अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ताजा समाचार -हिंद महासागर में गिराया गया उपग्रह,टाइम बम की तरह हैं दिल्ली की अवैध फैक्ट्रियां,यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा आज से, हिमाचल में सीएम सुक्खू पेश करेंगे बजट; तीसरे टेस्ट से अश्विन बाहर

Share

17 साल बाद हिंद महासागर में गिराया गया उपग्रह, इसरो ने 30 साल के काम को बेहद कम समय में दिया अंजाम

अंतरिक्ष एजेंसी के एक अधिकारी ने शुक्रवार बताया, उपग्रह ने 14 फरवरी को दोपहर 3.48 बजे हिंद महासागर के ऊपर पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश किया। या तो यह जल गया या फिर इसका बचा हुआ हिस्सा समुद्र में समा गया होगा। अब इसे हम ढूंढ़ नहीं पाएंगे। 

अंतरिक्ष एजेंसी के एक अधिकारी ने शुक्रवार बताया, उपग्रह ने 14 फरवरी को दोपहर 3.48 बजे हिंद महासागर के ऊपर पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश किया। या तो यह जल गया या फिर इसका बचा हुआ हिस्सा समुद्र में समा गया होगा। अब इसे हम ढूंढ़ नहीं पाएंगे। इसरो के अनुसार, उपग्रह को 10 जनवरी, 2007 को प्रक्षेपित किया गया था। प्रक्षेपण के समय इसका वजन 680 किलो था। यह 635 किमी की ऊंचाई पर ध्रुवीय कक्षा में कार्य कर रहा था। बेहद ताकतवर उपग्रह कार्टोसैट-2 से देश के भूभाग की उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें ली गईं। 

30 साल के काम को बेहद कम समय में दिया अंजाम
इसरो के अनुसार, शुरुआत में कार्टोसैट-2 को स्वाभाविक रूप से नीचे आने में करीब 30 साल लगने की उम्मीद थी। हालांकि, इसरो ने अंतरिक्ष मलबे को कम करने पर अंतरराष्ट्रीय दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए बचे हुए ईंधन का उपयोग कर इसकी परिधि को कम करने का विकल्प चुना। इस कवायद में इसमें टकराव के जोखिमों को कम करना और इसका सुरक्षित निपटान सुनिश्चित करना शामिल था।

 RBI ने कहा- क्रिप्टोकरेंसी मुद्रा नहीं, बिटकॉइन जोखिम भरा; विदेशी मुद्रा भंडार 5.24 अरब डॉलर घटा

आरबीआई के कार्यकारी निदेशक पी वासुदेवन का कहना है कि क्रिप्टोकरेंसी को ‘मुद्रा’ नहीं माना जा सकता है क्योंकि इनका कोई अंतर्निहित मूल्य नहीं होता है। आईआईएम कोझिकोड के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, इस पर फैसला आखिरकार सरकार को लेना है कि क्रिप्टो मुद्राओं से किस तरह निपटा जाए। वर्तमान में बिटकॉइन को भारत में कोई कानूनी समर्थन नहीं है। निवेशकों को इसमें कारोबार से अर्जित आय पर कर देना पड़ता है।RBI ने कहा- क्रिप्टोकरेंसी मुद्रा नहीं, बिटकॉइन जोखिम भरा; विदेशी मुद्रा भंडार 5.24 अरब डॉलर घटा 

आरबीआई ने बिटकॉइन जैसी नए जमाने की क्रिप्टो मुद्राओं को लेकर आलोचनात्मक रुख अपनाया हुआ है। उसका कहना है कि ये मुद्राएं वित्तीय प्रणालियों के लिए प्रणालीगत जोखिम पैदा करती हैं।  पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ नियामकीय कार्रवाई व प्रतिबंधों पर वासुदेवन ने कहा कि स्व-नियमन वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र की बेहतर सुरक्षा कर सकता है।

विदेशी मुद्रा भंडार 5.24 अरब डॉलर घटा
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 9 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 5.24 अरब डॉलर घटकर 617.23 अरब डॉलर रह गया। 2 फरवरी वाले सप्ताह में यह भंडार बढ़कर 622.5 अरब डॉलर रहा था। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, 9 फरवरी वाले सप्ताह में विदेशी मुद्रा संपत्ति 4.81 अरब डॉलर घट गई। देश का स्वर्ण भंडार 35 करोड़ डॉलर घट गया।

चीन आयातित सोलर ग्लास पर डंपिंग जांच
भारत ने चीन और वियतनाम से कुछ सौर ग्लास के आयात पर डंपिंग रोधी जांच शुरू की है। व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) चीन और वियतनाम में बने ‘टेक्सचर्ड टेम्पर्ड कोटेड’ और ‘अनकोटेड ग्लास’ की कथित डंपिंग की जांच कर रहा है। घरेलू उद्योग की ओर से बोरोसिल रिन्यूएबल्स ने जांच और आयात पर उचित डंपिंग रोधी शुल्क लगाने के लिए आवेदन किया है।

254 अरब डॉलर पहुंच सकता है प्रौद्योगिकी उद्योग का राजस्व
घरेलू प्रौद्योगिकी उद्योग का राजस्व चालू वित्त वर्ष में 3.8 फीसदी बढ़कर 254 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। हार्डवेयर को छोड़ इस उद्योग का राजस्व पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 3.3 फीसदी बढ़कर 2023-24 में 199 अरब डॉलर पहुंच सकता है। सॉफ्टवेयर उद्योग निकाय नैसकॉम ने शुक्रवार को अपनी वार्षिक समीक्षा में कहा, अकेले इंजीनियरिंग शोध एवं विकास (ईआरएंडडी) क्षेत्र की चालू वित्त वर्ष में कुल निर्यात राजस्व वृद्धि में 48 फीसदी हिस्सेदारी रहने वाली है। संगठन ने कहा, वैश्विक स्तर पर 2023 में तकनीकी खर्च में 50 फीसदी और तकनीकी अनुबंधों में छह फीसदी की गिरावट आने के बावजूद चालू वित्त वर्ष में 3.8 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है।

राजधानी में सैकड़ों अवैध फैक्ट्रियां टाइम बम की तरह संचालित हो रही हैं।

इनमें न तो आग से बचाव के कोई साधन है और न ही अग्निशमन विभाग की एनओसी। ऐसे में हर वर्ष भीषण अग्निकांड होते हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करते।

सबसे बुरा हाल अनधिकृत काॅलोनियों और पुरानी दिल्ली इलाके का है। यहां ज्यादातर पुरानी इमारतें हैं। ऐसे में इनमें अग्निशमन के उपाय तक नहीं किए गए हैं। वहीं अनधिकृत काॅलोनियों में बहुमंजिला इमारतें बना दी गई हैं। यहां धड़ल्ले से अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं। अब तो पाॅश और नियमित कालोनियों में भी औद्योगिक इकाइयां चलाना आम बात है। इन इकाइयों का कहीं भी पंजीकरण नहीं कराया जाता। नगर निगम, डीडीए, पुलिस या अन्य एजेंसियों के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से बेखौफ कारोबार चलता रहता है।
यहां सबसे ज्यादा अवैध फैक्ट्रियां

एमसीडी की मानें तो खजूरी खास, नंदनगरी, दिलशाद गार्डन, विश्वास नगर, गांधी नगर, मंडावली, न्यू अशोक नगर, स्वरूप नगर, गाजीपुर, चिल्ला गांव, किराड़ी, सोनिया विहार, मौजपुर, चांद बाग, बुराड़ी, मंगोलपुरी, सुल्तानपुरी, जहांगीरपुरी, शालीमार बाग, पीतमपुरा, समयपुर बादली, नरेला, सागरपुर, डाबरी, बेगमपुर, संगम विहार, कालकाजी, जंगपुरा, भोगल, संजय काॅलोनी, खानपुर, अंबेडकर नगर, मदनगीर, मटियाला, ख्याला, तिलक नगर, नवादा, उत्तम नगर, करोल बाग, पटेल नगर, शादीपुर, इंद्रपुरी, नांगलोई, हरिनगर, पालम, कापसहेड़ा और बवाना के रिहायशी इलाकों में भी फैक्ट्रियां चल रही हैं।

बीते वर्षों में दी गई फायर एनओसी..
वर्ष———–सभी तरह के भवन फैक्ट्रियां

  • 2019———-2390———56
  • 2020———-1532———87
  • 2021———-2782———57
  • 2022———-1130———22

(नोट : वर्ष 2022 का आंकड़ा 1 जनवरी से 13 मई तक का है।)

कुछ भयावह अग्निकांड

  • 13 मई 2022 को मुंडका में मेट्रो स्टेशन के पास स्थित चार मंजिला व्यावसायिक इमारत में आग से 27 लोगों की मौत हुई थी जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए थे।
  • 8 दिसंबर 2019 को सदर बाजार की अनाज मंडी में एक फैक्ट्री में आग लगी थी जिसमें 43 लोगों की मौत हुई थी। फैक्ट्री में निकास के लिए मात्र छोटा सा दरवाजा था। आग रात में लगी थी, जिसमें रहने वाले श्रमिक गहरी नींद में थे। अधिकतर श्रमिकों की मौत धुएं के कारण हुई।
  • 12 फरवरी 2019 को करोलबाग में गुरुद्वारा रोड स्थित होटल अर्पित पैलेस में आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई थी।
  •  20 जनवरी 2018 को बाहरी दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में सेक्टर-5 स्थित पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई थी। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई थी और दो लोग घायल हुए थे।
  • 7 जुलाई 2017 को सीमापुरी की दिलशाद कालोनी में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी।
  • 20 नवंबर 2011 को नंदनगरी ई-दो ब्लाॅक में गगन सिनेमा के पास सामुदायिक भवन में आग लग गई थी। यहां अखिल भारतीय किन्नर समाज सर्वधर्म सम्मेलन चल रहा था। हादसे में 14 किन्नरों की मौत हो गई थी, जबकि 40 घायल हो गए थे।
  • 13 जून, 1997 को ग्रीन पार्क स्थित उपहार सिनेमा में आग लगने से 59 लोगों की जान चली गई थी।

सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए शनिवार और रविवार को चार पालियों में लिखित परीक्षा आयोजित करने की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को बजट पेश करेंगे। वहीं बिहार के भागलपुर में दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। भागलपुर के लोदीपुर में शुक्रवार को मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान कथित रूप से पथराव हो गया। 

यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा आज से
सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए शनिवार और रविवार को चार पालियों में लिखित परीक्षा आयोजित करने की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। प्रदेश पुलिस ने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किया है। परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध के साथ एसटीएफ समेत खुफिया एजेंसियों को नकल माफिया और सॉल्वर गैंग को पकड़ने के लिए सक्रिय रखा गया है। परीक्षा सभी 75 जिलों के 2385 सेंटर पर आयोजित की जा रही हैं। 

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा ने बताया कि हर केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। अभ्यर्थियों के बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन के बाद भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। जिला स्तर पर डीएम पर्यवेक्षक (मजिस्ट्रेट) के रूप में कार्य करेंगे। उनके द्वारा परीक्षा केंद्र ड्यूटी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती समेत अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाएं की गयी हैं। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी (प्रशासन) के रूप में नियुक्त किया गया है जबकि 3 परीक्षा केंद्रों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती हुई है। नकलविहीन परीक्षा के लिए उड़न दस्ते भी मुस्तैद रहेंगे। परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए केंद्रों पर नियुक्त कर्मियों में से 50 प्रतिशत डीएम और शेष केंद्र व्यवस्थापक (प्रधानाचार्य) द्वारा नियुक्त किये गये हैं।

अत्याधुनिक तकनीक की लेंगे मदद

Constable Recruitment: State's biggest recruitment exam from today

शनिवार और रविवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे और दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होने वाली चार पालियों की परीक्षा में सेंधमारी, नकल आदि की रोकथाम के लिए अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। अभ्यर्थियों की चेकिंग, फ्रिस्किंग के साथ बायोमैट्रिक फिंगर प्रिंट एवं फेशियल रिकग्निशन से जांच होगी। कोई संशय होने पर अभ्यर्थी का आधार प्रमाणीकरण कराया जाएगा। सभी केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक डिवाइस जैसे मोबाइल, ब्लूटूथ को निष्क्रिय करने के लिये जैमर लगाए जाएंगे। चप्पे-चप्पे की सीसीटीवी से निगरानी होगी, जिसका लाइव फीड केंद्र जिले एवं भर्ती बोर्ड मुख्यालय के कंट्रोल रूम में प्राप्त होगी।

इन राज्यों के अभ्यर्थी भी होंगे शामिल
बता दें कि परीक्षा में कुल 48, 17,441 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिसमें 15,48,969 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। केंद्रों पर शनिवार 17 फरवरी को प्रथम और द्वितीय दोनों पालियों में 12,04, 360 अभ्यर्थियों की परीक्षा देंगे, जबकि रविवार 18 फरवरी की प्रथम पाली में 12,04,361 व द्वितीय पाली में 12,04,360 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा में यूपी के अतिरिक्त अन्य राज्यों से 6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनमें बिहार के 2,67,305, हरियाणा के 74,769, झारखंड के 17,112, मध्य प्रदेश के 98,400, दिल्ली के 42,259, राजस्थान के 97,277, उत्तराखंड के 14,627, पश्चिम बंगाल के 5512, महाराष्ट्र के 3151 तथा पंजाब के 3404 अभ्यर्थी शामिल हैं।

भर्ती बोर्ड ने किया आगाह
भर्ती बोर्ड ने आगाह किया है कि परीक्षा में पास कराने का प्रलोभन देने अथवा रुपयों के लेन-देन का प्रयास करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। अनुचित साधनों का प्रयोग करते पाए जाने पर आवेदन निरस्त करने के साथ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थियों को आगामी सभी भर्तियों में प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को चेताया है कि दलालों के चक्कर में पड़कर अपना तथा परिवार का धन बर्बाद न करें।

हिमाचल में सीएम सुक्खू आज पेश करेंगे बजट

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को बजट पेश करेंगे। वित्तीय वर्ष 2024-25 का यह बजट ठीक लोकसभा चुनाव से पहले पेश किया जा रहा है तो स्वाभाविक रूप से मुख्यमंत्री इसमें सभी वर्गों को संतुष्ट करने का प्रयास करेंगे। यह बजट करमुक्त हो सकता है, मगर इसमें प्रदेश की आमदनी बढ़ाने के प्रयास नजर आ सकते हैं। सीएम बजट में एक दर्जन नई योजनाओं को शामिल कर सकते हैं। कृषि, बागवानी, सौर ऊर्जा जैसे विषयों पर केंद्रित करते हुए इस बार भी सीएम ग्रीन बजट पेश कर सकते हैं। सीएम सुबह 11 बजे बजट अनुमानों को प्रस्तुत करना शुरू करेंगे। 

भागलपुर में दो समुदायों में झड़प
बिहार के भागलपुर में दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। भागलपुर के लोदीपुर में शुक्रवार को मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान कथित रूप से पथराव हो गया। हालांकि, पुलिस ने समय रहते हालात को काबू में कर लिया। भागलपुर एसपी राज का कहना है कि लोदीपुर थाना के अंतर्गत मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई थी। मूर्ति विसर्जन शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। हालात को काबू में करने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

दरभंगा में भी हुई हिंसा
भागलपुर के अलावा, बिहार के दरभंगा में भी शुक्रवार देर रात सरस्वती मूर्ति विसर्जन करने जा रहे जुलूस पर अचानक पथराव हो गया था। इस वजह से दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में पुलिसकर्मी सहित डेढ़ दर्जन लोग  घायल हो गए। घटना बहेड़ा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार के मस्जिद के पास की है। झड़प की जानकारी मिलते ही बहेड़ा थाना पुलिस और बेनीपुर एसडीपीओ डॉ. सुमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। इसके तुरंत बाद डीएम राजीव रौशन और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी भी मौके पर पहुंच गए। इलाके में शांति स्थापित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

घंटों बना रहा अफरातफरी का माहौल 
स्थानीय लोगों का कहना है कि बहेड़ा बाजार से सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस बहेड़ा बाजार से छोटी बाजार की ओर जा रहा था। इस बीच छत से कुछ असामाजिक तत्वों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। वहां अफरातफरी मच गई। पथराव में पुलिसकर्मी सहित कई स्थानीय लोग लोग घायल हो गए। इस वजह से पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है।

केजरीवाल के विश्वास प्रस्ताव पर आज होगी चर्चा

आप विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों और आबकारी नीति में ईडी के समन के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव पर विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने शनिवार को चर्चा कराने का निर्णय लिया। केजरीवाल ने प्रस्ताव प्रस्तुत करने के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रदेशों में पार्टियां तोड़ी जा रही हैं और झूठे मामलों में फंसाकर सरकारें गिराई जा रही हैं।

केजरीवाल ने प्रस्ताव प्रस्तुत करने के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रदेशों में पार्टियां तोड़ी जा रही हैं और झूठे मामलों में फंसाकर सरकारें गिराई जा रही हैं।

केजरीवाल ने कहा कि आबकारी नीति में कोई घोटाला नहीं हुआ है। इसके बावजूद भाजपा दिल्ली में शराब घोटाले की आड़ में मुझे गिरफ्तार कराना चाहती है। वह आप के कई नेताओं को गिरफ्तार करा चुकी है। इसके पीछे उसका सरकार गिराने का मकसद है। इस कड़ी में भाजपा ने आप विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश की, मगर उन्हें कामयाबी नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि दो विधायकों ने भाजपा की ओर से खरीद फरोख्त करने के बार में जानकारी दी थी। इन विधायकों के अनुसार भाजपा नेताओं ने उनको बताया था कि तुम्हारे सीएम  को गिरफ्तार कर लेंगे। हमारी 21 विधायकों से बात हो चुकी है। वह 25 करोड़ रुपये देंगे और अपनी टिकट से चुनाव लड़वा देंगे। हमारे दोनों विधायकों ने उनकी बात नहीं मानी। 

तीसरे टेस्ट से अचानक बाहर हुए रविचंद्रन अश्विन

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले से रविचंद्रन अश्विन बाहर हो गए हैं। निजी कारणों के चलते उन्होंने राजकोट में जारी मुकाबले से अपना नाम वापस लिया है। वह अब इस मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे। अश्विन ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट करियर के 500 विकेट पूरे किए। उन्होंने जैक क्रॉली का विकेट चटकाया। इसी के साथ वह अनिल कुंबले के बाद सर्वाधिक टेस्ट विकेट चटकाने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए।

बीसीसीआई ने की पुष्टि
अश्विन की अनुपस्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बयान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि पारिवारिक चिकित्सीय आपात स्थिति की वजह से वह इस टेस्ट टीम से तुरंत प्रभाव से बाहर हो गए हैं। बोर्ड ने कहा, “पारिवारिक चिकित्सीय आपात स्थिति के कारण रविचंद्रन अश्विन तुरंत प्रभाव से टेस्ट टीम से हट गए हैं। इस चुनौतीपूर्ण समय में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और टीम अश्विन का पूरा समर्थन करती है। बीसीसीआई चैंपियन क्रिकेटर और उनके परिवार को अपना हार्दिक समर्थन देता है। खिलाड़ियों और उनके प्रियजनों का स्वास्थ्य और भलाई अत्यंत महत्वपूर्ण है। बोर्ड अश्विन और उनके परिवार की गोपनीयता का सम्मान करने का अनुरोध करता है क्योंकि वे इस चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहे हैं।”

सबसे कम टेस्ट मैचों में 500 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बने अश्विन
अश्विन सबसे कम टेस्ट मैचों में 500 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने अनिल कुंबले, ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्रा को पीछे छोड़ दिया। अश्विन ने 98वें टेस्ट में 500वां विकेट लिया। कुंबले ने 105, वॉर्न ने 108 और मैक्ग्रा ने 110 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी। इस मामले में शीर्ष पर मुरलीधरन हैं। उन्होंने 87 टेस्ट मैचों में 500 विकेट लिए थे।

पद्मश्री शेफ इम्तियाज कुरैशी का 93 साल की आयु में निधन

होटल इंडस्ट्री और खान-पान के शौकीन लोगों के बीच इम्तियाज कुरैशी का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं। 93 साल की आयु में शेफ इम्तियाज कुरैशी का निधन हो गया। शुक्रवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में अंतिम सांस लेने वाले वयोवृद्ध शेफ इम्तियाज कुरैशी के निधन की पुष्टि उनके बेटे ने की। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिवंगत केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, वर्तमान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी सरीखे दिग्गज शेफ इम्तियाज के हाथों से बने लजीज खानों का लुत्फ उठा चुके हैं। इनके हाथों का जायका कैसा है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि युवा शेफ रणवीर ब्रार जैसे सेलिब्रिटी भी इनकी विरासत को याद करते हैं।

50 साल से भी लंबा करियर रहा, नेहरू-इंदिरा को भी खिलाने का संयोग

Padma Shri Imtiaz Qureshi Chef Demise Lilavati Hospital Mumbai tributes pour in

इम्तियाज के बेटे इश्तियाक कुरैशी ने बताया कि उम्र संबंधी बीमारियों के कारण उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले 14 दिनों से अस्पताल में भर्ती शेफ इम्तियाज को मधुमेह समेत कुछ और स्वास्थ्य समस्याएं भी थीं। बेटे इश्तियाक के मुताबिक निधन से पहले शेफ इम्तियाज ने गुरुवार रात लीलावती अस्पताल में ही परिवार के सदस्यों के बीच कुछ वक्त गुजारा। उन्होंने वीडियो कॉल पर पोते-पोतियों से भी बात की। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और ऑक्सीजन लेवल गिरने के बाद  डॉक्टरों की टीम उन्हें बचाने में सफल नहीं हो सकी। शुक्रवार दोपहर उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। कुरैशी अपने भरे-पूरे परिवार में पांच बेटे और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।

नेहरू-इंदिरा और अरुण जेटली की थाली तक पहुंचा जायका
लगभग पांच दशक से अधिक लंबे करियर के दौरान शेफ इम्तियाज कितने मकबूल रहे, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और पहली महिला प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी जैसी हस्तियों को भी अपने हाथों से तैयार खाना परोसा। खाने के शौकीन रहे दिवंगत केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली भी इनके जायके के मुरीद रहे।

देश की सबसे मूल्यवान 500 कंपनियों में से 25 उत्तर प्रदेश की …

प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशन समूह हुरुन इंडिया ने हाल में देश की सबसे मूल्यवान 500 कंपनियों की सूची जारी की है। इनमें से 25 कंपनियां उत्तर प्रदेश की हैं। इनमें से 21 कंपनियां नोएडा, दो कानपुर, एक गाजियाबाद और एक आगरा की है। प्रदेश की सबसे मूल्यवान कंपनियों के रूप में एचसीएल नंबर एक पर है, जिसकी नेटवर्थ 3.41 लाख करोड़ है। गाजियाबाद की डाबर इंडिया, कानपुर का घड़ी समूह और रेडटेप (नोएडा में भी) व आगरा की पीएनसी इंफ्राटेक ने भी इसमें जगह बनाई है। इन कंपनियों की कुल हैसियत करीब 11 लाख करोड़ है जो 57 देशों की जीडीपी से ज्यादा है।

हुरुन इंडिया के संस्थापक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा कि बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया की ताजा सूची से साफ है कि यूपी केवल एमएसएमई ही नहीं बल्कि बड़े औद्योगिक घरानों का प्रदेश भी बन रहा है। पिछले साल इस सूची में यूपी की 22 कंपनियां थीं, जो इस वर्ष बढ़कर 25 हो गईं। सबसे ज्यादा मूल्यवान कंपनियों वाले राज्यों की फेहरिस्त में उत्तर प्रदेश का आठवां स्थान है। महज एक साल में प्रदेश ने तीन पायदान की तरक्की की है। यूपी से ऊपर महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल हैं।
देश में नोएडा नौवें स्थान पर

सबसे ज्यादा 156 मुंबई में, 59 बंगलुरु में, 39 नई दिल्ली में हैं। खास बात ये है कि पिछले साल इन तीन शहरों की 264 कंपनियां थीं, जो इस बार घटकर 254 रह गईं। नोएडा 22 कंपनियों के साथ नौंवे स्थान पर है। नोएडा से नीचे वडोदरा, कोयम्बटूर, नागपुर,जयपुर, कोच्चि, सूरत और त्रिसूर हैं। शीर्ष दस सबसे नई कंपनियों की सूची में नोएडा की मदरसंग सुमी वायर इंडिया है। वर्ष 2020 में खुली इस कंपनी की नेटवर्थ 26571 करोड़ रुपये है। शीर्ष दस सबसे पुरानी कंपनियों में भी नोएडा की केआरबीएल है। 1889 में स्थापित इस कंपनी की वैल्यू 8457 करोड़ रुपये है। 500 कंपनियां देश के 44 शहरों में स्थित हैं।

बेशकीमती कंपनियों में शुमार यूपी की कंपनियां 

  • रैंक नाम                                             वैल्यू और शहर
  • 9 एचसीएल                                         3.43 लाख करोड़ नोएडा
  • 43 डाबर इंडिया                                  92.75 हजार करोड़ गाजियाबाद
  • 52 हैवल्स इंडिया                                 79.52 हजार करोड़, नोएडा
  • 71 संवर्धन मदरसन                             62.58 हजार करोड़ नोएडा
  • 80 पेटीएम                                        58.52 हजार करोड़ नोएडा
  • 88 इंफो एज                                       52.68 हजार करोड़ नोएडा
  • 108 एपीएल अपोलो ट्यूब्स                    44.47 हजार करोड़ नोएडा
  • 139 जुबिलिएंट फूडवर्कस                    32.63 हजार करोड़ नोएडा
  • 143 मैक्स फाइनेंशियल                         31.85 हजार करोड़ नोएडा
  • 149 डिक्सन टेक्नोलाजीज                    30.40 हजार करोड़ नोएडा
  • 152 गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स                30.09 हजार करोड़ नोएडा
  • 165 पाइन लैब्स                               26.10 हजार करोड़ नोएडा
  • 220 आरएसपीएल                          19.10 हजार करोड़ कानपुर
  • 256 इंडियामार्ट                         15.80 हजार करोड़ नोएडा
  • 313 शीला फोम                         11.89 हजार करोड़ नोएडा
  • 342 इंडिया एनर्जी एक्सचेंज            11.17 हजार करोड़ नोएडा
  • 358 त्रिवेणी टरबाइन                    10.76 हजार करोड़ नोएडा
  • 419 धर्मपाल सत्यपाल                     8700 करोड़ नोएडा
  • 422 पीएनसी इंफ्राटेक                    8667 करोड़ आगरा
  • 427 केआरबीएल                         8457 करोड़ नोएडा
  • 442 त्रिवेणी इंजीनियरिंग             8108 करोड़ नोएडा
  • 472 रेलीगेयर                         7555 करोड़ नोएडा
  • 483 आईनॉक्स विंड             7290 करोड़ नोएडा
  • 492 रेडटेप                               7024 करोड़ कानपुर/नोएडा

फैक्ट फाइल

  • लिस्ट में शामिल 500 कंपनियों में से 44 फीसदी सेवा क्षेत्र से जुड़ी हैं और 56 फीसदी निर्माण सेक्टर की हैं
  • 66 फीसदी कंपनियां सीधे ग्राहकों से जुड़ी हैं जबकि 34 फीसदी बिजनेस-टू-बिजनेस (बी-टू-बी) की हैं

टॉप फाइव

  • रिलायंस                   15.64 लाख करोड़
  • टीसीएस                   12.36 लाख करोड़
  • एचडीएफसी              11.25 लाख करोड़
  • आईसीआईसीआई      06.45 लाख करोड़
  • इंफोसिस                  05.71 लाख करोड़

LAC के पास पकड़ रहे चीनी सिग्नल, 10 KM दूर ही आ गए मैसेज

एलएसी, किबिथु (अरुणाचल प्रदेश) : असम प्लेन्स से किबिथु के पास लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल की तरफ बढ़ते हुए धीरे धीरे अहसास होने लगता है कि यहां मोबाइल कनेक्टिविटी कितनी खराब है। करीब 230 किलोमीटर आगे हेयुलियॉन्ग तक मोबाइल कनेक्टिविटी है। यहां 4जी कनेक्टिविटी होने से मोबाइल इंटरनेट भी तेज है, लेकिन यह ज्यादा आगे तक नहीं रहता। हेयुलियॉन्ग से चंद किलोमीटर आगे फिर सिगनल लगभग हर जगह गायब। हेयुलियॉन्ग से किबिथु की दूरी करीब 130 किलोमीटर है।

किबिथु के पास ‘वेलकम टू चीन’ का मैसेज

एलएसी से करीब 10 किलोमीटर दूर किबिथु मिलिट्री स्टेशन है, जिसका नाम अब जनरल बिपिन रावत मिलिट्री स्टेशन रखा गया है। इस स्टेशन के पास जैसे ही पहुंचे तो मोबाइल पर सिगनल के साथ ही मैसेज भी आया- ‘वेलकम टू चीन’। साथ ही रोमिंग पैक चुनने की सलाह भी। भारत के इलाके में मोबाइल नेटवर्क सही नहीं है लेकिन चीन ने एलएसी के पास काफी पहले ही कम्युनिकेशन नेटवर्क बहुत मजबूत कर लिया था। इसलिए किबिथु और एलएसी से लगे भारत के गांवों में अक्सर चीन के सिगनल पकड़ते हैं।

 मालदीव में चीन के पर्यटकों को गुलाब, भारतीयों को देश निकाला… 

भारत और मालदीव के बीच चल रहे तनाव के बीच राष्‍ट्रपति मुइज्‍जू की सरकार ने 43 भारतीयों को देश निकाला दे दिया है। मुइज्‍जू सरकार का दावा है कि इन भारतीयों ने वीजा नियमों का उल्‍लंघन किया है और ड्रग्‍स के अपराध में शामिल थे। उन्‍होंने कहा कि मालदीव में अवैध काम चल रहे थे और उनको बंद कराया जा रहा है। मालदीव ने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है जब भारत के साथ उसका तनाव अपने चरम पर है। मालदीव ने भारतीयों के अलावा 25 श्रीलंकाई समेत कुल 186 विदेश‍ियों को डिपोर्ट किया है। इस बीच भारत के लोग जहां निकाले जा रहे हैं, वहीं मुइज्‍जू सरकार चीन के पर्यटकों का रेड कार्पेट वेलकम कर रही है। यही नहीं चीन की शियामेन एयरलाइन्‍स ने मालदीव से चीन के बीच चार्टर फ्लाइट शुरू कर दी है।

इससे पहले मुइज्‍जू चीन की यात्रा पर गए थे और उन्‍होंने राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग से ज्‍यादा से ज्‍यादा पर्यटक भेजने के लिए ग‍िड़गिड़ाए थे। इस गुहार के बाद अब चीन बहुत तेजी से अपने पर्यटक मालदीव भेज रहा है। भारत को पीछे करते हुए चीन के पर्यटक अब सबसे ज्‍यादा मालदीव पहुंच रहे हैं। एक तरफ जहां मालदीव में चीन के पर्यटक बढ़ रहे हैं, वहीं भारतीय पर्यटकों की संख्‍या में गिरावट आई है। यह कमी तब आई है जब पीएम मोदी के लक्षद्वीप जाने पर मालदीव के मंत्रियों ने अपमानजनक टिप्‍पणी की और भारतीयों ने उसका करारा जवाब दिया था।

चीन की शियामेन एयरलाइन की पहली चार्टर फ्लाइट 236 यात्रियों के साथ मालदीव पहुंची। इन चीनी पर्यटका मालदीव में एयरपोर्ट पर गुलाब देकर स्‍वागत किया गया। इन चीनियों का स्‍वागत करने के लिए खुद मालदीव के टूरिज्‍म मंत्री इब्राहिम फैसल आला अधिकारियों के साथ मौजूद थे। शियामेन एयर की उड़ान शुरू होने के बाद चीन से मालदीव आने वाली एयरलाइंस की संख्या चार हो गई है। बीजिंग कैपिटल एयरलाइंस, चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस और सिचुआन एयरलाइंस भी मालदीव के लिए उड़ानें संचालित करती हैं। पिछले महीने चीन की यात्रा के बाद, राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने चीन से अपील की थी कि वह मालदीव में सबसे ज्यादा पर्यटक भेजने वाला देश बने।

मुइज्जू ने कहा था, ‘कोविड से पहले चीन हमारा नंबर एक बाजार था, और मेरा अनुरोध है कि हम चीन को वापस इस स्थान पर लाने के लिए प्रयास करें।’ मुइज्‍जू सरकार का लक्ष्य साल 2024 में रेकॉर्ड 20 लाख पर्यटक आकर्षित करना है। 13 फरवरी तक मालदीव में आने वाले चीनी पर्यटकों की संख्या 40,892 थी, जो कुल आगमन का 13.9 प्रतिशत है। एक तरफ जहां चीनी पर्यटक मालदीव जा रहे हैं, वहीं भारतीय पर्यटकों का पसंदीदा ठिकाना अब श्रीलंका बन रहा है।

पंजाब-हरियाणा में किसान आंदोलन से टेंशन में आम लोग, 

किसानों के दिल्ली कूच के चलते दिल्ली में जरूरी चीजों की सप्लाई प्रभावित हो गई है। सरोजिनी नगर मार्केट, लाजपत नगर मार्केट, करोल बाग, सदर बाजार, गांधी नगर मार्केट, कमला नगर मार्केट समेत दिल्ली की लगभग सभी मार्केटों में ग्राहकों की संख्या में काफी गिरावट आई है। इसकी वजह से दाल, चावल, कपड़े, खिलौने, कॉस्टमेटिक आइटम, स्टेशनरी समेत कई सामानों की सप्लाई प्रभावित हो गई है। जिससे व्यापारियों में काफी निराशा है।

किसानों के आंदोलन से दुकानदारी चौपट ​

​​किसानों के आंदोलन से दुकानदारी चौपट ​

सरोजिनी नगर मार्केट के व्यापारी नेता अशोक रंधावा का कहना है मार्केट में सबसे ज्यादा एनसीआर से ग्राहक आते हैं, लेकिन बीते तीन दिनों से किसानों के आंदोलन ने व्यापार को चौपट कर दिया है। सामान्य दिनों के अपेक्षा करीब 40 प्रतिशत ही ग्राहक खरीदारी के लिए आ रहे हैं। वहीं, करोल बाग के कपड़ा कारोबारी कशिश अरोड़ा ने बताया कि किसान आंदोलन के चलते बाजार खाली पड़े हैं। गर्मी के कपड़ों की सप्लाई अभी से शुरू हो जाती है, लेकिन आंदोलन के चलते थोक कारोबारी मार्केट में नहीं आ रहा है। बिक्री की बात करें तो अब महज 40 प्रतिशत की ब्रिकी हो रही है।

मंडी में लेट पहुंच रही सब्जियां, ट्रांसपोर्टर भी परेशान​

​​मंडी में लेट पहुंच रही सब्जियां, ट्रांसपोर्टर भी परेशान​


आजादपुर सब्जी मंडी के वेजिटेबल ट्रेडर्स असोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अनिल मल्होत्रा कहना है कि किसान आंदोलन के चलते मंडी में सब्जियां लेट पहुंच रही है। वहीं, ऑल इंडिया मोटर्स ट्रांसपोर्ट असोसिएशन दिल्ली एनसीआर के चेयरमैन तरलोचन सिंह ढिल्लों का कहना है कि ट्रांसपोर्टर को बहुत दिक्कत झेलनी पड़ रही है। ट्रक चालकों को रूट बदल कर जाना पड़ रहा है, जिससे रास्ते में उन्हें खाने-पीने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

करोल बाग के कपड़ा कारोबारी कशिश अरोड़ा ने बताया कि किसान आंदोलन के चलते बाजार खाली पड़े हैं। गर्मी के कपड़ों की सप्लाई अभी से शुरू हो जाती है, लेकिन आंदोलन के चलते थोक कारोबारी मार्केट में नहीं आ रहा है। बिक्री की बात करें तो अब महज 40 प्रतिशत की ब्रिकी हो रही है। वहीं, सदर बाजार के व्यापारी नेता परमजीत सिंह पम्मा ने बताया कि होलसेल का व्यापार सबसे ज्यादा प्रभावित है। खिलौने से लेकर कॉस्मेटिक आइटम, स्टेशनरी समेत कई सामानों की सप्लाई प्रभावित है। एनसीआर से ग्राहक नहीं आ रहे हैं। सरकार से निवेदन है कि मामले का जल्द निस्तारण करें। वहीं, नया बाजार के दिल्ली ग्रेन मर्चेंट असोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी संजय सिंघल ने सबसे ज्यादा दिक्कत पंजाब और हरियाणा में हो रही है। दाल और चावल की सप्लाई चेन प्रभावित होने से व्यापारी परेशान हैं। किसानों ने 16 फरवरी को भारत बंद करने का आह्वान किया है। इसको लेकर दिल्ली के व्यापारी संगठन सीटीआई ने बयान जारी किया है। सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि 16 फरवरी को दिल्ली की सभी 700 मार्केट खुली रहेंगी। बृजेश गोयल ने कहा कि दिल्ली के बॉर्डरों पर बैरिकेडिंग और जाम की वजह से गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने गांजे से भरे दो वाहन जब्त किए

मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 5 ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है जो दूसरे राज्यों से मुंबई में ड्रग्स लाकर बेचते थे। क्राइम ब्रांच ने गांजे से भरे दो वाहन जब्त किए और दोनों के पास से अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1 करोड़ 12 लाख रुपये कीमत की लगभग 374 किलोग्राम गांजा ड्रग्स बरामद किया है।

 बीजापुर जिले में सीआरपीएफ 222 बटालियन के जवानों ने नक्सलियों की साजिश को नाकाम करते हुए 8 किलो IED बरामद किया।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन ने झारखंड कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपने माता-पिता शिबू सोरेन-रूपी सोरेन से मुलाकात की।

 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का जायजा लिया।

रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की मौत, काफी समय से जेल में थे बंद

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक रहे विपक्षी नेता नवलनी की आज जेल में मौत हो गई। बता दें कि नवलनी काफी सयम से जेल में बंद थे। उन्हें 2020 में भी जहर देकर मारने की कोशिश की की गई थी।

भाजपा के केंद्रीय दल को संदेशखालि जाने से रोका गया

केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने कहा कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक केंद्रीय दल को संदेशखालि का दौरा करने से रोक दिया, जहां टीएमसी नेताओं के ग्रामीणों पर कथित अत्याचार को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है।उन्होंने कहा कि पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत लागू की गई निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए भाजपा सांसदों के केंद्रीय दल को संदेशखाली जाने की अनुमति नहीं दी। संदेशखालि प्रखंड के रास्ते में रामपुर गांव में रोके जाने के बाद भाजपा का छह सदस्यीय दल धरने पर बैठ गया। दल की संयोजक केंद्रीय मंत्री अन्नापूर्णा देवी ने पत्रकारों से कहा, “भाजपा के केंद्रीय दल को पुलिस ने संदेशखालि का दौरा करने से रोक दिया। पुलिस निषेधाज्ञा का हवाला दे रही है। हमने कहा कि हममें से केवल चार लोग जाएंगे, लेकिन हमें अनुमति नहीं दी गई।” केंद्रीय दल अब कोलकाता में राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात करेगा।

भारत बंद को लेकर क्या बोले कांग्रेस नेता जयराम रमेश

किसानों द्वारा भारत बंद के आह्वान पर कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा, “हमने इसका समर्थन किया है… न केवल किसान, बल्कि श्रमिकों की मांगों का भी हम समर्थन करते हैं… मोदी सरकार किसानों के साथ जिस तरह का व्यवहार कर रही है वह अफसोसजनक है… मोदी सरकार की विशेषता यह है कि वे चंदादाताओं को सम्मान और अन्नदाताओं का अपमान करती है।”

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें