अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*आशुतोष राणा का भारतीय नाट्य मंच को नई उचाई तक ले जाने का एक सफल प्रयास* 

Share

@सत्येन्द्र हर्षवाल

 *विट्ठलभाई पटेल सांस्कृतिक प्रतिष्ठान के द्वारा आज*हमारे राम* का मंचन*

NSD नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पास आउट फ़िल्म अभिनेता आशुतोष राणा के अथक प्रयासों से उनके द्वारा उठाया बीड़ा आगामी दिनों में हमारे राम के 200 वे मंचन की ओर अग्रसर है,नाट्य मंच जिसे आज के चलन के अनुसार थिएटर नाम से ज्यादा सम्बोधित करते है ।

आशुतोष राणा ने हीरो से लेकर विलेन तक के किरदारों में अपना रंग जमाया है। आशुतोष राणा  ने अपने करियर में 128 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। आशुतोष राणा ने 1996 में आई फिल्म ‘संशोधन’ से अपने करियर की शुरुआत की,गाडरवाड़ा की माटी में जन्मे आशुतोष राणा ने अपनी जड़ें कभी नही छोड़ी ओर ना ही कमजोर होने दी,ओर बस इसी के चलते अपनी जड़ों की ओर पुनः लौटने की यात्रा रंग मंच को पुनः जीवन रेखा देते हुवे हमारे राम नाट्य मंचन करने का बीड़ा उठाया,आज देश विदेश में इस शो की बहुत धूम है,किसी फ़िल्म को थियेटर में  देखते हुए कई बार दर्शक सिनेमा हॉल से बाहर आ जाता है वही इस नाट्य मंचन में दर्शक अंत तक टक टकी लगाए नाटक को देखते रहता है,साउंड, लाईट्स, ओर स्पेशल इफेक्ट से युक्त यह नाट्य संग्राम आने वाले दिनों में नए आयाम गढ़ेगा,साथ ही थिएटर(रंग मंच) की नई ईबारत लिखेगा ऐसा इस नाट्य को देख कर महसूस होता है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें