‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स’ और ‘उजड़ा चमन’ जैसी फिल्मों में नजर आईं एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा का हाल ही एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बारे में उन्होंने अब जानकारी दी है। करिश्मा, बुधवार, 11 सितंबर को मुंबई की लोकल ट्रेन से कूद गईं, जिसमें उन्हें काफी चोटें आईं।
‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स’ और ‘उजड़ा चमन’ जैसी फिल्मों में नजर आईं एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा का हाल ही एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बारे में उन्होंने अब जानकारी दी है। करिश्मा, बुधवार, 11 सितंबर को मुंबई की लोकल ट्रेन से कूद गईं, जिसमें उन्हें काफी चोटें आईं। एक्ट्रेस को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
करिश्मा शर्मा मुंबई की लोकल ट्रेन से चर्चगेट जा रही थीं, और तभी चलती ट्रेन से कूद गईं। करिश्मा ने तब साड़ी पहनी हुई थी। एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों किया, इसकी वजह बताई है। साथ ही पूरी घटना का ब्यौरा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।करिश्मा शर्मा ने बताया क्यों कूदी थीं चलती ट्रेन से
करिश्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘कल, चर्चगेट में एक शूटिंग के लिए जा रही थी। उस समय मैंने साड़ी पहनकर ट्रेन पकड़ने का फैसला किया। जैसे ही मैं ट्रेन में चढ़ी, ट्रेन की स्पीड बढ़ने लगी और मैंने देखा कि मेरे दोस्त उसे पकड़ नहीं पा रहे हैं। मैं डर के मारे मैं ट्रेन से कूद गई, और पीठ के बल गिर गई, जिससे मेरा सिर टकरा गया।’

करिश्मा शर्मा के सिर पर सूजन, कमर में भी चोट, चल रहा इलाज
करिश्मा ने फिर बताया कि उन्हें कहां-कहां चोट आई है। उन्होंने लिखा, ‘मेरी पीठ में चोट लगी है। मेरा सिर सूज गया है, और मेरे शरीर पर चोट के निशान हैं। डॉक्टरों ने MRI करवाने की सलाह दी है ताकि पता चल सके कि सिर में कोई गंभीर चोट तो नहीं लगी है। मुझे एक दिन के लिए निगरानी में रखा है। मुझे कल से दर्द हो रहा है, लेकिन मैं स्ट्रॉन्ग हूं। प्लीज मेरे जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना करें और मुझे अपना प्यार भेजें। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।’

करिश्मा के दोस्त ने दिखाई हालत, कहा- उसे कुछ याद नहीं
वहीं, करिश्मा शर्मा के एक दोस्त ने अस्पताल से एक्ट्रेस की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और उनका हाल दिखाया। तस्वीर में करिश्मा की आंखें बंद हैं और ड्रिप चढ़ रही है। दोस्त ने लिखा, ‘यकीन नहीं हो रहा कि ये हुआ। मेरी दोस्त ट्रेन से गिर गई, और उसे कुछ भी याद नहीं है। हमने उसे जमीन पर पड़े देखा और तुरंत यहां ले आए। डॉक्टर अभी जांच कर रहे हैं। प्लीज उन्हें दुआओं में याद रखें।’





