा लेना शुरू, अवैध नागरिकों की पहचान होगी

मणिपुर में उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को हजारों लोगों ने विशाल शांति रैली निकाली।

मणिपुर में उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को हजारों लोगों ने विशाल शांति रैली निकाली।

मणिपुर सरकार ने शनिवार को राज्य में म्यांमार से आए लोगों का बायोमीट्रिक डेटा लेना फिर शुरू कर दिया है। इसका मकसद मणिपुर में अवैध रूप से रह रहे म्यांमार के नागरिकों की पहचान करना है। यह काम सितंबर 2023 से पूरा करने को कहा गया है। ये काम पहले भी चल रहा था, लेकिन राज्य में हिंसा के चलते बंद कर दिया गया था।

 कुकी और मैतेई समुदाय के बीच 3 मई से जारी हिंसा में 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 5,995 मामले दर्ज किए गए हैं। 6 हजार से ज्यादा लोग हिरासत में हैं। आगजनी की 5 हजार से ज्यादा घटनाएं हुई है। करीब 60 हजार लोग बेघर हो चुके हैं। राज्य की हिंसा रोकने के लिए सरकार अब घुसपैठियों की पहचान कर रही है।

इससे पहले हिंसा से जूझ रहे मणिपुर में इंडियन नेशनल डेवपलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) के सांसदों ने दौरा और हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की। यह दौरा दो दिन का है।

I.N.D.I.A के सांसद मणिपुर पहुंचे
विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवपलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) के 21 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार (29 जुलाई) को मणिपुर पहुंचा। इसके बाद सांसदों का एक दल चूराचांदपुर पहुंचा। यहां उन्होंने रिलीफ कैंप में हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की।

ये सांसद 30 जुलाई तक यहां रहेंगे और जमीनी स्थिति का आकलन करेंगे। राज्य में तीन महीनों से जारी हिंसा और यहां के लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर सरकार और संसद को अपनी राय भी देंगे।

इस बीच, मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में CBI ने शनिवार (29 जुलाई) को FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी। केंद्र सरकार ने 27 जुलाई को मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की बात सुप्रीम कोर्ट को बताई थी। साथ ही हलफनामा दायर कर मामले की सुनवाई मणिपुर से बाहर कराने की अपील भी की थी।

उधर, मणिपुर की राजधानी इंफाल में मैतेई समुदाय की महिलाओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने शांति की अपील की और कहा कि कुकी समुदाय के लिए प्रशासन अलग से कोई नियम ना बनाए। इस बीच राज्यपाल अनुसूइया उइके रिलीफ कैंप में जाकर हिंसा पीड़ितों से मिलीं। यहां उन्होंने एक महिला को गले लगाकर ढांढस बंधाया।

I.N.D.I.A. के सांसदों के दल को चिट्ठी
मणिपुर दौरे पर गए विपक्षी संगठन इंडियन नेशनल डेवपलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) के दल को इंडीजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) ने चिट्ठी लिखी है। इसमें बताया है कि तीन महीने से राज्य में जातीय हिंसा भड़की है। राज्य के सैन्यागार से हजारों हथियार लूटे गए हैं। राज्य के इकलौते हाईवे को बंद कर दिया गया है, जिसके चलते सबसे बड़े जिले चूराचांदपुर में रोजमर्रा की चीजों की कमी हो गई है।

ट्राइबल्स और मैतेई शारीरिक रूप से अलग हैं। जबकि काफी हिंसा हो चुकी है, इस बात की संभावना नहीं दिखती कि दोनों फिर से साथ रह पाएंगे। हमारी केंद्र सरकार से अपील है कि संविधान के तहत हमें खुद का शासन करने का अधिकार दें।

ट्राइबल फोरम ने आज ही ये चिट्ठी लिखी है। इसमें कहा है कि राज्य में हालात लगातार खराब हो रहे हैं।

ट्राइबल फोरम ने आज ही ये चिट्ठी लिखी है। इसमें कहा है कि राज्य में हालात लगातार खराब हो रहे हैं।

मोदी आएं, हम उन्हें कंपनी देंगे- गौरव गोगोई
I.N.D.I.A. के सांसदों की एक अन्य टीम चूराचांदपुर के डॉन बॉस्को स्कूल में बने रिलीफ कैंप पहुंची। यहां कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि यहां लोग कभी भी उन लोगों को माफ नहीं करना चाहते, जिन्होंने उनको इस हालात में पहुंचाया। उनकी जिंदगी को सामान्य करने के लिए अभी कई कदम उठाने होंगे।

केंद्र पर निशाना साधते हुए गोगोई ने कहा कि सरकार कह रही है कि मणिपुर में हालात सामान्य हो रहे हैं, लेकिन लोग फिर कैंपों में क्यों रह रहे हैं। आखिर लोग क्यों अपने घर नहीं लौटना चाहते? मतलब साफ है कि लोगों का सरकार पर भरोसा नहीं है।

गोगोई ने ये भी कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर आएं तो हम (I.N.D.I.A. का प्रतिनिधिमंडल) उन्हें कंपनी (साथ) देंगे।

I.N.D.I.A. के सांसदों के दौरे पर सरकार ने साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्षी सांसदों के मणिपुर दौरे पर कहा कि जब पहले की सरकारों के कार्यकाल में मणिपुर जलता था तो ये सांसद पार्लियामेंट में एक शब्द नहीं बोलते थे।

मणिपुर में शनिवार को जारी चारों बड़े इवेंट को सिलसिलेवार तरीके से समझ लेते हैं…

1. विपक्षी गठबंधन में शामिल 16 दलों के 21 सांसद मणिपुर पहुंचे
विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. गठबंधन में शामिल 16 पार्टियों के 21 सांसद शनिवार को मणिपुर पहुंचे। यहां कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘हम राजनीतिक मुद्दे उठाने के लिए नहीं, बल्कि मणिपुर के लोगों के दर्द और जमीनी स्थिति को समझने के आए हैं। सरकार ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई है।’

इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कोलकाता में कहा, ‘गठबंधन के सांसदों को बंगाल और राजस्थान भी जाना चाहिए। अधीर रंजन को सांसदों के साथ बंगाल की स्थिति भी देखनी चाहिए।’

I.N.D.I.A. गठबंधन के सभी 21 सांसद एक ही फ्लाइट में दिल्ली से इंफाल को लिए रवाना हुए।

I.N.D.I.A. गठबंधन के सभी 21 सांसद एक ही फ्लाइट में दिल्ली से इंफाल को लिए रवाना हुए।

मणिपुर जाने वाले डेलिगेशन में शामिल 21 सांसदों के नाम –

  • अधीर रंजन चौधरी- कांग्रेस
  • गौरव गोगोई- कांग्रेस
  • सुष्मिता देव- टीएमसी
  • महुआ माझी- जेएमएम
  • कनिमोझी- डीएमके
  • मोहम्मद फैजल- एनसीपी
  • जयंत चौधरी- आरएलडी
  • मनोज कुमार झा- आरजेडी
  • एनके प्रेमचंद्रन- आरएसपी
  • टी थिरुमावलन- वीसीके
  • राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह- जेडीयू
  • अनील प्रसाद हेगड़े- जेडीयू
  • एए रहीम- सीपीआई-एम
  • संतोष कुमार- सीपीआई
  • जावेद अली खान- सपा
  • ईटी मोहम्मद बशीर- आईयूएमएल
  • सुशील गुप्ता- आप
  • अरविंद सावंत- शिवसेना (उद्धव गुट)
  • डी रविकुमार- डीएमके
  • फूलो देवी नेताम- कांग्रेस
  • के सुरेश- कांग्रेस
दिल्ली एयरपोर्ट पर I.N.D.I.A के 21 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने ग्रुप फोटो निकलवाई।

दिल्ली एयरपोर्ट पर I.N.D.I.A के 21 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने ग्रुप फोटो निकलवाई।

2. महिलाओं के कपड़े उतरवाकर घुमाने के मामले में CBI ने FIR दर्ज की
मणिपुर में 19 जुलाई को दो महिलाओं को कपड़े उतारकर घुमाने के वायरल वीडियो के मामले में CBI ने FIR दर्ज कर ली है। इससे पहले मणिपुर पुलिस शुक्रवार (28 जुलाई) को दोनों पीड़ित महिलाओं के पास पहुंची। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए हैं।

मणिपुर में 3 मई से हिंसा जारी है। हालात तब और बिगड़ गए जब 19 जुलाई को दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने का वीडियो वायरल हुआ। ये घटना 4 मई की थी। वीडियो देख लोगों में आक्रोश और बढ़ गया। पुलिस ने इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग है।

3. इंफाल में मैतेई महिलाओं का प्रदर्शन, कहा- कुकी के लिए अलग नियम न बनें
मणिपुर की राजधानी इंफाल में शनिवार को मैतेई समुदाय की महिलाओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने शांति की अपील तो की, लेकिन कहा कि कुकी समुदाय के लिए प्रशासन अलग से कोई नियम ना बनाए। महिलाओं के संगठन ऑल कोंगबा रोड यूनाइटेड क्लब्स ऑर्गनाइजेशन ​​​​​​की तरफ से बुलाए गए इस प्रोटेस्ट में बड़ी संख्या में मैतेई समुदाय के पुरुष भी शामिल थे।

इंफाल में मैतेई समुदाय की महिलाओं की तरफ से बुलाए प्रोटेस्ट में 5 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए।

इंफाल में मैतेई समुदाय की महिलाओं की तरफ से बुलाए प्रोटेस्ट में 5 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए।

मैतेई समुदाय की महिलाओं ने ऑल कोंगबा रोड यूनाइटेड क्लब्स ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले यह प्रोटेस्ट किया।

मैतेई समुदाय की महिलाओं ने ऑल कोंगबा रोड यूनाइटेड क्लब्स ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले यह प्रोटेस्ट किया।

4. राज्यपाल रिलीफ कैंप पहुंचीं तो आपबीती सुनाते हुए रो पड़ी महिला
मणिपुर की राज्यपाल अनुसूइया उइके शनिवार को चुराचांदपुर में बनाए गए रिलीफ कैंप में पहुंचकर हिंसा पीड़ितों से मिलीं। इस दौरान एक महिला आपबीती सुनाते हुए रो पड़ी। इसके बाद गवर्नर ने उठकर उसे ढांढस बंधाया। मणिपुर में 3 मई से जारी हिंसा के बाद सैकड़ों लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं। ये सभी लोग सरकार की तरफ से बनाए गए रिलीफ कैंप्स में रह रहे हैं।

मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने चुराचांदपुर के राहत शिविर में लोगों से मुलाकात की। एक महिला अपनी आपबीती सुनाते हुए रो पड़ी तो राज्यपाल ने उन्हें ढांढस बंधाया।

मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने चुराचांदपुर के राहत शिविर में लोगों से मुलाकात की। एक महिला अपनी आपबीती सुनाते हुए रो पड़ी तो राज्यपाल ने उन्हें ढांढस बंधाया।

हथियारबंद हमलावर भीड़ अब जवानों को निशाना बना रही
राज्य में कुकी और मैतेई समुदायों के बीच जारी हिंसा अब सुरक्षाबलों की ओर मुड़ गई है। बीते 24 घटों में बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिलों में सुरक्षाबलों और हमलावरों के बीच कई जगह मुठभेड़ हुई। हमलावरों ने लगभग 200 देशी बम गिराए।

बिष्णुपुर के फोउगक्चाओ थाने के चार अलग-अलग स्थानों पर हुई भिड़ंत में तीन लोगों की जान चली गई है। वहीं, गुरुवार को भी दो की मौत हो गई थी। सेना और मणिपुर पुलिस के एक-एक कमांडो सहित 5 लोग घायल हैं।

यह फोटो कुकी समुदाय के बंकर का है। यहां हथियारबंद लोग चौबीस घंटे निगरानी करते हैं।

यह फोटो कुकी समुदाय के बंकर का है। यहां हथियारबंद लोग चौबीस घंटे निगरानी करते हैं।

ऐसा पहली बार देखने मिला है कि हथियारबंद हमलावर भीड़ BSF और अर्द्धसैनिक बलों को सीधा निशाना बना रही है। पुलिस को आशंका है कि हमले में उग्रवादी कैडर शामिल हो सकता है, क्योंकि इतने बड़े हमलों को भीड़ अंजाम नहीं दे सकती।

अर्द्धसैनिक बलों की मदद के लिए सेना की कुमाऊं रेजिमेंट के जवान भी मौके पर भेजे गए हैं। इस बीच, नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने पूर्वोत्तर के सभी राज्यों के नेताओं से अपील की है कि वे मणिपुर के मामले में दखल न दें।

मिशन 2024 के लिए नड्डा ने बनाई 38 लोगों की टीम, कांग्रेस से आए अनिल एंटनी का भी नाम

भाजपा मिशन 2024 की तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नई टीम बना ली है। इसमें वसुंधरा राजे, रमन सिंह और कैलाश विजयवर्गीय सहित 38 नेताओं को जगह मिली है। हाल ही में कांग्रेस से बीजेपी में आए अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

 भाजपा ने राष्ट्रीय टीम में दो मुस्लिम चेहरों को जगह दी है। इसमें अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर तारिक मंसूर और केरल के पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष अब्दुल्ला कुट्टी हैं। दोनों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नड्डा ने 13 राष्ट्रीय सचिव और 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए हैं।

इस टीम की 4 बड़ी बातें

  • नई टीम में 13 राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं। 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महामंत्री भी बनाए गए हैं।
  • यूपी से सबसे ज्यादा 6 नाम हैं। सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर, रेखा वर्मा, लक्ष्मीकांत बाजपेई और विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर हैं। तारिक अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर रहे हैं। इनके अलावा राधामोहन अग्रवाल, अरुण सिंह को भी जिम्मेदारी दी गई है।
  • तेलंगाना से संजय बंदी को टीम शामिल किया गया है। एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में इस साल के आखिर तक चुनाव होने हैं।
  • मध्यप्रदेश से तीन नेताओं को उनके पद पर बरकरार रखा गया है। कैलाश विजयवर्गीय राष्ट्रीय महामंत्री बने रहेंगे। इसी तरह सौदान सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और ओमप्रकाश धुर्वे भी राष्ट्रीय सचिव के पद पर बरकरार रहेंगे।

इनकी छुट्टी हुई: आंध्र प्रदेश के प्रभारी सुनील देवधर, सीटी रवि और दिलीप सैकिया को भी महामंत्री पद से हटाया गया है। सह कोषाध्यक्ष पद से मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता को हटाया गया है। उनकी जगह नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

राजस्थान: वसुंधरा को संगठन में पुराने पद पर बरकरार रखा, चुनावी साल में सियासी मैसेज

वसुंधरा राजे को पुराने पद पर बरकरार रखा गया है। वे इससे पहले भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थीं। राजस्थान में इस साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय संगठन में उन्हें पुरानी जिम्मेदारी पर बरकरार रखकर सियासी मैसेज दिया गया है। संगठन में वसुंधरा को पुराने पद पर बनाए रखकर कद बरकरार रखा गया है।

पार्टी ने यह भी संकेत देने का प्रयास किया है कि राजस्थान में सामूहिक लीडरशिप में चुनाव लड़ा जाएगा। पहले से चेहरा घोषित नहीं करने के संकेत पहले ही दिए जा चुके हैं। वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय स्तर पर भी टास्क दिया जा सकता है। अब राजस्थान की चुनावी कमेटियों की घोषणा का इंतजार है, चुनावी कमेटियों में वसुंधरा राजे के रोल से भी सियासी नैरेटिव तय होगा।

बीएल संतोष 2019 से महामंत्री पद पर

बीएल संतोष का पूरा नाम बोम्मराबेट्टू लक्ष्मीजनार्दन संतोष है। वे कर्नाटक के रहने वाले हैं। वे शिवल्ली ब्राह्मण समुदाय से आते हैं। उन्होंने इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की है। संतोष 1993 में RSS के पूर्णकालिक प्रचारक बन गए थे।

संतोष को 2014 में बीजेपी के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह ने दक्षिणी राज्यों का प्रभारी राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) बना दिया था। इसके बाद 15 जुलाई 2019 को भाजपा में महामंत्री (संगठन) बने थे। इस बार भी उन्हें अपने पद पर बरकरार रखा गया है।

रमन, शिवराज और राजे को हार के बाद उपाध्यक्ष बनाया था
राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 2018 के विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इन राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्रियों- वसुंधरा राजे, शिवराज सिंह चौहान और रमन सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया था।

पिछले साल सितंबर में नई टीम बनाते समय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजे और रमन सिंह को बहाल रखा और 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे रघुबर दास को भी उपाध्यक्ष बना दिया था। इससे पहले शिवराज सिंह चौहान की मुख्यमंत्री के तौर पर मध्य प्रदेश वापसी हो गई थी।

दिल्ली में मुहर्रम जुलूस के दौरान हिंसा में 12 घायल, भीड़ ने यात्री बस पर पथराव किया

पुलिस ने अनियंत्रित भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

पुलिस ने अनियंत्रित भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

दिल्ली के नांगलोई इलाके में मुहर्रम जुलूस निकालने के दौरान हिंसा हो गई। इस झड़प में 6 पुलिसकर्मियों सहित 12 लोग घायल हो गए। दरअसल, पुलिस ने तय रूट से अलग रास्ते पर ताजिया निकालने से मना किया। इससे नाराज होकर भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। हिंसक भीड़ ने सड़क पर चल रहे वाहनों को निशाना बनाया और यात्री बस में पत्थर फेंके।

 देश के विभिन्न हिस्सों से मुहर्रम जुलूस के दौरान हिंसा की खबरें आई हैं। वाराणसी में शिया और सुन्नी समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिसमें करीब 30 लोग घायल हो गए। वहीं, बिहार के अरवल में जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें 5 लोग घायल हो गए ।

MP में गैंगरेप के आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चला, परिजन बोले- पहले जांच हो

MP के सतना जिले में 12 साल की बच्ची से गैंगरेप के दो आरोपियों के घर बुलडोजर से ढहा दिए गए। प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर जब आरोपी अतुल के घर पहुंची तो परिवार की महिलाएं सामने आकर खड़ी हो गईं। हाथ जोड़कर कहने लगीं कि वारदात के वक्त बेटा ड्यूटी पर था। उसे फंसाया जा रहा। पहले मामले में पूरी जांच की जाए, इसके बाद बुलडोजर चलाया जाए।

28 जुलाई को सतना जिले में 12 साल की बच्ची से गैंगरेप का मामला सामने आया। आरोपी बच्ची को जंगल में छोड़ गए। बच्ची के बयान के बाद आरोपियों की शिनाख्त की गई। पुलिस ने दोनों आरोपी अतुल कुमार और रवि कुमार को अरेस्ट किया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 अगस्त तक जेल भेज दिया गया है।

MP को तीसरी बार टाइगर स्टेट का दर्जा, मिजोरम-नगालैंड में एक भी बाघ नहीं

मध्यप्रदेश को तीसरी बार टाइगर स्टेट घोषित किया गया है। केंद्रीय वन मंत्रालय ने साल 2022 के आंकड़े जारी किए हैं। इसके मुताबिक, सबसे ज्यादा 785 टाइगर MP में हैं। इसके बाद कर्नाटक में 563 और उत्तराखंड में 560 टाइगर मौजूद हैं। इससे पहले 2018 और 2006 में भी MP को टाइगर स्टेट घोषित किया गया था।

 भारत में हर चार साल में टाइगर की गणना की जाती है। 2022 की गणना के मुताबिक, भारत में अब 3682 टाइगर हैं। 2018 में यह आंकड़ा 2967 था। इसका मतलब बाघ सालाना 6% की दर से बढ़े हैं। हालांकि, अरुणाचल प्रदेश में 70 फीसदी बाघ कम हुए हैं। यहां 2018 में 29 बाघ थे, जो 2022 में घटकर 9 रह गए। वहीं, मिजोरम-नगालैंड में अब एक भी बाघ नहीं है।

2022 की गणना में यहां 785 बाघ पाए गए। पिछली गणना 4 साल पहले 2018 में हुई थी। तब यह संख्या 526 थी। इसमें अब 259 टाइगर बढ़ गए हैं। मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और कान्हा नेशनल पार्क ने मैनेजमेंट इफेक्टिवनेस इवैल्यूशन में देश के टॉप 5 टाइगर रिजर्व में जगह बनाई है। इंटरनेशनल टाइगर डे पर 29 जुलाई को यह रिपोर्ट जारी की गई।मध्य प्रदेश तीसरी बार टाइगर स्टेट बना है। सबसे पहले 2006 में टाइगर स्टेट बना था। 2018 और 2022 में लगातार दो बार टाइगर स्टेट बना।

भारत में अब 3682 बाघ
2022 की गणना के मुताबिक, भारत में अब 3682 टाइगर हैं। 2018 में यह आंकड़ा 2967 था। बाघ सालाना 6% की दर से बढ़े हैं। रामनगर में 29 जुलाई को यह डेटा रिलीज करते हुए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने यह बात कही। भारत में हर चार साल में बाघ की गणना की जाती है।

अरुणाचल प्रदेश में 70% बाघ कम हुए
देश में बीते चार साल में अरुणाचल प्रदेश में 70 फीसदी बाघ कम हुए हैं। यहां 2018 में 29 बाघ थे, जो 2022 में घटकर 9 रह गए। ओडिशा में ये 28 से घटकर 20 रह गए। झारखंड में 5 से 1 रह गए। छत्तीसगढ़ में 19 से 17 हो गए, जबकि तेलंगाना में 26 से 21 हो गए। पश्चिम बंगाल में भी इनकी संख्या 2006 में इनकी संख्या 10 थी, जो अब 2 बची है।

मिजोरम-नगालैंड में एक भी बाघ नहीं
मिजोरम में अब एक भी बाघ नहीं है। 2006 में यहां 6 बाघ थे। नगालैंड में भी अब टाइगर नहीं बचे हैं।

चिंता यह कि MP में सबसे तेजी से जंगल खत्म हो रहा
मध्य प्रदेश में लगातार कटते जंगल बाघों के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं। यहां पिछले 5 साल में हर दिन औसतन 10 हेक्टेयर जंगल खत्म हो रहा है। यह जानकारी केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने 28 जुलाई को कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा के सवाल पर संसद में दी। उनके मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा जंगल MP में खत्म हो रहे हैं। 2018 से 2023 के बीच MP में 19,270 हेक्टेयर जंगल खत्म हुआ।

CM शिवराज, वन मंत्री भूपेंद्र यादव और केंद्रीय मंत्री तोमर ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट कर मध्यप्रदेश को बधाई दी।

केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट कर मध्यप्रदेश को बधाई दी।

केंद्रीय मंत्री तोमर बोले- मध्यप्रदेश की जनता को बधाई
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, ‘मप्र सर्वांगीण विकास के लिए जाना जाता है। आज प्रसन्नता का विषय है कि एक बार फिर मप्र को टाइगर स्टेट का दर्जा मिला है।’

जन्मदिन JRD का और बर्थडे गिफ्ट मिला 10,000 महिलाओं एवं बच्चों को

भारतीय उद्योग जगत के प्रणेता जेआरडी टाटा की आज जयंती है। जेआरडी टाटा के जन्मदिन के अवसर पर टाटा ग्रुप की कंपनियां कुछ अनूठा कर इस दिन को सेलिब्रेट करती हैं। इस दिन टाटा 1mg लैब्स महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर अनोखा अभियान शुरू करने का संकल्प व्यक्त किया है। यह संकल्प है 10,000 महिलाओं एवं बच्चों का नि:शुल्क एनीमिया (रक्ताल्पता) संबंधी जांच एवं इलाज। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ये महिलाएं आगे चलकर स्वस्थ जीवन बिता सकें।

57 फीसदी महिलाएं एनीमिया की शिकार

आपको मालूम ही होगा कि शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने से किसी व्यक्ति में एनीमिया के लक्षण पाए जाते हैं। यह बीमारी मूलत: आयरन की‌ कमी के चलते होती है। इसका शरीर पर गंभीर दुष्परिणाम देखने को मिलता है, जिससे व्यक्ति बेहद कमज़ोर एवं थका हुआ महसूस करता है। आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि भारत में 15 से 49 साल के आयु वर्ग की 57% महिलाएं एनीमिया का शिकार हैं। यह संख्या दुनिया भर में इसी बीमारी से ग्रसित लोगों के मुक़ाबले कहीं अधिक है। जानकारों का कहना है कि भारत में महिलाओं के इसके शिकार होने की मुख्य वजह है एनीमिया संबंधी जांच (Anemia Test) का अभाव। यदि भारतीय महिलाओं की बात करें तो उन्हें उचित समय पर इस बीमारी के बारे में पता चल जाए तो वह सतर्क हो कर इस बीमारी से छुटकारा पा सकती हैं।

‘बवाल’ पर इस्राइली दूतावास की आपत्ति

भारत में इस्राइल के राजदूत नेऑर गिलोन ने फिल्म ‘बवाल’ में यहूदियों के नरसंहार (हॉलोकास्ट) को मामूली बताने पर चिंता जाहिर की है। फिल्म में वैवाहिक कलह की एक कहानी बताने के लिए यहूदियों के नरसंहार का जिक्र किया गया है, जिसको लेकर विवाद छिड़ गया है।

कॉमनवेल्थ यूथ अवॉर्ड में 4 भारतीय

भारत के चार युवाओं के नाम इस साल के कॉमनवेल्थ यूथ अवॉर्ड के लिए आखिरी लिस्ट में शामिल किए गए हैं। ये अवॉर्ड कॉमनवेल्थ देशों में सोशल आंत्रप्रन्योर, क्लाइमेट, इनोवेशन और मानवाधिकार के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले युवाओं को दिए जाते हैं। लिस्ट में कुल 50 लोगों के नाम हैं।

चबाड़ हाउस की सुरक्षा बढ़ाई गई

पुलिस ने चबाड हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी है, जहां 15 साल पहले 26/11 को आतंकवादी हमला हुआ था। महाराष्ट्र एटीएस ने आतंकी संगठन अल सुफा से जुड़े कुछ आरोपियों को कुछ दिन पहले पुणे में गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ और जांच में इस बात के इनपुट्स मिले हैं कि कुछ आरोपियों ने चबाड हाउस की रेकी की थी।

नड्डा ने अपनी राष्ट्रीय टीम में बदलाव किया, एएमयू के पूर्व कुलपति मंसूर को पार्टी उपाध्यक्ष बनाया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को अपनी राष्ट्रीय टीम में फेरबदल करते हुए उत्तर प्रदेश के एक पसमांदा मुसलमान को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष बंडी संजय कुमार को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है।भाजपा ने कर्नाटक के नेता सी टी रवि और असम से लोकसभा सांसद दिलीप सैकिया को महासचिव पद से हटा दिया है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) हैं। उन्हें नयी टीम में शामिल करने के फैसले को पसमांदा मुसलमानों के लिए पार्टी की पहल का हिस्सा माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश से ही पार्टी के सांसद राधामोहन अग्रवाल को महासचिव बनाया गया है। नई सूची में ज्यादातर पदाधिकारियों को उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव के पद पर बरकरार रखा गया है।सूची में 13 उपाध्यक्ष, नौ महासचिव, संगठन महामंत्री बी एल संतोष और 13 सचिव शामिल हैं। बिहार से लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह को पार्टी उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए के एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

पुणे में पीएम मोदी के साथ मंच साझा करने जा रहे शरद पवार से नाराज हुए इंडिया ब्लॉक के नेता

इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायन्स यानि इंडिया की तीसरी बैठक 25 और 26 अगस्त को मुंबई में होने वाली है। लेकिन उससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सुप्रीमो शरद पवार 1 अगस्त को पुणे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा करने वाले हैं। इस पर ब्लॉक के कुछ नेताओं ने चिंता जताई है। पार्टी के एक सूत्र ने कहा कि शुक्रवार को इंडिया ब्लॉक के फ्लोर लीडर्स की बैठक के दौरान, कुछ सदस्यों ने उस समारोह में पवार के मुख्य अतिथि होने पर चिंता जताई, जिसमें मोदी को लोकमान्य तिलक पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है। सूत्र ने कहा कि ऐसे सुझाव आये कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एनसीपी नेता से बात कर उनसे समारोह में शामिल नहीं होने का अनुरोध कर सकते हैं। सूत्र ने कहा कि इंडिया ब्लॉक के कुछ नेताओं को लगा कि जब समान विचारधारा वाले विपक्षी दल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने के लिए एक साथ आ रहे हैं, तो प्रधानमंत्री के साथ पवार का मंच साझा करने से बुरा प्रभाव पड़ेगा।

अफजाल अंसारी बेल पर जेल से रिहा

गैंगस्‍टर ऐक्‍ट में सजायाफ्ता व पूर्व बसपा सांसद अफजाल अंसारी की गुरुवार शाम जमानत पर गाजीपुर जिला जेल से रिहाई हुई। अफजाल के परिवारीजन और समर्थक वाहनों के काफिले के साथ जेल पहुंचे थे। जेल से निकलने के बाद अफजाल काफिले के साथ घर को रवाना हो गया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें