अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ज्योतिषीय दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण

Share

28 अक्तूबर की देर रात शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण लग रहा है। ऐसी दुर्लभ घटना 30 साल बाद हो रही है। यह घटना ज्योतिषीय दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। इस समय सितारों की ऐसी स्थिति है कि पांच राशि को लोगों को इसके शुभ परिणाम मिलने की संभावना है तो आइये जानते हैं किन राशियों को अपार धन, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि मिलने की संभावना है।

मेष राशि

कोजागरी पूर्णिमा यानी शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण मेष राशि के लोगों के पेशेवर जीवन और वित्तीय पहलुओं में सकारात्मक बदलाव लाएगा। यह समय पेशेवर जीवन में लाभ दिलाएगा और वित्तीय स्थिति भी अच्छी रहेगी। मेष राशि वालों के पास धन आगम सुगम होगा, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

सिंह राशि

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण के प्रभाव से सिंह राशि के पेशेवर लोगों की नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। इसी के साथ सिंह राशि वाले लोगों का पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, आपकी पहचान बनेगी, जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उनकी तरक्की होगी। उन्हें लाभ मिलेगा। व्यापार में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, नए अवसर मिल सकते हैं। चंद्र ग्रहण सिंह राशि वालों के लिए शुभफलदायक होगा।

तुला

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण तुला राशि वालों के पारिवारिक और व्यावसायिक दोनों जीवन में शुभफलदायक है। परिवार के सदस्यों से सामंजस्य बढ़ेगा। इस घटना के प्रभाव से तुला राशि के लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक उन्नति होगी, समृद्धि बढ़ेगी।

धनुराशि

शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण धनु राशि के लिए भी शुभ फलदायक है। इस समय से आपके आर्थिक स्थिति में सुधार करेगा। इस समय से आपके निजी और व्यापारिक जीवन में संतुलन बढ़ाएगा। आसपास के लोगों पर आपका प्रभाव बढ़ेगा, इस समय कई अवसर मिलेगे। यह आपकी सफलताओं में दिखेगी। यह समय आपके जीवन में महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है।

कुंभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि के लोगों के लिए भी यह चंद्रग्रहण बहुत फायदेमंद है। इस समय के बाद से कुंभ राशि के लोगों की बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। इस समय आपका निजी जीवन खुशनुमा रहेगा, व्यक्तित्व में सुधार होगा, आर्थिक लाभ भी होगा। इस समय कई सफलताएं मिलेंगी और भाग्य का साथ मिलेगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें