अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

26 जनवरी के बाद कुछ संभागायुक्त के साथ बदलेंगे कई जिलों के कलेक्टर

Share

भोपाल। सरकार ने 18 जनवरी को 29 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसके बाद प्रदेश में एक और प्रशासनिक सर्जरी की जाएगी। इसमें कुछ संभागायुक्त के साथ दर्जनभर जिलों के कलेक्टर बदले जाएंगे। गौरतलब है कि 21 जनवरी को मुख्य सचिव अनुराग जैन कलेक्टर-कमिश्नर कॉफ्रेंस करने जा रहे हैं। इस बैठक के बाद कुछ मैदानी अधिकारियों को बदले जाने की संभावना है। यह भी संभावना है कि 26 जनवरी की वजह से तबादला सूची में कुछ वक्त लग सकता है। मंत्रालय और विभागध्यक्ष स्तर पर भी अधिकारियों के तबादले होंगे। जिसमें आयुक्त महिला बाल विकास निधि निवेदिता से अन्य विभाग वापस लिए जाएंगे। 2010 बैच सचिव पदोन्नत हो गया है। इस बैच के अधिकारी भी प्रभावित होंगे।
सूत्रों का कहना है कि मुख्य सचिव की कलेक्टर-कमिश्नर कॉफ्रेंस के बाद अधिकारियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उस रिपोर्ट के बाद प्रदेश सरकार बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करेगी। जिसमें एक दर्जन करीब जिलों के जिलाधीश भी बदले जा सकते हैं। इस फेरबदल में भोपाल जिलाधीश कौशलेंन्द्र विक्रम सिंह, धार के प्रियंक मिश्रा से लेकर रीवा, ग्वालियर, मैहर, नर्मदापुरम, झाबुआ जिले की महिला जिलाधीश को बदले जाने की संभावना है। साथ ही 2017 बैच के आईएएस अधिकारियों को कलेक्टर बनाने का सिलसिला शुरू होगा। जिसमें मुख्य सचिव कार्यालय में पदस्थ दो अधिकारी गुरुप्रसाद और डीके नागेन्द्र को इस साल कलेक्टरी मिलना तय है। मंत्रालय सूत्रों के अनुसार मैदानी अधिकारियों की पदस्थापना को लेकर शासन स्तर पर मंथन हो चुका है। तबादलों में तीन संभागायुक्त भोपाल, ग्वालियर, रीवा को बदला जा सकता है। भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह सचिव पदोन्नत हो गए हैं। उन्हें भोपाल संभागायुक्त बनाया जा सकता है या फिर मुख्यमंत्री कार्यालय में वापसी हो सकती हैं।
2017 बैच को मिलेगी कलेक्टरी
2017 बैच के कलेक्टर बनने वाले अधिकारियों में सिसोनिया का भी नाम था। इसी बैच के गुरुप्रसाद, डीके नागेन्द्र, सुश्री अंजु अरुण कुमार, अभिलाश मिश्रा, कुमार सत्यम, सौरभ सोनवाने, योगेश तुकारात और राहुल नामदेव को इस साल कलेक्टरी मिल सकती है। इंदौर दूषित पानी मामले में सरकार ने आईएएस रोहित सिसोनिया को निलंबित किया है।  वहीं 17 जिलों में पदस्थ महिला कलेक्टरों में से कुछ को टिाया जा सकता है। अस समय रुचिका चौहान ग्वालियर, ऊषा परमार पन्ना, प्रतिभा पाल रीवा, रजनी सिंह नरसिंहपुर, सोनिया मीणा नर्मदापुरम, शीतला पटने सिवनी, नेहा मीणा झाबुआ, रिजु बाफना शाजापुर, भव्या मिसल खरगोन, रानी बातड़ मैहर, नीतु माथुर आलीराजपुर, अंजु पवन भदौरिया डिंडौरी,  जमुना भिंडे निवाड़ी, अदिति गर्ग मंदसौर, जयति सिंह बड़वानी, प्रीति यादव आगर-मालवा और मिशा सिंह रतलाम कलेक्टर हैं। इनमें से रुचिका चौहान, प्रतिभा पाल, सोनिया मीणा, नेहा मीणा, जमुना भिड़े को बदला जा सकता है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें