अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

डरा रहा अपोलो का दावा:भारत में 40 से कम उम्र की 25% महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर की चपेट में!,आज भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा ‘तेज’

Share

आज गगनयान मिशन के पहले चरण का ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा हो गया। श्रीहरिकोटा से उड़ान भरने के बाद गगनयान ने बंगाल की खाड़ी में लैंडिंग की। उधर मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 92 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। बीजेपी अब तक 228 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

भारत में 40 से कम उम्र की 25% महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर की चपेट में! डरा रहा अपोलो का दावा

अपोलो ने ब्रेस्ट कैंसर पर हैरान और परेशान करने वाला खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 40 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं में 25 प्रतिशत से अधिक में स्तन कैंसर के मामले पाए जाते हैं। पिछले 5 वर्षों में करीब डेढ़ लाख स्क्रीनिंग का विश्लेषण किया गया है। इसके डेटा से पता चला है कि भारतीय महिलाओं में स्तन कैंसर के मामलों की औसत आयु अमेरिका और ब्रिटेन जैसे पश्चिमी देशों की तुलना में लगभग 10 साल पहले है। इस रिपोर्ट का मकसद भारतीय महिलाओं के बीच स्क्रीनिंग और डायग्नोसिस के जरिए अवेयरनेस बढ़ाना है। भारतीय महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के 25 फीसदी मामले 39 साल या उससे कम उम्र में सामने आए। स्तन कैंसर के डायग्नोसिस के वक्त दर्ज न्यूनतम उम्र 23 साल है। अपोलो के डेटा ने लगातार संकेत दिया है कि भारतीय महिलाओं में स्तन कैंसर के डायग्नोसिस की औसतन आयु 53 वर्ष है। जो कि अमेरिका और ब्रिटेन जैसे पश्चिमी देशों में 62 वर्ष की औसत आयु से काफी कम है।

राजस्थान चुनाव: वसुंधरा राजे के सियासी फेरे में फंसी BJP! दूसरी लिस्ट में उनके खेमे के 10 विधायकों को ऐसे मिला टिकट

राजस्थान चुनाव के लिए बीजेपी ने पहली लिस्ट में 41 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। बीजेपी की पहली सूची जारी होने के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अभी भी थमा नहीं है। इस बीच पार्टी ने शनिवार को 83 उम्मीदवारों के साथ दूसरी सूची जारी कर दी है। लेकिन खास बात यह है कि इस बार भाजपा ने वसुंधरा राजे को टिकट दिया है, जो पांचवीं बार झालरापाटन से चुनाव लड़ेंगी। वहीं नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की सीट बदल दी गई है। उन्हें चुरू की बजाय तारानगर से टिकट दिया गया है। वे पहले भी तारानगर से चुनाव लड़ चुके हैं।

इंग्लैंड को मिली अपने वनडे इतिहास की सबसे बड़ी हार, साउथ अफ्रीका के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड

पिछले बार की वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को उसके वनडे इतिहास की सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप 2023 में शनिवार रात अंग्रेजों को 229 रन से रौंद डाला। वानखेड़े स्टेडियम में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने हेनरिक क्लासेन (109) के तूफानी शतक के बूते सात विकेट पर 399 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। यह विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का सर्वोच्च स्कोर था। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 170 रन ही बना पाई। रीस टॉपली इंजर्ड होने के चलते बल्लेबाजी करने नहीं आए। वर्ल्ड कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए यह इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने ही 1999 के विश्व कप में उसे 122 रन से हराया था।

डेट्रॉइट सिनेगॉग की अध्यक्ष सामान्था वोल की हत्या, पुलिस ने कहा- घर के बाहर ही चाकू मारकर ली जान

इस्राइल-हमास युद्ध के बीच डेट्रॉइट सिनेगॉग की अध्यक्ष सामन्था वोल की हत्या हो गई। सीपीएल डैन डोनाकोव्स्की ने बताया कि शनिवार को आरोपियों ने घर के बाहर चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी। डॉक्टरों ने उन्हें घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया है।

पीएचडी दाखिले की परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी, जेएनयू, डीयू, बीएचयू, बीबीएयू में तैयारियां पूर्ण

NTA   List of centers released for PhD entrance exam JNU, DU, BHU, BBAU preparations complete

छात्र अपना नाम, मोबाइल नंबर डालकर परीक्षा केंद्र जांच सकते हैं। छात्र ध्यान दें कि यह एडमिट कार्ड नहीं है। एडमिट कार्ड एनटीए बाद में अपलोड करेगा। अभी छात्रों को परीक्षा केंद्र सही है या नहीं उसकी जांच करनी होगी। 

पेंट गोदाम में बिजली का तार गिरने से आग, एक घर भी चपेट में…सामान जलकर राख, दो घंटे पाया काबू

Fire in paint warehouse due to falling of electrical wire, a house also in flames, Goods burnt to ashes

Kanpur News: सूचना पर एसीपी सीसामऊ शिखर और सीएफओ दीपक शर्मा पहुंचे। दोनों अफसरों ने अपनी-अपनी टीम व लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। सीएफओ ने बताया कि आग से गोदाम व घर में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। 

Hamas War: दो अमेरिकी नागरिकों की रिहाई के बाद भी युद्ध पर नहीं पड़ा असर, इस्राइल ने जमकर की बमबारी, 50 की मौत

no impact on war even after releasing two americans Israel bombed heavily 50 died

इस्राइल-हमास संघर्ष के अहम चरण में प्रवेश के बीच गाजा में जमीनी हमले की आशंका है। लेकिन मांग में अचानक वृद्धि के कारण देश में बुलेटप्रूफ जैकेट और सुरक्षात्मक गियर की जबरदस्त  कमी है। प्रवक्ता योव डोटन ने कहा, कंपनियां मौजूदा मांग को पूरा करने में असमर्थ हैं। 

पश्चिम बंगाल में 87 जातियों को ओबीसी में शामिल करने की मांग, तीन नवंबर को आयोग करेगा सुनवाई

Demand to include 87 castes in OBC in West Bengal Commission will hear on November 3 big news in hindi

एनसीबीसी ने कहा, पं. बगाल सरकार ने राज्य में ओबीसी का आरक्षण 17 फीसदी से बढ़ाकर 22 फीसदी करने की सिफारिश की है। 

कॉलेज का अब हर छात्र पांच निरक्षरों को बनाएगा साक्षर, ‘नव भारत साक्षरता अभियान’ को सफल बनाने की पहल

AICTE college student make five illiterate literate initiative make Nav Bharat Literacy Campaign  successful

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 में छात्रों को पढ़ाई और शोध कार्यों के अलावा अन्य महत्वपूर्ण जवाबदेही से जोड़ने की सिफारिश की गयी है। सामुदायिक संपर्क और सेवा के तहत छात्रों को जोड़ा जा सकता है।  

आज भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा ‘तेज’, यमन-ओमान के बीच से गुजरने की संभावना

Cyclone Tej will turn into severe storm today likely to pass through Yemen and Oman

भारतीय तटरक्षकों ने बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और पूर्वी मध्य में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने के मद्देनजर आंध्र और तमिलनाडु तट पर काम करने वाले मछुआरों को बंदरगाह पर लौटने की सलाह दी है। 

अगले साल होगा गगनयान का दूसरा उड़ान परीक्षण, कई पड़ाव पार करने के बाद भेज सकेंगे इंसान

ISRO will launch second test flight of Gaganyaan Mission next year

टीवी-डी1 मिशन के निदेशक एस शिवाकुमार ने कहा कि ऐसा परीक्षण पहले कभी नहीं हुआ। यह तीन परीक्षणों का संगम था। इन्हें साथ अंजाम दिया गया। हमने परीक्षण उड़ान, क्रू एस्केप प्रणाली और क्रू मॉड्यूल को परखा। तीनों ने पहले ही प्रयास में एकदम सही प्रदर्शन किया। 

910 मीटर लंबी सुरंग दीपावली पर हो जाएगी आरपार, दोनों छोर पर तेजी जारी है निर्माण कार्य

Rudraprayag's 910 meter long tunnel will be crossed on Diwali

इस परियोजना को जून 2025 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ऑलवेदर रोड परियोजना के दूसरे चरण में इस महत्वाकांक्षी सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। 

: हमास ने की दो और बंधकों को छोड़ने की घोषणा, इस्राइल ने कहा- हम कुछ नहीं कह सकते, यह दुष्प्रचार है

Hamas announced the release of two more hostages Israel PM said this is propaganda

इस्राइली मीडिया के अनुसार, हमास के सैन्य साखा इज्ज अद दीन ब्रिगेड ने घोषणा की कि वह गाजा पट्टी में बंधक बनाए गए कतरी बंधकों को रिहा कर देगा। सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि कतरी नागरिकों को मानवीय कारणों से रिहा किया जा रहा है। इस पर इस्राइल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वह हमास के दुष्प्रचार का जवाब नहीं देंगे। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें