अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अजय सिंह यादव समेत कई नेता भाजपा में शामिल

Share

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले नेताओं का इधर से उधर आने-जाने का सिलसिला जारी है। कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल हो रहे है। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार व आईआईटी कानपुर की एलुमनाई डॉ. वनिता श्रीवास्तव ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने उनका अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। दोनों ही नेताओं ने भाजपा की रीति नीति, केंद्र और राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली। 

अजय यादव विधानसभा चुनाव में टिकट की मांग कर रहे थे। टिकट नहीं मिलने से अजय यादव नाराज चल रहे थे। तभी से उनके पार्टी छोड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइंन की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ देश आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे निष्कासित नहीं किया था मैंने इस्तीफा दिया था। वहीं, वनिता श्रीवास्तव ने कहा कि वह भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइंन कर रही है। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें