डॉ. गीता
_पाचन शक्ति में गड़बड़ी के कारण व्यक्ति अधिक दुबला हो सकता है. मानसिक, भावनात्मक तनाव, चिंता की वजह से व्यक्ति दुबला हो सकता है।_
यदि शरीर में हार्मोन्स असंतुलित हो जाए तो व्यक्ति दुबला हो सकता है. बहुत अधिक या बहुत ही कम व्यायाम करने से भी व्यक्ति दुबला हो सकता है।
_आंतों में टमवोर्म या अन्य प्रकार के कीड़े हो जाने के कारण भी व्यक्ति को दुबलेपन का रोग हो सकता है।मधुमेह, क्षय, अनिद्रा, जिगर, पुराने दस्त या कब्ज आदि रोग हो जाने के कारण व्यक्ति को दुबलेपन का रोग हो जाता है।_
शरीर में खून की कमी हो जाने के कारण भी दुबलेपन का रोग हो सकता है.
वजन बढ़ाने के उपक्रम :
च्यवनप्राश में बहुत ज्यादा एनेर्जी है।इसको दूध या नास्ते के साथ सेवन करने से यह बहुत जल्दी और तेजी से असर करता है और हमारे शरीर को मजबूत बनाता है.
अश्वगंधा पाउडर : एक गिलास गरम दूध में 1 चम्मच अश्वगंधा पाउडर और एक चम्मच देसी घी मिलाये और इसे पी ले।
किरात : यह खाने में कडवा होता है परन्तु इससे वजन काफी तेजी से बढ़ता है और साथ ही यह पेट और गैस की समस्याओ के लिए भी लाभप्रद है।
इसके अलावा भी आप यष्टिमधु और सतावरी कल्प का उपयोग कर सकते है जो हमारा वजन बढ़ाने में कारगर होता है।
किशमिश और अंजीर : सुखी अंजीर के 6 दाने और किशमिश 25 से 30 ग्राम ले कर पानी में भिगो कर शाम को रखे। अगले दिन इसे पानी से निकाल कर दिन में 2 बार में खाए. कुछ दिन लगातार इस उपाय को करने पर आपको अपना वजन बढ़ता हुआ दिखने लगेगा।
वजन बढ़ाने के लिए आम, पालक, गाजर, बिट और नारियल का दूध, खजूर, दूध, घी, दही, सुखा मेवा,अंगूर, और सेब लाभदायी है |
शतावरी और मुलेठी : जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है उन्हें weight increase करने में ज्यादा परेशानी होती है। ये आयुर्वेदिक दवाई इम्यूनिटी बढ़ाती है और शरीर को सेहतमंद रखती है। इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से अगर आप का मोटापा नहीं बढ़ रहा है तो मुलेठी का इस्तेमाल एक अचूक इलाज है।
केला : दोपहर व रात्रि में भोजन के बाद एक पका केला खान चाहिये इससे वजन बढ़ता है|
आलू में कार्बोहाइड्रेट्स अधिक होता है। कार्बोहाइड्रेट्स वजन बढ़ाने में काफ़ी मदद करता है। जल्दी वेट बढ़ाना है तो डाइट में उबला आलू या फिर आलू की सब्जी खाए।
दलिया में फाइबर होने के साथ साथ कई अन्य पोषक तत्व भी मौजूद होते है जो हमारे शरीर को जरुरी चाहिए। मोटापा बढ़ाना हो या कम करना हो नाश्ते में एक कटोरी दलिया लेना काफी फायदेमंद हो सकता है।
मूंगफली, दाल, और अंकुरित चने देसी घी का इस्तेमाल खाने में करने पर वजन बढ़ाने में काफी फायदा मिलता है। दाल में 1 चम्मच देसी घी डाल कर खाना चाहिए। एक चम्मच देसी घी मेंएक चम्मच चीनी मिलाये और रोटी के साथ खाये। इस उपाय से चमत्कारी तरीके से वजन बढ़ने लगेगा।
हर रोज 3 से 4 लीटर पानी पिए इससे शरीर के जहरीले पदार्थ बाहर निकलते है, पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और शरीर के सभी अंग अच्छे से काम करते है। ड्राइ फ्रूट्स खाना भी फायदेमंद है |
{चेतना विकास मिशन)

