अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर में एक लाख घरों में गंगाजल बांटेगी कांग्रेस; कमलनाथ के 11 वचन का पर्चा भी सौंपेगी

Share

भोपाल

मध्यप्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में अब ‘गंगाजल’ की एंट्री हो गई है। कांग्रेस के कार्यकर्ता गंगाजल के साथ कमलनाथ के 11 वचन लेकर जनता के बीच जाएंगे और सरकार बनने के बाद इन्हें पूरा करने का भरोसा देंगे।

कांग्रेस कार्यकर्ता इंदौर जिले के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में 10 हजार घरों में गंगाजल की बोतल और कांग्रेस के 11 वचन का पोस्टर भेंट करेंगे। कांग्रेस ने एक लाख घरों में गंगाजल और 11 वचन पोस्टर भेंट करने का लक्ष्य तय किया है।

गुरुवार को भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में गंगाजल की बोतल और 11 वचन के पोस्टर जारी किए गए। इन बोतलों को इंदौर जिले की हर विधानसभा क्षेत्र में बांटा जाएगा।

गुरुवार को भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में गंगाजल की बोतल और 11 वचन के पोस्टर जारी किए गए। इन बोतलों को इंदौर जिले की हर विधानसभा क्षेत्र में बांटा जाएगा।

इंदौर ओबीसी प्रकोष्ठ के लोकसभा अध्यक्ष हिमांशु यादव हरिद्वार से गंगाजल की बोतल लेकर भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने गंगाजल की बोतल और उन पर लगे 11 वचन के पर्चे जारी किए। इन पर कमलनाथ की तस्वीर भी है।

हरिद्वार से गंगाजल की बोतल भोपाल पहुंच गईं हैं। इन पर कांग्रेस के 11 वचन के पर्चे लगे हैं। जिन पर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का फोटो लगा है।

हरिद्वार से गंगाजल की बोतल भोपाल पहुंच गईं हैं। इन पर कांग्रेस के 11 वचन के पर्चे लगे हैं। जिन पर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का फोटो लगा है।

ये है कांग्रेस के 11 वचन

  • महिलाओं को 1500 रुपए हर महीने मिलेंगे।
  • 500 में गैस सिलेंडर मिलेगा
  • 100 यूनिट बिजली फ्री, 200 यूनिट तक हाफ।
  • किसानों का कर्ज होगा माफ
  • पुरानी पेंशन योजना लागू होगी।
  • 5 हॉर्स पावर सिंचाई के लिए बिजली फ्री मिलेगी।
  • किसानों के बिजली बिल माफ
  • ओबीसी को 27% आरक्षण मिलेगा।
  • 12 घंटे सिंचाई के लिए बिजली मिलेगी।
  • जातिगत जनगणना कराएंगे
  • किसानों के मुकदमे वापस लिए जाएंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें