अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अनंत अंबानी की प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में इंदौर के रसोइए रोज परोसेंगे 700 पकवान

Share

द्योगपति धन कुबेर मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तैयारियां तेजी से चल रहीं हैं। अनंत की राधिका मर्चेंट के साथ प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन जामनगर के रिलायंस ग्रीन्स कॉम्प्लेक्स में होगा।कार्यक्रम में इंदौरी भोजन परोसा जाएगा

1-3 मार्च को होनेवाले इस कार्यक्रम में इंदौरी भोजन परोसा जाएगा। दुनियाभर की बड़ी हस्तियों के लिए पकवान बनाने के लिए इंदौर के रसोइए जामनगर के लिए रवाना भी हो चुके हैं।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होगी। इससे पहले प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन होगा। जामनगर के रिलायंस ग्रीन्स कॉम्प्लेक्स में एशिया का सबसे बड़ा आमों का बगीचा है। यहां एक करोड़ से ज्यादा हरे भरे पेड़ हैं। यही कारण है अनंत ने अपनी प्री वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए इस पसंदीदा स्थाना को चुना है।

कार्यक्रम में बिल गेट्स, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, डिज्नी के सीईओ बॉब इगर, मॉर्गन स्टेनली के सीईओ टेड पिक, बैंक ऑफ अमेरिका के सीईओ ब्रायन थॉमस मोयनिहान, भूटान के राजा का परिवार, कतर के प्रिंस मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी, एडोब के सीईओ शांतनु नारायण जैसे दिग्गज बिजनेस टायकून आएंगे। दुनियाभर की ऐसी शख्सियतों को इंदौर के लाजवाब पकवान खिलाए जाएंगे।

इसके लिए अंबानी के होमटाउन जामनगर में इंदौर से खाद्य सामग्री सहित रसोइया जा चुके हैं। राधिका और अनंत का प्री-वेडिंग फंक्शन तीन दिन तक चलेगा। तीनों दिनों तक रोज करीब 700 पकवान परोसे जाएंगे। इनमें इंदौरी पोहा भी शामिल है। मेहमानों को इंदौर के रसोइए कचौरी भी खिलाएंगे, उपमा और खोपरा पेटिस भी यहां बनेगा। यहां कुल मिलाकर करीब 2 हजार व्यंजन परोसे जाएंगे।

इंदौर के शेफ यहां थाई, जापानीज, पैन एशियन व्यंजनों के साथ पारसियों का परंपरागत भोजन भी तैयार करेंगे। कार्यक्रम में भोजन बनाने के लिए इंदौर से चार दर्जन से ज्यादा रसाइए और इतने ही उनके सहायक जामनगर जा रहे हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें