इंदौर
प्रदेश में चर्चित हुए इंदौर के राशन घोटाले के आरोपी श्याम दवे के दो मकान वसूली के लिए नीलाम किए जाएंगे। मोती तबेला के इन दोनों मकानों को प्रशासन 12 मार्च को नीलाम करेगा। राशन घोटाले का भंडाफोड़ के बाद दुकान संचालक से वसूली के आदेश कलेक्टर मनीष सिंह के दिए थे।
इस आदेश के बाद प्रशासन की ओर से वसूली का नोटिस जारी कर दिया गया था। चेतावनी जारी के बाद भी परिवार के द्वारा बकाया राशि को जमा नहीं की गई। अब प्रशासन तबेला में 1 हजार फीट और और 500 वर्गफीट पर बने दोनों मकान को नीलाम करने का फैसला लिया है।
प्रशासन की ओर से इस बारे में मध्य प्रदेश भूराजस्व संहिता 1959 की धारा 137 के अंतर्गत नोटिस जारी कर दिया गया है। इसमें इस बात का ऐलान किया गया है कि 12 मार्च को दोपहर 3 इन दोनों मकानों की नीलामी कर दी जाएगी। नीलामी के माध्यम से राशि अर्जित कर प्रशासन घोटाले की राशि की वसूली कर लेगा। यह नीलामी कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-115 में होगी।
यह है मामला
कलेक्टर मनीष सिंह ने 19 जनवरी को राशन घोटाले का खुलासा किया था। कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान गरीबों को अनाज की समस्या नहीं हो, इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने दोगुना अनाज भेजा था। लेकिन राशन माफिया ने केवल 12 दुकानों में ही 79 लाख रुपए के ढाई लाख किलो अनाज में गबन कर दिया, जो जिले के 51 हजार गरीबों को वितरित होना था। वहीं, इस अनाज के वितरण की जिम्मेदारी जिस जिला फूड कंट्रोलर आरसी मीणा की थी, वह खुद इसमें लिप्त थे।
इन पर दर्ज हुआ था केस
श्याम दवे, भरत दवे, धीतेश दवे, कमलेश कनाड़े, आरसी मीणा, धर्मेंद्र पुरोहित, अंजू पति अशोक, प्रमोद दहीगुड़े, राकेश राठौर, पवन उपाध्याय, रितेष महापारे, यश जाधव, अनिता, अनिल पालीवाल, राजेश पालीवाल, कांता देवी, विजया पति नरेंद्र, सुनीता चौधरी, विवेक पुरुषोत्तम, दिलीप गौड़, दलबार सिंह, रमेश सिंह, ललित दयाराम सहित 31 को आरोपी बनाया गया है।
राशन घोटाले में किसकी क्या भूमिका
- भरत दवे : राशन के हेरफेर का पूरा खेल यही खेल रहा था। दुकान संचालकों ने भी इस बात को स्वीकारा है। उनके अनुसार असल में दुकान का संचालक तो भरत दवे था, हम तो मात्र चेहरे थे। यह एक संगठन से जुड़े होने से दादागीरी भी करता था। यह दुकान से माल की चोरी और उसे बेचकर पैसा ले जाने का काम भी करता था।
- श्याम दवे : कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों का कहना है कि यह छात्र प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी समिति का उपाध्यक्ष है। राशन माफिया भरत दवे का सहयोगी भी है और इस कालाबाजारी में दवे का पूरा सहयोगी है।
- प्रमोद दहीगुडे : यह खुद तीन दुकानों का संचालन करता है। दवे के साथ मिलकर राशन की कालाबाजारी किया करता था।
- आरसी मीणा : इंदौर के प्रभारी फूड कन्ट्रोलर आरसी मीणा की भी राशन माफियाओं से मिलीभगत पाई गई थी। राशन को लेकर मीणा की जिम्मेदारी निरीक्षण और पर्यवेक्षण की थी, लेकिन वे खुद अधिकारियों को जांच करने से रोक कर रहे थे। जांच खाद्य निरीक्षकों काे भविष्य खराब करने की धमकी भी दी जा रही थी। अधिकारियों ने शिकायत पर उन्हें निलंबित करने के आदेश कमिशनर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने 13 जनवरी को देते हुए अलीराजपुर अटैच कर दिया था।





