अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

एसपी के बाद अब ADG का फर्जी फेसबुक अकाउंट … वरुण कपूर के नाम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर मांगे रुपए

Share

इंदौर

कोरोना काल में साइबर फ्रॉड के मामले बढ़ने लगे हैं। इंदौर एसपी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर रुपए मांगने के बाद अब एक एडीजी का फर्जी अकांउट सायबर ठगों ने बना लियए। एडीजी वरुण कपूर के फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर परिचितों से रुपए मांगे गए हैं।

इसकी जानकारी एडीजी वरुण कपूर ने खुद फेसबुक पर दी है। उन्होंने लिखा है कि आरोपियों को ट्रैस करने का प्रयास किया जा रहा है। जब पता चला, तो तत्काल कार्रवाई के लिए कहा। फेसबुक के इंडिया हेड हैं उन्हें जानकारी देकर सिक्योरिटी वालों को भी सूचित किया और अकाउंट हटवाया।

तीन दिन पहले इंदौर के पश्चिम क्षेत्र के एसपी महेश चंद जैन के नाम से भी फेसबुक पर फेक अकाउंट बनाया गया और पैसों की डिमांड भी की गई। अब यह आम बात हो चुकी है, हालांकि इसे ट्रेस किया जा रहा है।

सजग रहे लोगों, फ्रेंड रिक्वेस्ट और रुपए की डिमांड को वैरिफाई करें

पुलिस ने कहा, हम लगातार फेसबुक के माध्यम से ही रोज अवेयर नेस बढ़ा रहे हैं। बता रहे हैं कि इस तरह की साइबर धोखाधड़ी से बचें। रोजाना सोशल मीडिया पर भी कह रहे हैं कि फेसबुक पर फर्जी आईडी रोजाना बन रही हैं। आप तक यदि किसी की रिक्वेस्ट आती है या कोई पैसे की डिमांड करता है, तो फिजीकली वैरिफेकशन करना चाहिए।

महामारी में लोग जल्द झांसे में आ रहे
साइबर क्राइम एसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में प्रभावशाली लोगों के फर्जी अकाउंट बनाए जाने और हैक किये जाने की कई शिकायतें आ चुकी हैं। फेसबुक पर मिलता जुलता अकाउंट बनाया जा रहा है। ऐसी शिकायतें कोरोना आपदा में ज्यादा बढ़ी हैं। लोग महामारी में पैसे की डिमांड करते हैं, इसलिए उनसे जुड़े लोग भी जल्दी झांसे में आ जाते हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें