अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

छत्रीबाग रामद्वारा में विराजेंगे आचार्य रामदयाल महाराज, पधरावणी यात्रा कल

Share

इंदौर

अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य जगतगुरु स्वामी रामदयाल महाराज का चातुर्मास 25 जून से 25 अक्टूबर तक छत्रीबाग रामद्वारा में मनाया जाएगा। इस दौरान धर्म की गंगा प्रवाहित होगी।

गोराकुंड रामद्वारा से शुरू होगी यात्रा

दिनेश धनोतिया, आर.डी. फरक्या, टीटू पोरवाल, गोटू राजा मेहता और रामसहाय विजयवर्गीय ने बताया 25 जून को निकलने वाली पधरावणी यात्रा की तैयारियां हो चुकी हैं। इस शोभायात्रा में 4000 लोगों के शामिल होने की संभावना है। यात्रा मार्ग में सामाजिक संस्थाएं एवं व्यापारी स्वागत मंच लगाएंगे, जहां से पुष्प वर्षा और प्रसाद वितरण किया जाएगा। रविवार को सुबह 8 बजे बैंडबाजों के साथ संत और भक्त गोराकुंड रामद्वारा से पधरावणी यात्रा शुरू करेंगे। यात्रा खजूरी बाजार, गोपाल मंदिर, पीपली बाजार होते हुए छत्रीपुरा चौराहा वेंकटेश मंदिर होते हुए रामद्वारा छत्रीबाग पहुंचेगी। इसके बाद आचार्य धर्मसभा को संबोधित करेंगे।

आचार्य स्वामी रामदयाल की जन्मस्थली है इंदौर

हेमलता सोनी एवं मुकेश कचोलिया ने बताया कि आचार्य स्वामी रामदयाल की जन्मस्थली इंदौर है। मात्र 37 वर्ष की उम्र में ही अपनी योग्यता के आधार पर 300 वर्ष प्राचीन पीठ के 15वें आचार्य के रूप में चुने गए। अभी तक आचार्यश्री सिंगापुर, मलेशिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, अमेरिका आदि देशों में अपना धर्म प्रचार कर चुके हैं। अब तक कुल 30 चातुर्मास में से इंदौर में उनका यह दूसरा चातुर्मास है। इसके लिए श्रद्धालु भक्तजन काफी उत्साहित है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें