अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अफसोसनाक खबर:प्रोफेसर सत्यामित्र दुबे का इंतकाल

Share

राजकुमार जैन

  पूर्वांचल में सोशलिस्ट तहरीक के हरावल दस्ते के एक नायक दलसिंगार दुबे के घर जन्म लेने वाले प्रोफेसर सत्यामित्र दुबे के इंतकाल की खबर मिली। उनके जाने से समाजवादी विचार दर्शन के प्रमुख व्याख्याकार तथा बौद्धि जगत में उसके प्रचार प्रसार के प्रमुख नुमाइंदे को आज हमने खो दिया है। तालीमी दुनिया में देश-विदेश में अपने ज्ञान, तार्किक मीमांसा से उन्होंने हमेशा रोशन किया है।  शैक्षणिक जगत में भी बड़े से बड़ा पद यानी वाइस चांसलर जैसे पद को भी नवाजा है। सोशलिस्ट विचारधारा के आधार पर समसामयिक घटनाक्रमों पर निरंतर लेखन, खंडन मंडन करके रोशनी प्रदान किया करते थे। डॉ राममनोहर लोहिया के दार्शनिक ग्रंथ ‘व्हील  आफ हिस्ट्री’, ‘मार्क्स गांधी एंड सोशलिज्म’, जैसे  ग्रंथो पर खुलासा भी किया। साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित डॉ राममनोहर लोहिया सेमिनार में डॉ लोहिया पर उन्होंने बहुत ही विचारोत्तेजक  लेख प्रस्तुत किये।  समाजशास्त्र विषय पर उन्होंने अनेकों लेख, पुस्तके लिखी। सोशलिस्ट वैचारिकी पर जब कभी आलोचना, हमला होता तो प्रोफेसर दुबे उसका प्रतिकार करने से कभी चूकते नहीं थे।

 उनकी एक बड़ी खूबी यह भी थी कि  इल्मी दुनिया में अपनी धाक के साथ-साथ वे एक जमीनी स्तर के सोशलिस्ट की भूमिका भी बखूबी निभाते थे। दिल्ली में जब कभी जलसा जुलूस,  वैचारिकी, 

  बहस , शिक्षण शिविर, जयंती आयोजित की गई, हमेशा उसमें उन्होंने एक कार्यकर्ता, सत्याग्रही, आंदोलनकारी के रूप में हिस्सा लिया। उनकी शख्सियत की एक बड़ी खूबी यह भी थी कि अपने अनुज साथियों के साथ भी उनका व्यवहार हमेशा दोस्ताना ही होता था। हिंदुस्तान के बड़े  नामवर सोशलिस्ट नेताओं से उनके बहुत ही नजदीकी रिश्ते भी रहे परंतु उन्होंने कभी भी उसका नाजायज इस्तेमाल नहीं किया। पिछले अनेक सालों से मेरा उनसे निकट का रिश्ता बना हुआ था। अदब और मोहब्बत उनकी खासियत थी। उनके जाने से सचमुच में सोशलिस्ट तहरीक को धक्का पहुंचा है।

 मैं अपने श्रद्धा सुमन उनकी याद में अर्पित करता हूं।

             .राजकुमार जैन

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें