अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ताजा समाचार:अंग्रेजों की गुलामी से आजादी की 77वीं वर्षगांठ मना रहा भारत,चांद के बाद अब सूरज की स्टडी करेगा इसरो; सरकार ₹50 किलो बेचेगी टमाटर

Share

देश आज 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 1947 में आज ही के दिन, भारत को ब्रिटिश हुकूमत से स्वतंत्रता मिली थी। मुख्य आयोजन दिल्‍ली में लाल किले पर होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्‍ट्र ध्‍वज फहराएंगे। इसके बाद मोदी बतौर PM लगातार 10वीं बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले लाल किले से उनका आखिरी संबोधन होगा। 

आज का प्रमुख इवेंट

  1. आज भारत का 77वां स्वतंत्रता दिवस है। नरेंद्र मोदी बतौर प्रधानमंत्री 10वीं बार लालकिले से स्पीच देंगे। वे जवाहर लाल नेहरू के बाद लाल किले पर सबसे ज्यादा बार तिरंगा फहराने वाले पहले गैर-कांग्रेसी PM हैं।

चांद के बाद अब सूरज की स्टडी करेगा इसरो

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) चांद के बाद अब सूरज की स्टडी करने की तैयारी में है। इसके लिए आदित्य L-1 नाम की ऑब्जर्वेटरी को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। इसकी लॉन्चिंग की तारीख अभी सामने नहीं आई है, लेकिन न्यूज एजेंसी ने इसरो के एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि इसे सितंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है।

आदित्य L-1 सूरज का अध्ययन करने वाला पहला भारतीय मिशन होगा। ये स्पेसक्राफ्ट लॉन्च के चार महीने बाद सूरज-पृथ्वी के सिस्टम में लैगरेंज पॉइंट-1 (L-1) तक पहुंचेगा। इस पॉइंट पर ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता, जिसके चलते यहां से सूरज की स्टडी आसानी से की जा सकती है।

आदित्य L-1 की तस्वीरें…

आदित्य L-1 स्पेसक्राफ्ट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा।

आदित्य L-1 स्पेसक्राफ्ट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा।

आदित्य L-1 ऑब्जर्वेटरी को बेंगलुरु के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर में बनाया गया है। यहां से यह श्रीहरिकोटा स्थित इसरो के सेंटर में पहुंच चुका है।

आदित्य L-1 ऑब्जर्वेटरी को बेंगलुरु के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर में बनाया गया है। यहां से यह श्रीहरिकोटा स्थित इसरो के सेंटर में पहुंच चुका है।

आदित्य L-1 काे पहले लो अर्थ ऑर्बिट में भेजा जाएगा। इसके बाद इसे इलिप्टिकल ऑर्बिट (अंडाकार कक्षा) में भेजा जाएगा।

आदित्य L-1 काे पहले लो अर्थ ऑर्बिट में भेजा जाएगा। इसके बाद इसे इलिप्टिकल ऑर्बिट (अंडाकार कक्षा) में भेजा जाएगा।

बाद में ऑब्जर्वेटरी की कक्षा को धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा, जिससे स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी के ग्रैविटेशनल स्फियर ऑफ इन्फ्लुएंस (SOI) से बाहर निकलेगा।

बाद में ऑब्जर्वेटरी की कक्षा को धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा, जिससे स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी के ग्रैविटेशनल स्फियर ऑफ इन्फ्लुएंस (SOI) से बाहर निकलेगा।

यहां से क्रूज फेज शुरू होगा और स्पेसक्राफ्ट को सूर्य के पास स्थित लैगरेंज पॉइंट (L-1) के हैलो ऑर्बिट में भेजा जाएगा। L-1 पॉइंट पृथ्वी से करीब 15 लाख किलोमीटर दूर है।

यहां से क्रूज फेज शुरू होगा और स्पेसक्राफ्ट को सूर्य के पास स्थित लैगरेंज पॉइंट (L-1) के हैलो ऑर्बिट में भेजा जाएगा। L-1 पॉइंट पृथ्वी से करीब 15 लाख किलोमीटर दूर है।

लॉन्चिंग से L-1 पॉइंट तक पहुंचने में आदित्य L-1 को करीब चार महीने का समय लगेगा। लॉन्चिंग डेट अभी तय नहीं की गई है।

लॉन्चिंग से L-1 पॉइंट तक पहुंचने में आदित्य L-1 को करीब चार महीने का समय लगेगा। लॉन्चिंग डेट अभी तय नहीं की गई है।

पृथ्वी से लैगरेंज पॉइंट की दूरी 15 लाख किमी
पृथ्वी और सूरज के बीच की दूरी करीब 15 करोड़ किमी है। जहां इस सैटलाइट आदित्य L-1 को प्लेस किया जाएगा वो लैगरेंज पॉइंट L-1 धरती से करीब 15 लाख किलोमीटर दूर है। इस ऑब्जर्वेटरी को बेंगलुरु स्थित यूआर राव सैटेलाइट सेंटर में बनाया गया है। यहां से इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर लाया गया है।

आदित्य L-1 पृथ्वी से L-1 पॉइंट तक पहुंचने के लिए इस ट्रैजेक्टरी पर चलेगा।

आदित्य L-1 पृथ्वी से L-1 पॉइंट तक पहुंचने के लिए इस ट्रैजेक्टरी पर चलेगा।

ऐसे काम करेगा आदित्य L-1

  • सोलर एक्टिविटीज और रियल टाइम में अंतरिक्ष के मौसम पर उनके असर को समझा जा सकेगा।
  • ये स्पेसक्राफ्ट सात पेलोड लेकर जाएगा जो इलेक्ट्रोमैग्नेट और पार्टिकल और मैग्नेटिक फील्ड डिटेक्टर्स की मदद से फोटोस्फियर, क्रोमोस्फियर और सूरज की बाहरी परतों की स्टडी करेंगे।
  • L-1 पॉइंट से चार पेलोड सीधे सूरज को देखेंगे और तीन पेलोड वहीं पर पार्टिकल्स और फील्ड की स्टडी करेंगे।
  • आदित्य L-1 सोलर कोरोना और उसके हीटिंग मैकेनिज्म की स्टडी करेगा।
आदित्य L-1 को तस्वीर में दिखाए गए L-1 पॉइंट पर प्लेस किया जाएगा।

आदित्य L-1 को तस्वीर में दिखाए गए L-1 पॉइंट पर प्लेस किया जाएगा।

क्या है लैगरेंज पॉइंट्स

  • लैगरेंज पॉइंट्स अंतरिक्ष में वो जगह होती है जहां किसी ऑब्जेक्ट को रखा जाए तो वो वहीं रहता है।
  • लैगरेंज पॉइंट पर दो बड़ी बॉडीज के बीच गुरुत्वाकर्षण उतना ही होता है जितना उन दोनों बॉडीज के बीच मौजूद छोटे ऑब्जेक्टस को मूव करने के लिए सेंट्रिपिटल फोर्स की जरूरत होती है।
  • लैगरेंज-1 पॉइंट पर प्लेस की जाने वाली सैटेलाइट के पास सबसे बड़ा एडवांटेज ये होता है कि यहां ग्रहण का असर नहीं होता। सैटेलाइट यहां से बिना किसी रुकावट के लगातार सूरज का अध्ययन कर सकता है।

आज चंद्रमा के और करीब पहुंचेगा चंद्रयान-3:तीसरी बार अपनी ऑर्बिट घटाएगा, 17 अगस्त को प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होगा लैंडर

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) 14 अगस्त को 11:30 से 12:30 बजे बीच तीसरी बार चंद्रयान-3 की ऑर्बिट घटाएगा। अभी वो चंद्रमा की 174 Km x 1437 Km की ऑर्बिट में है। यानी चंद्रयान-3 चंद्रमा की ऐसी अंडाकार कक्षा में घूम रहा है, जिसमें उसकी चांद से सबसे कम दूरी 174 Km और सबसे ज्यादा दूरी 1437 Km है।

हिमाचल में लैंडस्लाइड, बादल फटने से 52 मौतें; उत्तराखंड में चार धाम यात्रा रोकी गई

शिमला और शोघी के बीच रेलवे ट्रैक का करीब 50 मीटर हिस्सा हवा में लटक गया।

शिमला और शोघी के बीच रेलवे ट्रैक का करीब 50 मीटर हिस्सा हवा में लटक गया।

हिमाचल में भारी बारिश, लैंडस्लाइड और बादल फटने की घटनाओं में 52 लोगों की मौत हुई है। ये मौतें 24 घंटे के दरमियान हुई है। मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। राज्य में 16 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट है। शिमला में एक शिव मंदिर लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया। यहां से रात 8 बजे तक 11 शव निकाले गए। उत्तराखंड में लैंडस्लाइड की वजह से चार धाम यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है।

शिमला में भारी बारिश की वजह से कालका-शिमला रेलवे ट्रैक को नुकसान हुआ है। यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल 120 साल पुराने ट्रैक पर पहली बार रेल पटरियां हवा में लटक गईं। वहीं उत्तराखंड में लगातार बारिश से टिहरी, हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

आज से ₹70 की बजाय ₹50/किलो टमाटर बेचेगी सरकार; थोक कीमतों में कमी के बाद फैसला
केंद्र सरकार लोगों को राहत देने के लिए आज से 50 रुपए प्रति किलो की दर से टमाटर बेचेगी। 20 जुलाई को सरकार इसे 70 रुपए में बेच रही थी। ये टमाटर दिल्ली-NCR, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के चुनिंदा शहरों में बेचे जाएंगे। इनकी बिक्री कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्ट्री के तहत आने वाली नेशनल कंज्यूमर कोऑपरेटिव फेडरेशन (NAFED) की ओर से की जा रही है।

 सरकार ने 14 जुलाई को टमाटर की बढ़ती कीमतें कम करने का प्लान लागू किया था। इसके तहत नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (NCCF) और NAFED ने 90 रुपए प्रति किलो की दर से टमाटर बेचना शुरू किया था। इसके बाद सरकार ने 16 जुलाई को टमाटर की कीमत 10 रुपए घटाकर 80 रुपए कर दिया था।

राजस्थान में 1.04 करोड़ परिवार को फ्री राशन किट; हर पैकेट पर गहलोत का फोटो

राजस्थान के CM अशोक गहलोत आज राज्य में अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत गेहूं के साथ नमक, चीनी, दाल, रिफाइंड तेल और मसाले दिए जाएंगे। इस योजना का लाभ 1.04 करोड़ परिवारों को मिलेगा। गहलोत ने अपने बजट में इस योजना का ऐलान किया था।

 दो महीने बाद राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राज्य के 1.04 करोड़ घरों में वोटरों तक अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए ये योजना सरकार के लिए अहम है। इन सभी पैकेट्स पर CM गहलोत के फोटो है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ये किट भी सितंबर तक ही बांटे जाएंगे। चुनाव आचार संहिता लगने पर इनको बंद किया जा सकता है या पैकेट्स बदले जा सकते हैं।

इन सभी पैकेट्स पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के फोटो है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ये किट भी सितंबर तक ही बांटे जाएंगे। उसके बाद चुनाव आचार संहिता लगने पर इनको बंद किया जा सकता है या इनके पैकेट्स बदले जाएंगे। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने बजट घोषणा में इस बार नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) से जुड़े परिवारों को फ्री गेहूं के साथ दाल, चीनी, नमक, सोयाबीन रिफाइंड तेल, मिर्च, हल्दी और धनिया पाउडर के पैकेट दिए जाएंगे।

1.04 करोड़ परिवार को ही मिलेगा लाभ
राजस्थान में वर्तमान में 1.07 करोड़ परिवार NFSA में रजिस्टर्ड है। इनमें से केवल 1 करोड़ 4 लाख 91 हजार परिवारों ने ही महंगाई राहत शिविरों में रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसके चलते केवल इन परिवारों को ही अभी यह राशन किट मिलेगी। जिन परिवारों ने रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया उनको वंचित इस किट से वंचित रहना पड़ सकता है।

अन्नपूर्णा फूड पैकेट का किट में रिफाइंड तेल, नमक, चीनी, चना दाल, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर के पाउच रहेंगे।

अन्नपूर्णा फूड पैकेट का किट में रिफाइंड तेल, नमक, चीनी, चना दाल, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर के पाउच रहेंगे।

जयपुर में एक फूड पैकेट पर 359 रुपए का खर्चा
राज्य में सरकार की ओर से इन फूड पैकेट्स का वितरण जिलेवार करवाया जा रहा है। जयपुर जिले में इस एक फूड पैकेट की कीमत करीब 359 रुपए आ रही है। इसके लिए बाकायदा शहर में राशन की दुकानों को डार्क गुलाबी रंग से पुतवाया गया है। वहीं इन पैकेट्स का रंग भी डार्क गुलाबी है, जिस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का फोटो है।

फूड पैकेट में यह सामग्री शामिल
अन्नपूर्णा फूड पैकेट में एक लीटर सोयाबीन रिफाइंड तेल का पाउच, एक किलो आयोडीन नमक का पैकेट, एक किलो चीनी का पैकेट, एक किलो चना दाल का पैकेट, 100 ग्राम धनिया पाउडर, 100 ग्राम मिर्च पाउडर पाउच, 50 ग्राम हल्दी पाउडर शामिल है।

दुकान पर प्रचार-प्रसार के लिए अलग से बजट
इस योजना का आमजन में ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने के लिए दुकान पर योजना के होर्डिंग और बैनर तैयार कर लगवाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के दिन प्रत्येक उचित मूल्य दुकान पर पंजीकृत वयोवृद्ध महिला द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। साथ ही उपस्थित उपभोक्ताओं को मिठाई का वितरण भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए सरकार हर उचित मूल्य दुकानदार को 5 हजार रुपए का अतिरिक्त बजट आवंटित कर रही है।

100 साल में सिनेमा का सबसे बड़ा वीकेंड; 2 करोड़ दर्शक फिल्म देखने थिएटर पहुंचे
इंडियन सिनेमा के लिए 11 से 13 अगस्त का वीकेंड ऐतिहासिक रहा। गदर-2, OMG-2, जेलर और भोला शंकर ने मिलकर ₹400 करोड़ का बिजनेस किया। पिछले 100 साल में ऐसा कभी नहीं हुआ। पहली बार एक वीकेंड में 2.10 करोड़ दर्शक फिल्म देखने पहुंचे। प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने बताया कि ये रिकॉर्ड भी 10 साल बाद बना है।

‘गदर 2’ ‘OMG 2’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने रविवार को ही मिलकर ₹72.50 करोड़ की कमाई की। इसमें गदर 2 ने ₹52 करोड़, OMG 2 ने ₹17.55 करोड़ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने ₹3.50 करोड़ का कलेक्शन किया। ये हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाला सिंगल डे था।

सोमवार को प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने बयान जारी कर ये कन्फर्म किया कि पिछले 100 सालों में ऐसा कभी नहीं हुआ। एक वीकेंड में 2 करोड़ से ज्यादा दर्शकों के थिएटर पहुंचने का रिकॉर्ड भी 10 साल बाद बना है। बीता रविवार हिंदी सिनेमा के लिए अब तक का सबसे कमाऊ रविवार साबित हुआ है। गदर-2, OMG-2 और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने मिलकर 72 करोड़ का बिजनेस किया है।

यह जानकारी मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया और प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करके दी।

यह जानकारी मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया और प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करके दी।

रविवार को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने कमाए 72 करोड़
सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रहीं बॉलीवुड की तीनों फिल्मों ‘गदर 2’ ‘OMG 2’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने रिकॉर्ड-तोड़ कमाई की। सिर्फ रविवार को ही इन तीनों फिल्मों ने मिलकर 72.50 करोड़ रुपए की कमाई की। इसमें गदर 2 ने 52 करोड़, OMG 2 ने 17.55 करोड़ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने 3.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही यह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाला सिंगल डे भी बन गया।

135 करोड़ हुआ ‘गदर 2’ का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन
पहले तो सनी देओल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ ने रविवार को 52 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही इसने ओपनिंग वीकेंड पर टोटल 135 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। यह सनी की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

43 करोड़ हुआ ‘OMG 2’ का टोटल कलेक्शन
दूसरी तरफ अक्षय कुमार स्टारर ‘OMG 2’ की कमाई में भी भारी इजाफा हुआ। फिल्म ने रविवार को 17.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 43 करोड़ का रहा।

रजनीकांत की जेलर ने रविवार को 38 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

रजनीकांत की जेलर ने रविवार को 38 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

146 करोड़ पहुंचा जेलर का कलेक्शन, भोला शंकर ने कमाए 20 करोड़
इसी बीच रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ भी भारत में 150 करोड़ का कलेक्शन पूरा करने वाली है। sacnilk.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को फिल्म ने देश में लगभग 38 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तमिल फिल्म को हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में डब किया गया है। सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म ने अब तक 146.4 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं मेगास्टार चिरंजीवी की फिल्म ‘भोला शंकर’ ने फर्स्ट वीकेंड पर 20 करोड़ रुपए कलेक्ट किए।

फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भी अपने तीसरे हफ्ते में अच्छी कमाई कर रही है।

फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ भी अपने तीसरे हफ्ते में अच्छी कमाई कर रही है।

तीसरे हफ्ते में भी रिकॉर्ड बना रही ‘रॉकी और रानी’
रविवार को सिर्फ इन दोनों फिल्मों ने ही नहीं बल्कि करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने भी चौंकाया। अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते में चल रही इस फिल्म ने रविवार को 3.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अब इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 130 करोड़ रुपए हो चुका है।

क्लैश से प्रभावित हुई दोनों फिल्मों की कमाई
गदर 2 की ऑल इंडिया ऑक्यूपेंसी 80 पर्सेंट थी जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। अगर इसका क्लैश ‘OMG 2’ से नहीं होता तो इसकी कमाई में 25 करोड़ तक का इजाफा होता।

रविवार को बेहतर रही ‘OMG 2’ की ऑक्यूपेंसी
वहीं अगर ‘OMG 2’ भी ‘गदर 2’ के साथ रिलीज ना होती तो इस फिल्म को भी ज्यादा कैपेसिटी मिलती जिसका फायदा फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को होता। हालांकि रविवार को फिल्म की ऑल इंडिया ऑक्यूपेंसी करीब 63 पर्सेंट रहीं।

बहरहाल, अब देखना है कि ये दोनों फिल्में इंडिपेंडेंस डे की छुट्‌टी पर क्या कमाल करती हैं।

चंद्रमा के और करीब पहुंचा चंद्रयान-3; अब इसकी चंद्रमा से सबसे कम दूरी केवल 150 किमी

इसरो ने तीसरी बार चंद्रयान-3 की ऑर्बिट घटाई है। अब ये ऐसी अंडाकार ऑर्बिट में आ गया है। जिसमें उसकी चांद से मिनिमम दूरी 150 किमी और मैक्सिमम दूरी 177 किमी है। 17 अगस्त चंद्रयान के लिए काफी अहम दिन है। इस दिन इसरो स्पेसक्राफ्ट के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर से अलग करेगा।

 चंद्रयान 23 अगस्त को चंद्रमा पर लैंड करेगा। इसमें लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं। लैंडर और रोवर चांद के साउथ पोल पर उतरेंगे और 14 दिन तक प्रयोग करेंगे। प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा की कक्षा में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स की स्टडी करेगा। इस मिशन के जरिए इसरो चांद पर पानी की खोज करेगा।

बाइक एग्रीगेटर पर नीति बनाने को मिला वक्त

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को मोटर एग्रीगेटर सर्विस स्कीम फाइनल करने के लिए 30 सितंबर तक का वक्त दिया है। इस स्कीम के तहत बाइक टैक्सी एग्रीगेटर को रेग्युलेट किया जाएगा।

नूंह में इंटरनेट सेवा बहाल, बैंकों में रही भीड़

नूंह में रविवार आधी रात से इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई। 31 जुलाई को हुई हिंसा के बाद से यहां इंटरनेट बंद था। इसके साथ ही कर्फ्यू में अब सुबह 6 से रात 8 बजे तक छूट दी गई है। सोमवार को छात्र, युवा, कारोबारी सभी मोबाइल पर काम करते दिखे। बैंकों में जबरदस्त भीड़ रही। कैश लेन-देन के अलावा ग्राहकों के दूसरे काम भी हुए।

अडानी हिंडनबर्ग मामले सेबी ने और वक्त मांगा

अडानी हिडनबर्ग मामले में सेबी ने जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट से 15 दिन का और वक्त मांगा है। बता दें हिडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि अडानी ग्रुप ने शेयरों की कीमत में हेराफेरी की है। गौरतलब है कि 17 मई को सुप्रीम कोर्ट ने मामले में सेबी को जांच पूरी करने के लिए 14 अगस्त तक का वक्त दिया था। वहीं दो मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने रेग्युलेटरी ढांचे की समीक्षा के लिए एक एक्सपर्ट कमिटी का भी गठन किया था।

‘नीट के लिए आत्महत्या का रास्ता न चुनें’

नीट के एक परीक्षार्थी ने कथित रूप से परीक्षा में पास न होने के चलते चेन्नै में शनिवार को आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद रविवार को उनके पिता ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने युवाओं से अपील की कि युवा ऐसे रास्ते न चुने। तमिलनाडु ने नीट से छूट देने के लिए विधेयक विधानसभा से पारित किया है। विधेयक को अभी राष्ट्रपति की मंजूरी नहीं मिली है। (पीटीआई)

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें