अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

रणबीर कपूर ने एयरपोर्ट पर बुजुर्ग सिक्योरिटी गार्ड के लिए किया कुछ ऐसा

Share

रणबीर कपूर ने हाल ही जो किया, उसने एयरपोर्ट के एक बुजुर्ग सिक्योरिटी गार्ड का दिन बना दिया। वह खुशी से फूले नहीं समाए। दरअसल शनिवार, 27 जनवरी को रणबीर कपूर को कलीना एयरपोर्ट पर देखा गया। वहां पपाराजी ने रणबीर को देखते ही उनका नाम लेकर चिल्लाना शुरू कर दिया। वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने जब देखा कि वह रणबीर कपूर हैं, तो वह हैरानी से उन्हें देखने लगे।

Ranbir Kapoor एक अवॉर्ड फंक्शन में हिस्सा लेने अहमदाबाद जा रहे थे। कलीना एयरपोर्ट पहुंचकर वह कार से निकले और पपाराजी को पोज देने लगे। उत्साह में पपाराजी भी उनका नाम लेकर चिल्लाने लगे। वहां खड़े एक बुजुर्ग सिक्योरिटी गार्ड उन्हें देखकर पीछे हटने लगे। रणबीर ने जब यह देखा तो तुरंत ही गार्ड को अपने पास बुला लिया, और उनके साथ पपाराजी को पोज दिए। सिक्योरिटी गार्ड भी खुश हो गए। वह पोज देते वक्त उस गार्ड से बातचीत करते भी नजर आए।

फैंस ने की तारीफ, बोले- बहुत डाउन टू अर्थ

फैंस को रणबीर कपूर का यह अंदाज बहुत पसंद आया है, और वो एक्टर की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक पपाराजी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर खूब कमेंट आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ‘अब रणबीर कपूर के सुपरस्टारडम का दौर शुरू हो चुका है।’ एक और फैन का कमेंट है, ‘रणबीर बहुत ही क्यूट और स्वीट हैं।’

Rudransh Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें