अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

भाजपा को वोट देने से मना करना पड़ा महंगा,दबंगों ने घर में लगाई आग

Share

मुरैना में दिवाली की रात एक मकान को आग लगा दी गई। आग लगने से मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया है राहत की बात ये है कि वक्त रहते मकान में मौजूद लोग बाहर निकल आए जिससे उनकी जान बच गई। मकान में आग लगने की इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं उनका कहना है कि परिवार ने भाजपा को वोट देने से मना किया था और इसी कारण दबंगों ने उनके घर को जला दिया। इतना ही नहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

दिमनी विधानसभा के गांव की घटना
पूरी घटना मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा के रुबरिया गांव की है। पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि गांव में दबंगों ने बीजेपी के पक्ष में वोट देने के लिए कुछ दिन पहले एक युवक के साथ मारपीट की थी और फिर भी जब हमने भाजपा को वोट देने से मना किया तो दिवाली की रात परिवार के ही एक युवक को कमरे में बंद कर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पीड़ित ने मारपीट करने के गंभीर आरोप भी तीन लोगों पर लगाए हैं। बताया जा रहा है कि बदमाशों पर गंभीर अपराध भी पहले से दर्ज है। जिसमें एक बदमाश पूर्व सरपंच भी है।

पीड़ित परिवार का पुलिस पर आरोप
इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की जानकारी देने के बाद भी पुलिस मौके पर पहुंची। जिससे दबंगों के हौसले बुलंद हैं और वो जल्द ही किसी दूसरी बड़ी घटना को भी अंजाम दे सकते हैं। वहीं इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और पीड़ित परिवार भी बुरी तरह से डरा हुआ है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें