अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बंगाल में चुनावी हिंसा:भाजपा सांसद के घर और ऑफिस के पास बम फेंके, नंदीग्राम में धर्मेंद्र प्रधान की रैली में भी हमला

Share

कोलकाता

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के बीच हिंसा की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। उत्तरी 24 परगना के जगदल में बुधवार देर रात कई जगहों पर क्रूड बम से हमला किया गया। जहां यह हमला हुआ, वह जगह भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर से ज्यादा दूर नहीं है। भाजपा इस हमले की शिकायत चुनाव आयोग से करेगी।

वहीं, नंदीग्राम के सोनचुरा में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की रैली में एक भाजपा कार्यकर्ता पर हमला हुआ। उन्होंने कहा कि ममता दीदी को लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ना चाहिए। गुरुवार सुबह शुभेंदु अधिकारी की पदयात्रा शुरू होने के बाद मेरे सामने ही हमारी युवा मोर्चा की अध्यक्ष पर हमला हुआ। हम चुनाव आयोग से अपील करते हैं कि यहां अर्धसैनिक बल तैनात किया जाए।

15 स्थानों पर बम फेंके गए : भाजपा सांसद
मामले में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि करीब 15 स्थानों पर बम फेंके गए और पुलिस द्वारा लगाए गए CCTV कैमरों को भी तोड़ दिया गया। इसके लिए उन्होंने तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार बताया। इस बीच ACP एपी चौधरी ने बताया कि इस हमले में एक बच्चे सहित 3 लोग घायल हुए हैं।

उत्तरी 24 परगना के जगदल में बुधवार देर रात कई जगहों पर क्रूड बम से हमला किया गया। उपद्रवियों ने बमबारी के साथ-साथ CCTV कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया।

उत्तरी 24 परगना के जगदल में बुधवार देर रात कई जगहों पर क्रूड बम से हमला किया गया। उपद्रवियों ने बमबारी के साथ-साथ CCTV कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया।

पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही : भाजपा
भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि उनके ऑफिस ‘मजदूर भवन’ पर शाम को बमबारी हुई। इसके बाद उनके वाहन को निशाना बनाकर बमबारी की गई। सांसद ने कहा कि मेरे ऑफिस पर हुई बमबारी के बाद जब मैं रात में घर लौटा तब बंगाल पुलिस की मौजूदगी में मेरे वाहन को निशाना बनाकर बम फेंका गया। इलाके में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, प्रशासन कहां है? पुलिस कुछ भी नहीं कर रही है।

चुनाव आयोग के लिए चेतावनी : विजयवर्गीय
भाजपा के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और सांसद मुकुल रॉय ने भी इस घटना के लिए TMC को जिम्मेदार ठहराया है और चुनाव आयोग से मामले की शिकायत करने की बात कही है। विजयवर्गीय ने कहा कि TMC हिंसा के साथ राजनीति का प्रतीक बन चुकी है। यहां गुंडे खुलेआम बम फेंक रहे हैं और गोलियां चला रहे हैं। चुनाव आयोग को इसे एक चेतावनी के रूप में लेना चाहिए वरना बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान नहीं हो पाएंगे।

भाजपा कार्यकर्ता को पीटने का आरोप
इस बीच भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को पूर्वी मिदनापुर के एक पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके एक समर्थक को तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पीटा। शुभेंदु ने TMC कार्यकर्ताओं के खिलाफ मरीशदा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। दावा किया कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भाजपा समर्थक बुद्धदेव मन्ना पर हमला किया था। कार्यकर्ता पर हमला कथित रूप से उत्तर कांठी विधानसभा क्षेत्र में हुआ।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें