स्वच्छता में सिरमौर इंदौर ने अब राजनीति की स्वच्छता की ओर भी कदम बढ़ा दिया है। गुरुवार को हुए निगम परिषद सम्मेलन में लव जिहाद के लिए फंडिंग के आरोपी और वार्ड 58 के पार्षद अनवर कादरी की पार्षदी समाप्ति का प्रस्ताव पास हो गया। यह पहला अवसर है जब परिषद सम्मेलन में किसी पार्षद की पार्षदी खत्म करने का प्रस्ताव पास हुआ है।
इंदौर नगर निगम परिषद के सम्मेलन में आज जबरदस्त हंगामे के बीच पार्षद अनवर कादरी को पार्षदी से निष्कासित कर दिया गया. दरअसल लव जिहाद फंडिंग मामले में आरोपी अनवर कादरी को पद से हटाने के लिए नगर निगम परिषद सम्मेलन में प्रस्ताव लाया गया था. कादरी की तरफ से उनकी पत्नी ने जवाब भेजा था. अनवर कादरी का प्रस्ताव आने से पहले विपक्ष के कांग्रेस पार्षदों ने सदन से वॉकआउट किया. बीजेपी ने अनवर कादरी की पार्षदी खत्म करने का प्रस्ताव बहुमत से पास किया. इस दौरान अनवर कादरी के मकान को तोड़ने को लेकर भी मुद्दा उठा.
निगम इतिहास में संभवत: यह पहला अवसर है जब परिषद सम्मेलन में किसी पार्षद की पार्षदी खत्म करने का प्रस्ताव पास हुआ है। स्वीकृति की मुहर लगाने के लिए 57 पार्षदों की सहमति की आवश्यकता थी, लेकिन 67 पार्षदों ने सहमति जताई और कहा कि ऐसे आरोपित को पार्षद बने रहने का अधिकार ही नहीं है।
नगर निगम प्रस्ताव पास होने की सूचना राज्य शासन और निर्वाचन विभाग को भेजेगा ताकि वार्ड में जल्द से जल्द उपचुनाव हो सकें। कादरी की पार्षदी निरस्त करने के प्रस्ताव पर चर्चा से ठीक पहले कांग्रेसी पार्षदों ने सम्मेलन का बहिष्कार कर दिया। वे सदन से बाहर आकर जमीन पर बैठ गए। उन्होंने ने चर्चा पर बहस में हिस्सा लिया न मतदान किया।
15 जून 2025 को पुलिस ने लव जिहाद के आरोप में साहिल और अलताफ नामक दो युवकों को पकड़ा था। दोनों आरोपितों ने अपने बयान में बताया था कि पार्षद अनवर कादरी ने उन्हें लव जिहाद के लिए फंडिंग की है। वह हिंदू लड़कियों को फंसाने के लिए मुस्लिम युवकों को एक लाख रुपये और निकाह करने के लिए दो लाख रुपये देता है। पुलिस द्वारा कादरी को आरोपित बनाने के बाद से वह फरार था। इस बीच जांच में उसके खिलाफ कई अन्य खुलासे भी हुए।
यह भी पता चला कि कादरी ने जम्मू-कश्मीर से फर्जी हथियार लायसेंस भी बनवा रखा है। एक अगस्त 2025 को कादरी ने जिला न्यायालय में सरेंडर कर दिया। इसके बाद से वह जेल में है। लवजिहाद के गंभीर आरोपों के बाद से कादरी की पार्षदी निरस्ती की मांग जोर पकड़ने लगी थी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस संबंध में संभागायुक्त को पत्र भी लिखा था जिस पर कार्रवाई करते हुए संभागायुक्त ने कादरी को नोटिस भी जारी किया।
कांग्रेसी पार्षदों ने खुद को बहस से बाहर रखा
गुरुवार को हुए निगम परिषद सम्मेलन में 71 प्रस्ताव रखे गए थे। कादरी की पार्षदी निरस्त करने का प्रस्ताव 67 वे नंबर पर था। इस प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होती इसके पहले ही कांग्रेस पार्षद दल ने हंगामा करते हुए सदन का बहिष्कार कर दिया। वे सदन से बाहर आकर नारेबाजी करे लगे।

यह है संख्या का गणित
85 पार्षद हैं नगर निगम में
57 पार्षदों की सहमति की आवश्यकता थी प्रस्ताव पास कराने के लिए
76 पार्षदों ने प्रस्ताव के पक्ष में दी सहमति
महापौर बोले-
लवजिहाद के आरोपित पार्षद का फरार और जेल में रहना सिद्ध करता है कि उसकी पार्षदी रखने का कोई औचित्य नहीं है। जब जब कादरी पर आरोप लगते हैं सिद्ध भी हुए हैं। लव जिहाद के मामले में कांग्रेस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सम्मेलन में कांग्रेस पार्षद कादरी का प्रस्ताव आने से पहले सदन छोड़कर चले गए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष विधानसभा उमंग सिंघार को बताना चाहिए कि क्या कांग्रेस लव जिहाद के पक्ष में है। निगम परिषद सम्मेलन में प्रस्ताव आने से पहले कांग्रेस के पार्षद सदन छोड़कर चले गए और बाहर धरने पर बैठ गए।
पुष्यमित्र भार्गव, महापौर।
कादरी के घर बुलडोजर चलाने की तैयारी, विजयवर्गीय बोले छोड़ेंगे नहीं
इंदौर के कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी लव जिहाद के केस में फरार हैं। वे परिवार के साथ घर से कहीं जा चुके हैं और पुलिस लगातार सुबह शाम उन्हें पकड़ने के लिए छापे मार रही है। कल मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस को कादरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का कहा था। आज मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी कादरी पर सख्त एक्शन के लिए कहा है। नगर निगम सूत्रों के मुताबिक जल्द ही कादरी के घर पर बुलडोजर चलाया जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ कादरी के विरोध में कई जगह प्रदर्शन हो रहे, शहर के लोग उसे जल्द पकड़ने और सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।
मंत्री बोले कादरी जैसे अपराधियों को सख्त सजा मिलेगी
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आज कहा कि अनवर कादरी पर सिमी से जुड़े होने के भी आरोप लग चुके हैं। कई प्लाट और मकानों पर भी उसने बलपूर्वक कब्जे किए हैं। इस तरह के आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को बक्शा नहीं जाएगा।





