*मध्य प्रदेश के सभी जिलों में समाजवादी पार्टी के प्रभारी नियुक्त किए गए*
* प्रभारी एवं जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर 13 व 14 फरवरी को जबलपुर में*
इंदौर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मध्य प्रदेश के सभी संभागों एवं जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति की है । इसी के तहत इंदौर संभाग का पभारी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल को बनाया गया है, वही उज्जैन संभाग क्या प्रभार पार्टी के प्रदेश महासचिव रामस्वरूप मंत्री को सौपा गया है ।


पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल एवं महासचिव रामस्वरूप मंत्री ने बताया कि इंदौर उज्जैन संभाग के सभी जिलों में की गई नियुक्ति के अनुसार उज्जैन के अंबाराम मालवीय, देवास के भगवान सिंह यादव, आगर मालवा की ललिता मेहरा, शाजापुर के कैलाश मालवीय, मंदसौर के दिनेश सिंह कुशवाह, नीमच की प्रेम दया पवार, रतलाम के तलत खान, इंदौर के अमित यादव, धार कै केआर यादव, झाबुआ कें चंद्रसेन निमोणकर, अलीराजपुर के गंधर्व यादव, खरगोन के भगवान सिंह यादव, इंदौर, बड़वानी के अनिल पंवार, बुरहानपुर के अशफाक हुसैन और खंडवा के श्याम बुधौलिया को जिला प्रभारी बनाया गया है ।
आपने बताया कि आगामी 13- 14 फरवरी को सभी जिला प्रभारी, संभाग प्रभारी और जिला अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जबलपुर में आयोजित किया गया है जहां पर संगठन की मजबूती के लिए निर्णय किए जाएंगे।





