संतोष सागर महाराज की अनूठी पहल। अजमेर में चार दिसंबर से कथा आरंभ।
=================
एस पी मित्तल, अजमेर
देश में ऐसे बहुत से कथावाचक मिल जाएंगे जो संगीतमय भागवत कथा का वाचन करते हैं। लेकिन परम पूज्य संतोष सागर महाराज संभवत: ऐसे पहले कथावाचक होंगे जो कथा वाचन के साथ साथ भागवत गीता ग्रंथ का वितरण भी नि:शुल्क करते हैं। संतोष सागर महाराज की कथा अजमेर में 4 दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच पुष्कर रोड विश्राम स्थली के सामने स्थित मोती विहार के कणिका सदन में होगी। कथा की आयोजन समिति के मुख्य संयोजक सुभाष काबरा और महामंत्री मोहन लाल खंडेलवाल ने बताया कि 4 से 10 दिसंबर के बीच रोजाना प्रातः 9:30 से 11:30 बजे तक विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों में भागवत गीता का वितरण नि:शुल्क किया जाएगा। इस अवसर पर महाराज के संक्षिप्त प्रवचन भी होंगे। उन्होंने बताया कि कथा रोजाना डेढ़ बजे से सायं पांच बजे तक होगी। इससे पहले प्रात: 7 से 9 बजे तक वैदिक यज्ञ अनुष्ठान होगा। काबरा और खंडेलवाल ने बताया कि पुस्तकों का नि:शुल्क वितरण ओंकार सेवा संस्थान चेरिटेबल ट्रस्ट बीकानेर द्वारा किया जा रहा है। महाराज का मानना है कि मनुष्य के जीवन पर भागवत गीता का स्थाई प्रभाव पड़े इसलिए पुस्तक का वितरण किया जाता है। व्यक्ति जितनी बार भागवत गीता का श्रवण करेगा। उतना ही उसका जीवन सरल होगा। महाराज का मानना है कि सनातन संस्कृति की मजबूती के लिए भी गीता को पढ़ना जरूरी है। महाराज का यह भी कहना है कि जब अदालतों में गीता की शपथ लेकर बयान दिलवाए जाते हैं तब शिक्षा के पाठ्यक्रम में गीता के उपदेशों का समावेश भी होना चाहिए। संतोष सागर महाराज अब तक 200 से भी ज्यादा कथाएं कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि भागवत कथा को सफल बनाने में केशव माधव परमार्थ मंडल का भी विशेष सहयोग है। कथा और भागवत गीता वितरण के कार्यक्रम के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9829071696 पर सुभाष काबरा तथा 9352008347 पर मोहनलाल खंडेलवाल से ली जा सकती है।





