सुनील सिंह बघेल
क्या आप भी लोगों में से हैं जो यह मानते हैं की योगी ने, यूपी में #अतीक अहमद का माफिया राज खत्म किया.. वाहवाही करने वालों में से हैं.. यदि जवाब हां में है तो आप भी न्यूज़ चैनल के प्रोपेगेंडा के शिकार हैं.. जो पुलिस हिरासत में दो-दो हत्या पर सवाल उठाने के बजाय, “माफिया राज खत्म हुआ” का अखिल भारतीय उत्सव मना रहा है..
क्या आपके मन में यह सवाल नहीं उठा कि यदि यूपी मे अतीक का माफिया राज था भी तो उस माफिया राज के जिम्मेदार भी योगी और गुजरात सरकार ही है ..?? जेल में इतनी सुविधा कैसे मिली..?? पुलिस यूपी सरकार की थी.. क्यों नहीं फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले चलाए..???
अतीक तो 2019 से गुजरात की साबरमती जेल में बंद था.. जहां भाजपा का राज है.. और यूपी में भी सालों से योगी सरकार है.. फिर भाजपा शासित गुजरात की जेल में बंद एक गुंडा अपना माफिया राज, वह भी हजार किलोमीटर दूर यूपी में कैसे चलाता रहा..?? यह तभी संभव है सत्ता की मिलीभगत हो..या लापरवाही हो या फिर सत्ता नपुंसक हो..
बेशक योगी सरकार में अपराधियों पर अच्छा प्रहार हुआ है.. फिर भी माफिया राज का जिम्मेदार नेहरू अटल जी को तो नहीं ठहराया जा सकता.. यदि यूपी में माफिया राज था.. तो कोई जिम्मेदार है तो सिर्फ और सिर्फ वह सरकार सालों से सत्ता में है..
सुनील सिंह बघेल





