अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

‘घूंघट नहीं खोलूंगी…जेठ बैठे हैं…’ राज्यपाल के मंच पर महिला का भाषण, खूब लगे ठहाके

Share

पन्ना। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पन्ना पहुंचे थे। यहां पर एक महिला को अपनी बात रखने का मौका दिया गया तो वह मंच पर पहुंची और घूंघट डालकर कुछ बोलने लगी। इस दौरान अधिकारियों ने उससे कहा कि घूंघट हटा लीजिए। इस पर महिला ने कहा कि मैं घूंघट नहीं हटा सकती क्योंकि सामने जेठ बैठे हैं। यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

महिला की बातों पर राज्यपाल को भी हंसी आ गई। सिया बाई का यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिया बाई ने मंच से प्रधानमंत्री आवास योजना ,उज्ज्वला योजना कई योजनाओं की भी जमकर तारीफ की सिया बाई चोपड़ा गांव की रहने वाली है। राजपाल मंगू भाई पटेल ने भी सिया बाई की तारीफ की उन्होंने कहा कि सिया बाई ने जिस हौसले के साथ अपनी बात मंच पर रखी वह प्रशंसा की पात्र हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें