अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने गुरुवार को चीनी कंपनी ड्रैगनपास के साथ अपनी नई साझेदारी को तत्काल समाप्त करने की घोषणा की। ड्रैगनपास के ग्राहकों को अब अडानी द्वारा प्रबंधित एयरपोर्ट पर लाउंज तक पहुंच नहीं मिलेगी। कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि इस बदलाव का एयरपोर्ट लाउंज और अन्य ग्राहकों के यात्रा अनुभव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने चीनी कंपनी ड्रैगनपास के साथ साझेदारी को तत्काल खत्म करने का एलान किया है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले और उसके बाद नौ पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई- ऑपरेशन सिंदूर से भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे तनावपूर्ण माहौल में यह फैसला हुआ है। खास बात ये है कि साझेदारी शुरू होने के केवल एक सप्ताह बाद टूट गई।
अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने गुरुवार को चीनी कंपनी ड्रैगनपास के साथ अपनी नई साझेदारी को तत्काल समाप्त करने की घोषणा की। चीन की यह कंपनी एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस सेवाएं प्रदान करती थी।
इससे यात्रा अनुभव पर कोई असर नहीं पड़ेगा
एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि ड्रैगनपास के ग्राहकों को अब अदाणी द्वारा प्रबंधित एयरपोर्ट पर लाउंज तक पहुंच नहीं मिलेगी, हालांकि इस बदलाव से अन्य यात्रियों के लाउंज और यात्रा अनुभव पर कोई असर नहीं पड़ेगा
कंपनी ने जारी किया बयान
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट ने एक बयान जारी कर कहा कि ड्रैगनपास के साथ हमारी संधि, जो एयरपोर्ट लाउंज तक पहुंच प्रदान करती थी, तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई है। ड्रैगनपास के ग्राहकों को अब अडानी द्वारा प्रबंधित एयरपोर्ट पर लाउंज तक पहुंच नहीं मिलेगी। इस बदलाव का एयरपोर्ट लाउंज और अन्य ग्राहकों के यात्रा अनुभव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।





