अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अभिनेता रणवीर सिंह ने ख़रीदा देश का सबसे महंगा डुप्लेक्स फ्लैट !

Share

अभिनेता रणवीर सिंह ने देश के सबसे बड़े आवासीय अपार्टमेंट सौदों में से एक में 119 करोड़ रुपये में बांद्रा के उपनगरीय इलाके में एक विशाल फ्लैट खरीदा है. यह देश का सबसे महंगा 4 मंजिला डुप्लेक्स फ्लैट सिंगल अपार्टमेंट के लिए सबसे बड़ी डील में से एक है!
रणवीर के इस नये घर से समुद्र का नजारा दिखता है. फिल्म स्टार रणवीर सिंह ने बैंडस्टैंड की एक इमारत ‘सागर रेशम’ की 16, 17, 18 और 19वीं मंजिल को खरीदा है जो शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ और सलमान खान के ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ के बीच है. बाजार के अनुसार इस  एरिया में एक वर्ग फुट जमीन की कीमत 90,000 रुपये से 1.10 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट है!


ओह फाइव ओह मीडिया वर्क्स एलएलपी कंपनी के निदेशक के रूप में सिंह और उनके पिता जुगजीत भवनानी ने उस भवन में अपार्टमेंट खरीदा है जिसके पुनर्निर्माण का काम चल रहा है. सूत्रों ने बताया कि सौदे में इस बात पर सहमति बनी है कि बिल्डर अभिनेता की पसंद के अनुसार चार मंजिलें बनायेगा.

सूत्रों के मुताबिक लेनदेन के लिए सात करोड़ रुपये से अधिक की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया है, जिसमें 11,266 वर्ग फुट कारपेट एरिया ,एक विशेष 1,300 वर्ग फुट की छत और 19 पार्किंग स्थल शामिल हैं. प्रति वर्ग फुट की कीमत लगभग एक लाख रुपये है.
पिछले साल इस जोड़े ने अलीबाग में 22 करोड़ रुपये में एक और घर खरीदा था. !

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें