अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इन पांच दिग्गजों को भी चुनाव मैदान में उतार सकती है कांग्रेस? 

Share

कांग्रेस इस बार राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा को जबलपुर, सीनियर नेता अजय सिंह को सीधी या फिर सतना, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को खंडवा लोकसभा सीट के अलावा जीतू पटवारी को इंदौर और कांतिलाल भूरिया को रतलाम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा सकती है। दिग्विजय सिंह के भी चुनाव लड़ने की अटकलें हैं फिलहाल वे कहां से चुनाव लड़ेंगे इसे लेकर कोई चर्चा नहीं है।

भोपाल: चौंकाने की राजनीति में माहिर बीजेपी ने लोकसभा की पहली लिस्ट जारी कर एक बार फिर से चौंका दिया है। मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 24 सीटों के लिए बीजेपी ने उम्मीदवार घोषित किए हैं। बीजेपी की लिस्ट आने के बाद अब कांग्रेस की लिस्ट को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस इस बार युवाओं को ज्यादा मौका देगी इसके साथ ही कई सीनियर नेताओं को भी चुनाव मैदान में उतार सकती है।

हालांकि पार्टी के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने अपने चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि अभी मैं राज्यसभा सांसद हूं और मेरा ढाई साल का कार्यकाल बाकी है लेकिन सूत्रों का कहना है कि पार्टी का आदेश मिलने पर दिग्विजय सिंह भी चुनाव लड़ सकते हैं। 2019 का लोकसभा चुनाव दिग्विजय सिंह ने भोपाल से लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

युवाओं को क्यों मिल सकता है मौका?
कांग्रेस ने विधानसभा का चुनाव कमलनाथ के नेतृत्व में लड़ा था लेकिन पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। हार के बाद कांग्रेस ने संगठन में बदलाव करते हुए युवाओं को मौका दिया। जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष और हेमंत कटारे को उपनेता प्रतिपक्ष बनाया था। जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी अब सीनियर नेताओं के साथ-साथ युवाओं को भी मौका देगी।2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। 29 सीटों में से कांग्रेस के खाते में केवल 1 ही सीट आई थी। वह भी कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा से नकुलनाथ चुनाव जीते थे।

कौन-कौन से दिग्गज लड़ सकते हैं चुनाव
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस इस बार राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा को जबलपुर, सीनियर नेता अजय सिंह को सीधी या फिर सतना, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को खंडवा लोकसभा सीट के अलावा जीतू पटवारी को इंदौर और कांतिलाल भूरिया को रतलाम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा सकती है। दिग्विजय सिंह के भी चुनाव लड़ने की अटकलें हैं फिलहाल वे कहां से चुनाव लड़ेंगे इसे लेकर कोई चर्चा नहीं है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें