अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अखिलेश यादव बोले- फेक एनकाउंटर व कस्टोडियल डेथ में उप्र नंबर वन

Share

इंदौर

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती आज मनाई जा रही है। इसमें शामिल होने आए उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा चीफ अखिलेश यादव कार्यक्रम के बाद इंदौर में मीडिया से मिले। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश वह प्रदेश है जो प्रधानमंत्री बनाता है। समाजवादी पार्टी ने लखनऊ उत्तर प्रदेश में 5 मेट्रो चालू की और प्रधानमंत्री खुद अपने पार्लियामेंट्री क्षेत्र में मेट्रो शुरू नहीं कर सके।

इस बार विपक्ष में कांग्रेस की भूमिका को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि यह कांग्रेस को खुद तय करना चाहिए वह बड़ी पार्टी है, हम उसे क्या सुझाव दे सकते हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है वह क्षेत्रीय दलों से मजबूत है। हम चाहते हैं कि कोई ना कोई ऐसा गठबंधन हो जो भाजपा से मुकाबला कर सके। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में फेक एनकाउंटर होते हैं।

अगर मुख्यमंत्री के जो स्वजातीय लोग हैं उन्हें फूल से मारा जाएगा

उन्होंने कहा कि सपा किसके साथ है, यह सवाल नहीं है। हम लीडर पोजिशन के साथ-साथ सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अभी बलिया में एक व्यापारी ने सूदखोर से प्रताड़ित होकर फेसुबक लाइव करके उसने जान दे दी क्योंकि मुख्यमंत्री के करीबी भाजपा के लोग हैं। उनकी कोई चर्चा नहीं हुई, उनका एनकाउंटर क्यों नहीं हुआ।

बलिया में ही एक नौजवान को लाठियों से पीट-पीटकर मार दिया। इन मारने वालों का एनकाउंटर क्यों नहीं होता। हम किसी अपराधी के साथ नहीं हैं लेकिन जाति के नाम पर, धर्म के नाम पर सरकार भेदभाद क्यों कर रही है? अगर मुख्यमंत्री के जो स्वजातीय लोग हैं उन्हें फूल से मारा जाएगा। मैं मजबूरी में यह बात कह रहा हूं। मैं तो कहता हैं कि 10 माफियाओं की सूची दीजिए, 100 माफियाओं की सूची दीजिए लेकिन नहीं है।

हमारे मुख्यमंत्री तो ऐसे हैं जिन्होंने अपने ही केस वापस ले लिए। अगर माफियाओं की सूची होती तो दौलतपुर में सबसे ऊपर नाम किसका होता? आजकल पैकेज का जमाना है, चैनल को खबर क्या दिखानी है, कितना बजट दिखाना है, यह सरकार कर रही है।

हमें कोर्ट पर भरोसा है

यादव ने कहा कि झांसी में जब पुष्पेंद्र यादव की हत्या हुई तो सरकार ने कहा कि यह एनकाउंटर हुआ है। जब वो परिवार हाई कोर्ट पहुंचा तो कोर्ट ने अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। उप्र तो फेक एनकाउंटर और कस्टोडियल डेथ में नंबर वन है। हमें कोर्ट पर भरोसा है। कोर्ट खुद संज्ञान ले सकता है और परिवार को भी कोर्ट में जाना चाहिए। पुष्पेंद्र की मां ने यहां तक कहा कि मुझे न्याय नहीं मिला तो आत्महत्या कर लूंगी। उप्र सरकार मारने वालों को एनकाउंटर क्यों नहीं करती?

जब तक भाजपा सत्ता में, संविधान खतरे में

उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार सुबह 11.30 बजे इंदौर आए। उन्होंने यह भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जब तक भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है, संविधान खतरे में रहेगा। इससे पहले, देवी अहिल्या बाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर समाजवादी नेता का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। इस दौरान धक्का मुक्की के हालात बन गए। एयरपोर्ट से यादव इंदौर के सपा नेता बंते यादव से मिलने उनके निवास के लिए रवाना हुए। अखिलेश पूर्व सांसद कल्याण जैन से मिलने उनके आवास पर गए।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें