दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आज से 15वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग पहुंचे। शिखर सम्मेलन का समापन 24 अगस्त को होगा। विदेश मंत्रालय ने पीएम मोदी की चीनी प्रधानमंत्री शी जिनपिंग के साथ मुलाकात की संभावना पर टिप्पणी करने से इनकार किया। जोहान्सबर्ग के बाद पीएम यूनान भी जाएंगे। भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा के साउथ पोल पर 23 अगस्त की शाम 6.04 बजे लैंड करेगा। परिस्थितियों के हिसाब से लैंडिंग टाइम को आगे बढ़ाया जा सकता है।
आज के प्रमुख इवेंट्स
- सपा नेता आजम खान की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। उन्होंने हेट स्पीच मामले में निचली अदालत के वॉयस सैंपल देने के आदेश के खिलाफ अर्जी लगाई है।
- भारत और आयरलैंड के बीच आज टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। भारत सीरीज में 2-0 से आगे है।
चंद्रयान-3 के पास साउथ पोल पर सबसे पहले उतरने का मौका, स्पेसक्राफ्ट ने नई फोटोज भेजीं

चांद की ये तस्वीरें चंद्रयान-3 ने मंगलवार (22 अगस्त) को भेजी हैं।
भारत का मून मिशन यानी चंद्रयान-3 का लैंडर आज शाम 6:04 बजे चंद्रमा पर लैंड करेगा। चंद्रयान-3 के पास साउथ पोल पर सबसे पहले उतरने का मौका है। यहां अब तक कोई नहीं उतर पाया है। इसरो ने चांद की नई तस्वीरें शेयर की हैं। मिशन की सफलता के लिए देश में जगह-जगह पर हवन कराए जा रहे हैं।
इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ ने 9 अगस्त को विक्रम की लैंडिंग को लेकर कहा था- ‘अगर सब कुछ फेल हो जाता है, कुछ भी काम नहीं करता है, फिर भी यह (विक्रम) लैंड करेगा, बशर्ते एल्गोरिदम ठीक से काम करें।’ अगर सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता मिली तो अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा।
खड़गे बोले- MP में सरकार बनी तो जातीय जनगणना कराएंगे, कहा- यहां नाजायज सरकार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने MP के सागर में कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो जातीय जनगणना कराएंगे। उन्होंने कहा कि इससे मालूम चलेगा कि राज्य में किस तबके के कितने लोग गरीब और पिछड़े हैं। यह भी सामने आएगा कि यहां कितने भूमिहीन लोग हैं। खड़गे ने ये भी कहा कि भाजपा ने हमारेविधायक चुराकर मध्य प्रदेश में सरकार बनाई है। ये नाजायज सरकार है।
मध्य प्रदेश में OBC की आबादी 43% से ज्यादा है। कांग्रेस इस वोट बैंक को साधना चाहती है। फरवरी 2023 में रायपुर में हुए महाधिवेशन में OBC समुदाय को जोड़ने के लिए कांग्रेस ने ये प्रस्ताव पास किए हैं। प्राइवेट सेक्टर में OBC समुदाय को आरक्षण दिलाएंगे। न्यायपालिका में SC/ST के साथ OBC को भी आरक्षण दिलाएंगे। हर 10 साल में होने वाली जनगणना के साथ ही सामाजिक-आर्थिक-जातिगत जनगणना भी कराएंगे।
. MP-महाराष्ट्र में प्याज पर एक्सपोर्ट ड्यूटी का विरोध, एशिया का सबसे बड़ा प्याज मार्केट बंद रहा

प्याज पर ड्युटी लगाने के फैसले के खिलाफ अखिल भारतीय किसान सभा ने महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में केंद्र सरकार के प्याज पर लगाए गए 40% टैक्स ड्यूटी का विरोध हुआ। महाराष्ट्र में एशिया का सबसे बड़ा प्याज मार्केट लसलगांव दो दिन बंद रहा। वहीं, मध्य प्रदेश के रतलाम में किसान संगठनों ने मंडियों में नीलामी बंद करवा दी । इनका कहना है कि एक्सपोर्ट ड्यूटी होने से निर्यात घटेगा। साथ ही घरेलू मार्केट में प्याज की कीमतें गिरेंगी, जिससे किसानों को नुकसान होगा।
केंद्र सरकार ने प्याज की कीमतों पर काबू रखने के लिए 19 अगस्त को एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाई थी। ये फैसला 31 दिसंबर तक लागू रहेगा। इससे पहले प्याज पर कोई एक्सपोर्ट ड्यूटी नहीं थी। सरकार इस कदम से देश में प्याज की कमी को रोकना चाहती है। ताकि अक्टूबर में नई खेप आने तक कीमतें कंट्रोल में रहे।
अब भारतीय एजेंसी तय करेगी कारों की सेफ्टी रेटिंग, गडकरी ने भारत NCAP लॉन्च किया
देश में चलने वाली कारें कितनी सुरक्षित हैं। अब यह भारतीय एजेंसी ही तय करेगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम लॉन्च किया। ये एजेंसी 1 अक्टूबर से सेफ्टी रेटिंग देना शुरू कर देगी। यह पुणे के चाकन में भारतीय परिस्थितियों के अनुसार कारों का क्रैश टेस्ट करेगी।
पहले यह काम दो विदेशी एजेंसी ग्लोबल एनकैप (GNCAP) और लैटिन एनकैप (LNCAP) करती थीं। ये स्टैंडर्ड के मुताबिक भारतीय कारों का टेस्ट कर उन्हें सेफ्टी रेटिंग देती थीं। कारों को 0 से 5 स्टार तक की रेटिंग दी जाती है। 0 यानी अनसेफ और 5 का मतलब पूरी तरफ सेफ।
मंगलवार को दिल्ली में हुए एक इवेंट में केंद्रीय सड़क-परिवहन राज्यमंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय एजेंसी भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP या BNCAP) लॉन्च की। यह पुणे के चाकन में भारतीय परिस्थितियों के अनुसार तय नॉर्म्स पर कारों का क्रैश टेस्ट करेगी।

अभी GNCAP और LNCAP तय करती थीं रेटिंग
इससे पहले विदेशी एजेंसी ग्लोबल एनकैप (GNCAP) और लैटिन एनकैप (LNCAP) अपने स्टैंडर्ड के अनुसार भारतीय कारों का टेस्ट कर उन्हें सेफ्टी रेटिंग देती थीं। यह रेटिंग कई मायनों में भारतीय परिस्थितियों के हिसाब से फिट नहीं होती, इसलिए केंद्र सरकार ने अपने रेटिंग सिस्टम BNCAP की शुरुआत की।
सुरक्षा और क्वालिटी के प्रति जागरूक हैं लोग
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा, ‘देश में हर साल 5 लाख से ज्यादा एक्सीडेंट होते हैं। इनमें करीब 1.50 लाख लोग जान गंवा देते हैं। लोग अब व्हीकल की क्वालिटी और सेफ्टी को लेकर जागरूक हुए हैं। मुझे लगता है कि अगर कोई नया विकल्प है तो लोग उसे स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।’
देशी एजेंसी से टेस्टिंग 75% कम खर्चीली
गडकरी ने कहा, ‘भारत-NCAP के तहत देश में व्हीकल की टेस्टिंग कॉस्ट करीब 60 लाख रुपए होगी, जबकि ग्लोबल लेवल पर यह कॉस्ट 2.5 करोड़ रुपए है। यानी अब देशी एजेंसी से टेस्टिंग कराने पर कंपनियों का 75% कम खर्च होगा।
PM मोदी ब्रिक्स में शामिल होने साउथ अफ्रीका पहुंचे, कहा- भारत 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनेगा

ब्रिक्स समिट के दौरान ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव। (बाएं से दाएं)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग को संबोधित किया। उन्होंने कहा- आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। जल्द ही भारत 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बन जाएगा। PM मोदी आज ब्रिक्स देशों के लीडर्स के साथ मीटिंग करेंगे। इसके बाद जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।
14 साल पहले 2009 में बने ब्रिक्स समूह की बैठक इस बार काफी अहम मानी जा रही है। इसकी वजह इस संगठन का सदस्य बनने के लिए मची होड़ है। लगभग 40 देशों ने संगठन में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है। इनमें सऊदी अरब, तुर्किये, पाकिस्तान और ईरान भी शामिल हैं। दुनिया की आबादी में ब्रिक्स देशों की हिस्सेदारी 42%, GDP में 27% और ग्लोबल ट्रेड में 18% है।
भारत-चीन सीमा पर तैनात होंगी ITBP की 4 बटालियन, जवानों को 47 नई चौकियों पर भेजा जाएगा
भारत-चीन सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए ITBP (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) की 4 नई बटालियन नॉर्थ-ईस्ट में तैनात की जाएगी। इन्हें 47 नई चौकियों पर भेजा जाएगा। सबसे ज्यादा अरुणाचल प्रदेश की 34 पोस्ट पर इनकी तैनाती होगी। कैबिनेट ने इस साल फरवरी में 7 नई बटालियन और बॉर्डर बेस बनाने की मंजूरी दी थी, जिससे ITBP फोर्स में 9400 जवानों का इजाफा हुआ है।
भारत और चीन 3,488 किलोमीटर लंबा बॉर्डर साझा करते हैं। इनमें अरुणाचल में 1,126 किमी और सिक्किम में 220 किमी हिस्सा आता है। अरुणाचल और सिक्किम में ITBP की 67 चौकियां हैं।
लंदन का 70 साल पुराना इंडिया क्लब टूटेगा, यहां आजादी की लड़ाई लड़ने वाले राष्ट्रवादी जुटते थे

तस्वीर लंदन में इंडिया क्लब की है। आजादी के बाद इसका इस्तेमाल भारतीय पत्रकारों और बुद्धिजीवियों के लिए रेस्तरां और विशेष सामूहिक स्थल के तौर पर किया जाने लगा।
लंदन का ऐतिहासिक इंडिया क्लब अगले महीने बंद हो जाएगा। इसे तोड़कर आलीशान होटल बनाया जाएगा। ये वो जगह है, जहां 1930 से 1940 के दशक में भारत को आजाद कराने के लिए राष्ट्रवादी नेताओं का जमावड़ा लगता था। यहां कई साल तक पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी मेहमान के तौर पर आते रहे हैं।
इंडिया क्लब को लोगों के लिए आखिरी बार 17 सितंबर को खोला जाएगा। इसे बचाने के लिए 9 हजार लोगों ने पिटिशन साइन की है। इनमें भारत की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाली एनी बेसेंट की पड़पोती और माउंटबेटन के पड़पोते भी शामिल हैं। कांग्रेस नेता शशि थरूर भी क्लब के लिए कैंपेन चला रहे हैं।
कांग्रेस नेता शशि थरूर के मुताबिक इसे तोड़कर आलीशान होटल बनाया जाएगा। दरअसल, काफी सालों से क्लब को तोड़े जाने से बचाने के लिए कैंपेन चलाई जा रही है। इसमें शशि थरूर भी शामिल रहे हैं। इंडिया क्लब को लोगों के लिए आखिरी बार 17 सितंबर को खोला जाएगा।

तस्वीर 1950 की है जब आजादी के बाद ऑफिशियली इंडिया क्लब की शुरुआत की गई। इस दौरान भारत के पहले प्रधानमंत्री एडविना माउंटबेटन के साथ देखे जा सकते हैं।
इंडिया क्लब में होती थी इंडिया लीग की प्लानिंग
इंडिया लीग ब्रिटेन में बेस्ड एक संगठन था जिसने भारत की पूर्ण स्वतंत्रता और स्वशासन के लिए अभियान चलाया था। लीग की स्थापना 1928 में कृष्ण मेनन ने की थी। इसकी बैठकें लंदन के इंडिया क्लब में की जाती थीं।
आजादी के बाद इस इंडिया क्लब का इस्तेमाल भारतीय पत्रकारों और बुद्धिजीवियों के लिए रेस्तरां और विशेष सामूहिक स्थल के तौर पर किया जाने लगा। आजादी के बाद ब्रिटेन में भारत के पहले राजदूत कृष्ण मेनन का मानना था कि क्लब को एक ऐसी जगह बनाया जाए जहां भारतीय युवा राजनीति और भविष्य के प्लान डिस्कस कर सकें।

तस्वीर 15 अगस्त 2023 को तिरंगे की रोशनी में जगमगा रहे लंदन के इंडिया हाउस की है।

तस्वीर इंडिया हाउस के पुराने एप्लीकेशन फॉर्म की है।

लंदन में इंडिया क्लब ने सिर्फ भारतीयों के लिए नहीं बल्कि भेदभाव के शिकार दूसरे देशों को भी घर जैसा महसूस कराया।
घर से बाहर घर की तरह है इंडिया क्लब
लंदन में सेव इंडिया क्लब मुहिम चला रही फिरोजा का कहना है कि ये भारतीयों के लिए ये जगह घर से बाहर घर के जैसी है। आजादी के बाद अलग-अलग दौर में प्रवासियों के तौर पर आए भारतीयों को यहां अपनेपन का अहसास कराया गया।
सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि यहां दूसरे महाद्वीपों से आए लोगों का भी वेलकम किया गया। यही वजह है कि इसे बचाने के लिए 9 हजार लोगों ने पिटिशन साइन की है। इनमें भारत की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाली एनी बेसेंट की पड़पौती और माउंटबेटन के पड़पौते भी शामिल हैं।
सनी देओल बोले- 2024 का इलेक्शन नहीं लड़ना चाहता, अब सिर्फ एक्टिंग करूंगा
पंजाब के गुरदासपुर से BJP सांसद सनी देओल का कहना है कि वे 2024 का लोकसभा नहीं लड़ेंगे। सनी ने कहा कि मैं अब सिर्फ एक्टर की तरह काम करुंगा। आप एक ही जॉब कर सकते हैं, मल्टीपल जॉब करना संभव नहीं है। फिल्मों में भी मुझे लोगों का प्यार मिल ही रहा है।
सनी पहले नेता नहीं है, जो राजनीति छोड़ने जा रहे हैं। उनके पिता धर्मेंद्र ने 2004 में राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट से BJP के टिकट पर चुनाव लड़ा था, तब उन्होंने एकतरफा जीत हासिल की थी। पर इसके बाद राजनीति छोड़ दी। अमिताभ बच्चन ने भी साल 1984 में कांग्रेस के लिए इलाहाबाद से लोकसभा चुनाव जीता था। लेकिन फिर राजनीति से संन्यास ले लिया।
सनी ने कहा कि मैं अब सिर्फ एक एक्टर की तरह रहूंगा। आप एक ही जॉब कर सकते हैं, मल्टीपल जॉब करना संभव नहीं है। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले जब मैं राजनीति में आया तो सोचा था कि ऐसी-वैसी चीजें होंगी, लेकिन यहां जो कुछ होता है, वह मैं एक एक्टर की तरह काम करके भी हासिल कर सकता हूं। फिल्मों में भी मुझे लोगों का प्यार मिल ही रहा है।
बोले- एक्टर बनकर ही देश की बेहतर सेवा
सनी देओल ने कहा कि एक्टर रहते हुए जो मेरा दिल करेगा, मैं कर सकता हूं। राजनीति में जो मैं नहीं करना चाहता, वह करूंगा तो वो मुझसे बर्दाश्त नहीं होगा। मैं संसद जाता हूं तो मुझे लगता है कि यहां देश चलाने वाले लोग बैठे हैं। सभी पार्टियों के नेता बैठे हैं, लेकिन वो कैसा बिहेव करते हैं और हम दूसरों को सलाह देते हैं कि ऐसा बिहेव न करें।
सनी ने कहा कि हमारा आचरण ठीक होना चाहिए। जब चीजें ठीक नहीं दिखती तो मुझे लगता है कि मैं कहीं ओर चला जाऊं। मैं अभी 2024 में कोई चुनाव नहीं लडूंगा। मैं एक्टर के तौर पर ही काम करूंगा। मैं वैसे ही देशसेवा करता रहूंगा, जैसी अब तक करता आ आया हूं। मुझे यकीन है कि एक एक्टर होते हुए मैं युवाओं और देश के लिए बेहतर काम कर सकता हूं।
हमारी फैमिली को सूट नहीं करती राजनीति
सनी ने हंसते हुए कहा, दरअसल राजनीति हमारे परिवार को ही सूट नहीं करती। पहले पापा (धर्मेंद्र) राजनीति में आए और छोड़ गए। अब मैं हूं।
सनी ने कहा कि अगर 2024 में BJP ने चुनाव लड़ने के लिए कहा तो वह मना कर देंगे। दरअसल जो मैं नहीं कर सकता, वो एक बार करके देख लिया। मैं न तो राजनीति कर सकता हूं और न ही करना चाहता हूं। यह मेरी मर्जी है।
गौरतलब है कि सनी के पिता और मशहूर बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने वर्ष 2004 में राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट से BJP के टिकट पर चुनाव लड़ा था और तब उन्होंने एकतरफा जीत हासिल की थी। हालांकि उसके बाद उन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा। 2019 में देयोल फैमिली से सनी ने BJP के ही टिकट पर पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और कांग्रेस के सुनील जाखड़ को हराया। इस समय खुद सुनील जाखड़ पंजाब BJP के अध्यक्ष हैं।
धर्मेंद्र की पत्नी और मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी यूपी में मथुरा से BJP की सांसद हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी आदेश लिए वापस
वहीं, दूसरी तरफ बैंक ऑफ बड़ौदा से जारी हुआ उनके बंगले को नीलाम करने का नोटिस भी वापस ले लिया गया है। बैक ऑफ बड़ौदा के स्पष्टीकरण के अनुसार, तकनीकी खामियों के कारण 20 अगस्त 2023 को अखबार में अजय सिंह देओल उर्फ सनी देओल के घर की नीलामी का छपा नोटिस वापस लिया जाता है।
सनी देओल का यह बंगला गांधीग्राम रोड जुहू अंधेरी मुंबई सब अर्बन में स्थित है। पहले बैंक के नोटिस के मुताबिक, सनी देओल के ऊपर कुल 55 करोड़ 99 लाख 80 हजार 766 और ब्याज 26 दिसंबर 2022 से बकाया है। बंगले का रिजर्व प्राइस 51 करोड़ 43 लाख रुपए रखा हुआ था।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 7-10 सितंबर तक भारत का दौरा करेंगे
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने मंगलवार को एक ब्रीफिंग में बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 20 देशों के समूह के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 7-10 सितंबर तक भारत का दौरा करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग में संबोधित कर रहे हैं।
दिल्ली में बैंक, स्कूल, दफ्तर, कॉलेज 8 से 10 सितंबर तक रहेंगे बंद, CM केजरीवाल ने क्यों किया सार्वजनिक अवकाश का ऐलान?
सीएम अरविंद केजरीवाल ने जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इन तारीखों पर एमसीडी कार्यालयों सहित सभी स्कूल, सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। साथ ही सभी प्राइवेट ऑफिस और संस्थान भी बंद रहेंगे। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के नई दिल्ली जिले में दुकानें और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे, जिन्हें प्रशासन ने पहले ही चिह्नित कर लिया है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के मुख्य सचिव से नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए 8 सितंबर से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित करने और ‘नियंत्रित क्षेत्रों’ में कमर्शियल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आदेश देने का अनुरोध किया था।
चीन में खदान में विस्फोट होने से 11 लोगों की मौत
बीजिंग: चीन में कोयला खदान में विस्फोट होने से 11 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना सोमवार को शानशी प्रांत के यानान शहर के बाहरी इलाके में हुई। प्रांतीय आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने सोशल मीडिया पर बताया कि विस्फोट के समय खदान में कुल 90 खनिक थे। यह फरवरी के बाद से इस तरह की सबसे घातक घटना है। फरवरी में आंतरिक मंगोलिया क्षेत्र में एक खदान ढहने से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
इसरो से मिली जानकारी के अनुसार अब तक किए गए प्रयास सफल हैं। अगर कोई कठिनाई आती है और परिस्थितियां नहीं बनती हैं तो इसरो ने इसे चार दिनों तक बनाए रखने के लिए पर्याप्त ईंधन रखा है। इसे तकनीकी रूप से मज़बूत बनाया गया है। विक्रम लैंडर में स्थापित उच्च रिज़ॉल्यूशन वाला कैमरा शुरू में 25 किमी की ऊंचाई से सुरक्षित लैंडिंग के लिए सतह की निगरानी करेगा। उम्मीद है कि उपयुक्त स्थान मिलने के बाद यह समय पर लैंड कर जाएगा: चंद्रयान-3 पर नेहरू तारामंडल के सीनियर इंजीनियर ओपी गुप्ता
चंद्रयान-3 मिशन पर रूस भी एक्साइटेड
चंद्रयान 3 मिशन पर दक्षिण भारत में रूसी महावाणिज्य दूत ओलेग निकोलाइविच अवदीव ने कहा, ‘भारत में हर कोई और मैं भी चंद्रमा की कक्षा में कल की घटना का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि यह भारतीय चंद्र कार्यक्रम सफल होगा और रोवर सुरक्षित रूप से उतरेगा और काम करना शुरू कर देगा… मुझे यकीन है कि यह भारत के लिए एक बहुत ही उपयोगी चंद्र कार्यक्रम होगा और यह निश्चित रूप से एक बड़ी सफलता होगी और चंद्रमा पर और अधिक खोज होगी।’





