अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

खूनी इश्क:लव, सेक्स, धर्म और कत्ल…दिल्ली के शाहीन बाग की कुदरत ने कपिल चौधरी को क्यों उतारा मौत के घाट?

Share

पहाड़ों की रानी कहते हैं मसूरी को। उत्तराखंड का एक मशहूर हिल स्टेशन। उस दिन मसूरी के एक होटल में हड़कंप मच गया। होटल में एक लड़के की खून से लथपथ लाश मिली। लड़का कौन था, किसने किया कत्ल और वजह क्या थी कुछ भी साफ नहीं था। होटल ने पुलिस को सूचना दी और फिर मसूरी के इस कत्ल की कहानी पहुंची दिल्ली के शाहीन बाग तक।

पुलिस की टीम होटल पहुंची। लाश रूम में पड़ी हुई थी। हर तरफ खून फैला हुआ था। ऐसा लग रहा था लड़के की उम्र करीब 25 साल के आसपास है। बड़ी बेरहमी से लड़के का कत्ल किया गया था। अब जांच शुरू हुई। सबसे पहला काम था लाश की शिनाख्त करना। ये जानना है कि जिस लड़के का कत्ल हुआ है वो है कौन। छानबीन में सामने आया कि लड़के का नाम कपिल चौधरी है और वो रुड़की का रहने वाला है। पिता पुलिस इंस्पेक्टर है।शाहीन बाग से जुड़ी थी कपिल चौधरी की हत्या

ये घटना इसी साल 10 सितंबर की है। परिवार वालों ने बेटे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। हत्या की खबर परिवारवालों तक पहुंची तो मातम छा गया। दो दिन से कपिल लापता था। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कहां गया, लेकिन अब बेटे की लाश सामने थी। पुलिस के लिए ये एक ब्लाइंड मर्डर था। बस सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू हुई और फिर केस की कड़ियां जुड़ती चली गई

कुदरत और अब्दुल्ला ने मिलकर किया कत्ल

उस रात मसूरी में कपिल दिल्ली के शाहीन बाग की रहने वाली एक लड़की जिसका नाम कुदरत था उसके साथ आया था। कुदरत के साथ उसका भाई अब्दुल्ला भी था। कुदरत ने एक दिन पहले ही कपिल को हरिद्वार घूमने के बहाने से बुलाया। तीनों एक रात हरिद्वार में रुके और उसके बाद अगले दिन मसूरी आ गए। रात को कपिल होटल के कमरे में सोया हुआ था। कुदरत और उसके भाई ने सोते हुए में ही कपिल की हत्या कर डाली और फिर वहां से फरार हो गए, लेकिन सीसीटीवी कैमरे ने सारे राज खोल दिए।

दिल्ली में पढ़ाई के दौरान हुई थी दोस्ती

दरअसल कपिल चौधरी, कुदरत से 2 साल पहले दिल्ली में मिला था। दोनों की दोस्ती हो गई और फिर प्यार। दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बने। कुदरत कपिल से काफी ज्यादा प्यार करती थी। उसने कपिल के नाम का टैटू भी गुदवाया था। वो शादी करना चाहती थी, लेकिन कपिल का परिवार इस बात के लिए तैयार नहीं था। वो कपिल से शादी की जिद करने लगी, लेकिन कपिल अपने परिवार के खिलाफ जाने की हिम्मत नहीं कर रहा था। बस फिर क्या था कुदरत ने कपिल को रास्ते हटाने का प्लान बना लिया

भाई के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

कुदरत ने पुलिस को बताया कि वो नहीं चाहती थी कि कपिल किसी और का हो और इसलिए उसने अपने भाई के साथ मिलकर इस हत्या की साजिश रची। जानबूझकर घूमने के बहाने से कपिल को हरिद्वार बुलाया और उसकी कार से मसूरी गए। मसूरी में भी दोनों के बीच शादी को लेकर बातचीत हुई, लेकिन कपिल ने इनकार कर दिया और फिर उसने उसी रात उसका कत्ल कर दिया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें