अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर में 15 हजार किसानों के खाते में 3 करोड़ रुपए पहुंचे, मंत्री सिलावट बोले – युवाओं को रोजगार देने के किए जा रहे प्रयास

Share

मंत्री तुलसी सिलावट ने इंदौर में कार्यक्रम को संबोधित किया। - Dainik Bhaskar

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत शनिवार काे प्रदेश के 20 लाख किसानों के खाते में 400 करोड़ रुपए पहुंच गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल रूप से सिंगल क्लिक के जरिए यह राशि आवंटित की। इंदौर में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे। यहां जिले के 14 हजार 957 किसानों के खाते में करीब 3 करोड़ रुपए की राशि बांटी गई।

सिलावट ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं। यह विकास की सबसे बड़ी धुरी है। किसानों का सम्मान हमारा फर्ज है। प्रधानमंत्री ने किसानों के सम्मान के लिए हर साल 6 हजार रुपए की सम्मान निधि देने की योजना शुरू की है। मुख्यमंत्री ने इसका विस्तार करते हुए 4 हजार रुपए और राज्य शासन की तरफ से देने का निर्णय लिया है। अब किसानों को हर साल 10 हजार रुपए की सम्मान निधि मिलेगी। किसानों को राज्य शासन द्वारा जीरो प्रतिशत पर कृषि ऋण दिया जा रहा है। किसानों के कल्याण के लिए हम संकल्पित हैं।

उन्होंने कहा, जरूरतमंदों की सहायता एवं कल्याण के लिए संबल योजना पुन: शुरू की गई है। इसके अच्छे व सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। किसानों का समग्र कल्याण और क्षेत्र का विकास हमारा संकल्प है। युवाओं को रोजगार देने के लिए भी कारगर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। शासन ने 1975 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदने का निर्णय लिया है। जिले में अभी तक 50 हजार किसानों का पंजीयन हो चुका है। किसानों को समय पर उनकी मांग के अनुसार खाद, बीज सहित अन्य कृषि आदान गुणवत्ता वाले प्रदान किए जाएंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें