अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

युद्ध भूमि

Share

युद्ध भूमि में
फूलों की एक
बेतरतीब क्यारी
हरे भरे घास
भींगी, भीनी मिट्टी
और इनके बीच
औंधे मुंह गिरा
उस सैनिक की ताजा लाश
ये लाश भी
कालक्रम में बन जायेगा
महकते फूलों के लिये खाद
फिर किसे याद रहेगा
किसने और कैसे दी थी जान
उन महकते फूलों के लिये
नीले आसमान को थाम
चल पड़ेगी हवा
अदृश्य गंतव्य की ओर
भींगी मिट्टी पर
रह जायेंगे पीछे छूटते
पैरों के निशां
हम सब समा जायेंगे
समय के नये आभास में
नया साल
एक नई उम्मीद ही तो है

  • सुब्रतो चटर्जी

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें