योग गुरु बाबा रामदेव ने तंगहाल पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया। रामदेव ने हरिद्वार में दावा किया कि पाकिस्तान के 4 टुकड़े होंगे। उन्होंने कहा- बलूचिस्तान, PoK, पंजाब, सिंध अब एक अलग राष्ट्र बनने वाले हैं। पाकिस्तान एक छोटा सा देश रह जाएगा और जल्दी ही PoK का भी भारत में विलय होगा।
रामदेव ने कहा- आने वाले समय में भारत एक महाशक्ति के रूप में उभरेगा। वहां के 3 हिस्से ( पंजाब, सिंध और बलूचिस्तान) भारत में मिल जाएंगे और एक अखंड भारत का सपना भी जल्दी साकार होगा। चीन और पाकिस्तान की तरफ से नापाक हरकतें हो रही हैं। तालिबानियों से भी अब अफगानिस्तान संभलने वाला नहीं है।
उधर, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर पठान ने पहले दिन दुनियाभर में 100 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ की बंपर ओपनिंग की। पठान बॉलीवुड के इतिहास में फर्स्ट डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर’ ने 51.6 करोड़ का फर्स्ट डे कलेक्शन किया था। पठान फिल्म 250 करोड़ के बजट में बनी है।
74वें रिपब्लिक डे पर हरिद्वार में बाबा रामदेव ने कहा है कि पाकिस्तान के जल्द ही 4 टुकड़े होंगे। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान अलग देश बनेगा। PoK और पंजाब का भारत में विलय होगा। आने वाले समय में भारत एक महाशक्ति के रूप में उभरेगा।
रामदेव बोले- पाकिस्तान एक अदना सा देश बचेगा
हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ में रिपब्लिक डे के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए बाबा रामदेव ने यह बातें कही हैं। दुनिया की राजनीति में बहुत कुछ चल रहा है। यूक्रेन और रूस युद्ध अभी चल रहा है। चीन और पाकिस्तान की तरफ से नापाक हरकतें हो रही हैं। तालिबानियों से भी अब अफगानिस्तान संभलने वाला नहीं है। पाकिस्तान के तीन हिस्से भारत में मिलने के साथ ही अखंड भारत का सपना पूरा होगा।

ये पतंजलि संन्यास आश्रम की तस्वीर है। रिपब्लिक डे के अवसर पर बाबा रामदेव ने यही पाकिस्तान के टुकड़े होने की बात कही। इस दौरान सैकड़ों लोग मौजूद थे।
सनातन पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
आजकल सनातन धर्म पर लगातार हमला हो रहा है। रामायण, भगवत गीता, वेद और उपनिषद को कलंकित करने की कोशिश की जा रही है। यह सब अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र के तहत किया जा रहा है। सनातन के खिलाफ चल रहे प्रोपगेंडा को हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।
सनातन धर्म को नीचा दिखाने के लिए देश में धार्मिक आतंकवाद चल रहा है। कभी सनातन धर्म तो कभी हमारे महापुरुषों के चरित्र पर तरह-तरह के लांछन लगाए जा रहे हैं। जो ऐसा कर रहे हैं, वे राष्ट्र विरोधी हैं। यह सब कुछ विदेशी ताकतों के इशारे पर किया जा रहा है।
2. तेलंगाना में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे CM, हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं हुआ पब्लिक प्रोग्राम
तेलंगाना में इस बार भी गणतंत्र दिवस पर सार्वजनिक समारोह नहीं हुआ। तेलंगाना हाईकोर्ट ने एक दिन पहले ही निर्देश दिया था कि पूरी तैयारी के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाए, इसके बावजूद कार्यक्रम नहीं हुआ। राजभवन में राज्यपाल मिलसाई सुंदराजन ने ध्वजारोहण किया, लेकिन यहां CM के. चंद्रशेखर राव मौजूद नहीं थे। एक शिलान्यास कार्यक्रम में चले गए।
इस पर राज्यपाल सुंदराजन ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के इतिहास में लिखा जाएगा कि CM ने संविधान का सम्मान नहीं किया। तेलंगाना सरकार ने कोविड प्रोटोकॉल का हवाला देकर इस बार भी समारोह राजभवन में ही कराने की सूचना दी। जबकि केंद्र सरकार और तेलंगाना हाईकोर्ट ने इसे सार्वजनिक तौर पर आयोजित करने का निर्देश दिया था।
3. दुनिया की पहली कोविड नेजल वैक्सीन लॉन्च, सरकारी अस्पताल में 325 और निजी में 800 रुपए देने होंगे
हेल्थ मिनिस्टर मनसुख मांडविया और साइंस-टेक्नोलॉजी मिनिस्टर जितेंद्र सिंह ने दुनिया की पहली इंट्रानेजल कोविड-19 वैक्सीन iNCOVACC को लॉन्च किया। इस वैक्सीन को हैदराबाद की भारत बायोटेक ने वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन (WUSM) के साथ मिलकर तैयार किया है।
शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 55 करोड़ की बंपर ओपनिंग की। बॉलीवुड के इतिहास की फर्स्ट डे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर’ ने 51.6 करोड़ का फर्स्ट डे कलेक्शन किया था।
उधर, पठान ने दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को दुनियाभर में 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। रिलीज से पहले पठान काफी ज्यादा विवादों में थी। फिल्म के गाने बेशरम रंग को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध हुआ था। विरोध कर रहे लोगों ने गाने में दीपिका की ड्रेस पर आपत्ति जताई थी।
फिल्म दो दिन में 100 करोड़ कमा सकती है
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि पठान ने पहले दिन 55 करोड़ की कमाई की है। दूसरे दिन भारत में कमाई का आंकड़ा 100 करोड़ के पार जा सकता है।

पठान ने केजीएफ-2 (हिंडी डबिंग) के रिकॉर्ड को तोड़ा
ओपनिंग डे पर 300 स्क्रीन्स बढ़ाई गईं
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, पठान वर्ल्डवाइड 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। हिंदी तमिल और तेलुगु मिलाकर फिल्म 5500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। वहीं विदेशों में फिल्म को 2500 स्क्रीन्स मिले हैं। शुरुआत में फिल्म 5200 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म के क्रेज को देखते हुए 300 स्क्रीन्स और बढ़ा दिए गए हैं। कोविड के दौरान बंद पड़े 25 सिंगल स्क्रीन्स को पठान की रिलीज के साथ ही फिर से खोल दिया गया है। शाहरुख ने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिेए इस बात की जानकारी दी।

पठान को पहले 5200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था, लेकिन बाद में 300 स्क्रीन्स को और बढ़ा दिया गया।
वर्ल्ड वाइड ओपनिंग का रिकॉर्ड RRR के नाम
किसी भी भारतीय फिल्म के पहले दिन की कलेक्शन की बात करें तो ‘आरआरआर’ ने पूरी दुनियाभर में 225.5 करोड़ रुपए बटोरे थे। इस लिस्ट में बाहुबली-2 213 करोड़ के फर्स्ट डे कलेक्शन के साथ दूसरे नंबर पर है।
5. BBC डॉक्यूमेंट्री पर अमेरिका ने बदला स्टैंड, कहा- हम प्रेस की स्वतंत्रता का समर्थन करते हैं

PM मोदी पर बनी BBC डॉक्यूमेंट्री को लेकर पूछे गए सवाल पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा था कि दोनों देशों के साझा मूल्य भारत और अमेरिका को संपन्न और जीवंत लोकतंत्र बनाते हैं। लेकिन नेड 48 घंटे बाद ही अपनी बात से पलट गए। उन्होंने कहा कि दुनिया में फ्रीडम ऑफ स्पीच के महत्व को हाइलाइट करने का यह सही समय है और ऐसा भारत में भी लागू होता है।
BBC ने 17 जनवरी को गुजरात दंगों पर बनी डॉक्यूमेंट्री द मोदी क्वेश्चन का पहला एपिसोड यूट्यूब पर रिलीज किया। दूसरा एपिसोड 24 जनवरी को रिलीज होना था। इससे पहले ही केंद्र सरकार ने पहले एपिसोड को यूट्यूब से हटा दिया। भारत सरकार ने डॉक्यूमेंट्री को प्रधानमंत्री मोदी और देश के खिलाफ प्रोपेगैंडा बताया है।





