- जयशंकर की सुरक्षा में चूक पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद ब्रिटेन ने दी सफाई, कहा- हमने तुरंत ऐक्शन लिया
ब्रिटेन (Britain) में विदेश मंत्री एस. जयशंकर (Foreign Minister S. Jaishankar) की सुरक्षा (Security) में बुधवार को एक गंभीर उल्लंघन हुआ, जब खालिस्तानी समर्थकों (Khalistani supporters) ने सुरक्षा में सेंध मारते हुए जयशंकर की तरफ बढ़ने की कोशिश की। साथ ही भारत विरोधी नारे लगाए। हालांकि, मेट्रोपोलिटन पुलिस ने तुरंत ऐक्शन लेते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। इस घटना पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया आई थी। अब पूरे घटनाक्रम पर ब्रिटेन सरकार ने भी बयान दिया। उसने कहा है कि घटना अस्वीकार्य है और हमने उस वक्त तुरंत ऐक्शन लिया था। इससे पहले भारत ने कहा था कि वह उम्मीद करता है कि ब्रिटेन अपनी कूटनीतिक जिम्मेदारियों का पालन करेगा। गुरुवार को ब्रिटेन ने कहा है कि लंदन में विदेश मंत्री एस. जयशंकर के सुरक्षा उल्लंघन के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की, और अराजकतत्वों को चेतावनी दी कि “किसी भी तरह के धमकी देने या डराने की कोशिशें” अस्वीकार्य हैं।
- मस्क के SpaceX मिशन को लगा झटका, लांच के कुछ ही मिनट बाद फटा स्टारशिप रॉकेट
एलन मस्क (elon musk) की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) को गुरुवार को अपने मेगा रॉकेट स्टारशिप (Starship) की आठवीं परीक्षण उड़ान (Test flight) के दौरान एक बार फिर झटका लगा. कारण, लॉन्च के कुछ ही मिनटों बाद स्टारशिप से संपर्क टूट गया. इसके कारण इंजन बंद हो गए, जैसा कि कंपनी के लाइव स्ट्रीम में दिखाया गया. इसके बाद स्टारशिप रॉकेट आसमान में ही फट गया. कुछ ही मिनटों बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो में दक्षिण फ्लोरिडा और बहामास के पास आसमान में अंतरिक्ष यान का आग के गोले जैसा मलबा दिखाई दिया. हालांकि, कंपनी ने इस मिशन को पूरी तरह असफल नहीं बताया है. कंपनी का कहना है कि इस लॉन्चिंग के दौरान सुपर हेवी बूस्टर ने सफलतापूर्वक काम किया और स्पेसएक्स को महत्वपूर्ण डेटा प्राप्त हुआ.
- संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान को राम मंदिर से पहले महाकुंभ में करना था धमाका, STF का बड़ा खुलासा
हरियाणामें फरीदाबाद के पाली से गिरफ्तारकिए गए संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान ने रिमांड के दौरान एक और बड़ा खुलासा (Big reveal)किया है। उसने बताया है कि अयोध्या के अयोध्या के राम मंदिर पर हमला करने से पहले उसे प्रयागराज में महाकुम्भ स्थल पर धमाका करना था। इस काम को अंजाम देने के लिए सीमा पार से उसके आका ने उसे हैंड ग्रेनेड लेने के लिए फरीदाबाद पहुंचने को कहा था, लेकिन पिता के बीमार होने के कारण महाकुम्भ के दौरान वह यहां नहीं आ सका था। सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) द्वारा संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने रहस्योद्घाटन किया है कि अयोध्या से पहले प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भ पर हमला करना था। महाकुम्भ में करोड़ों की संख्या में लोग जमा हुए थे।
- राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर 900 वर्गमीटर में बनेगा मनमोहन सिंह का स्मारक, परिवार ने दी मंजूरी
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Former Prime Minister Dr. Manmohan Singh) के परिवार ने सरकार को उनके स्मारक के लिए मंजूरी दे दी है। यह स्मारक दिल्ली के राजघाट के पास स्थित राष्ट्रीय स्मृति स्थल परिसर (National Memorial Complex) में 900 वर्ग मीटर के भूखंड पर बनाया जाएगा। पिछले हफ्ते, मनमोहन सिंह के परिवार के सदस्यों ने राष्ट्रीय स्मृति स्थल का दौरा किया था। इसके बाद उनकी पत्नी, गुरशरण कौर ने सरकार को औपचारिक रूप से स्वीकृति पत्र भेज दिया। मनमोहन सिंह की बेटियां उपिंदर सिंह और दमयन्ती सिंह अपने पतियों के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करने गई थीं।
- भारत ने लॉन्च किया ULPGM V2, जानें क्या है ताकत
भारत ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए स्वदेशी रूप से विकसित UAV-लॉन्च की जाने वाली सटीक निर्देशित युद्ध सामग्री (ULPGM V2) का सफल विकास किया है. यह आधुनिक मिसाइल प्रणाली रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने विकसित की है. यह भारतीय सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमताओं को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी. साथ ही यह प्रणाली लंबी दूरी तक उच्च सटीकता के साथ लक्ष्य को भेद सकती है, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में सैन्य अभियानों की प्रभावशीलता और भी बढ़ेगी. उन्नत मार्गदर्शन प्रणाली यह मिसाइल इमेजिंग इन्फ्रारेड (IR) सीकर के साथ पैसिव होमिंग तकनीक का इस्तेमाल करती है, जिससे यह दिन और रात दोनों समय लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है. लंबी दूरी की मारक क्षमता यह प्रणाली लंबी दूरी तक उच्च सटीकता के साथ लक्ष्य को भेद सकती है, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में सैन्य अभियानों की प्रभावशीलता बढ़ेगी.
MP बीजेपी को जल्द मिल सकता है नया अध्यक्ष
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेशइकाई के नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कभी भी हो सकता है. ऐसे में हर किसी की नजर नए अध्यक्ष पर है क्योंकि चर्चाओं में एक नहीं, कई नाम हैं. राज्य में बीजेपी के संगठन पर्व के तहत बूथ समिति, मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों की निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.
वहीं अब संभावना जताई जा रही थी कि जनवरी या फरवरी में प्रदेश अध्यक्ष का भी निर्वाचन हो जाएगा. हालांकि, दिल्ली के विधानसभा चुनाव के चलते निर्वाचन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी और निर्वाचन अधिकारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का दौरा तय नहीं हो पाया. राज्य में बीते एक पखवाड़े से प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की सरगर्मी तेज है और संभावना इस बात की जताई जा रही है कि आगामी दिनों में निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रधान का भोपाल दौरा हो सकता है.
इस प्रवास के दौरान ही निर्वाचन प्रक्रिया भी पूरी कराई जा सकती है. राज्य के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को अध्यक्ष पद पर रहते हुए पांच साल से ज्यादा का समय हो गया है. शर्मा के नेतृत्व में विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़े गए जिनमें बीजेपी को बड़ी सफलताएं मिलीं.
वहीं बूथ विस्तारक अभियान सहित कई अभियान देश के अन्य राज्यों के लिए नजीर बने हैं. राज्य की बीजेपी इकाई का नया अध्यक्ष कौन होगा? इसके लिए कई दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं. वर्तमान में मुख्यमंत्री मोहन यादव पिछड़े वर्ग से आते हैं, इसलिए संभावना इस बात की जताई जा रही है कि पार्टी सामान्य वर्ग के व्यक्ति को यह जिम्मेदारी सौंप सकती है. राज्य में सामान्य वर्ग से पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, अरविंद भदौरिया, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और विधायक हेमंत खंडेलवाल के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं.
दुनिया से गये पर दो को दे गए नई जिंदगी
- जबलपुर में फिर बने दो ग्रीन कॉरिडोर, एक किडनी शहर के मरीज को मिली, दूसरी पहुंची इंदौर, सड़क हादसे में घायल हुए थे मृतक

जबलपुर। चिकित्सा जगत की अत्याधुनिक तकनीकों की बदौलत और लोगों के जज्बे के कारण आज फिर एक मृत व्यक्ति ने दो जिंदगियों को नई चमक दे दी। सड़क हादसे में घायल हुए बुजुर्ग की एक किडनी जबलपुर के मरीज को मिली तो दूसरी किडनी बॉम्बे हॉस्पिटल, इंदौर भेजी गयी। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में शुक्रवार को एक बार फिर अंगदान की प्रक्रिया सफलता पूर्वक पूरी हुई। जानकारी के अनुसार सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुए 56 वर्षीय व्यक्ति के स्वजनों ने उनकी किडनी डोनेट की। एक किडनी दमोहनाका स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती मरीज को लगाई। जबकि दूसरी किडनी बॉम्बे हॉस्पिटल इंदौर भेजी गई है। इसके लिए सुबह 8 बजकर 30 मिनिट पर मेडिकल अस्पताल से लेकर मेट्रो अस्पताल तक ग्रीन कॉरीडोर बनाया गया, जबकि दूसरा ग्रीन कॉरीडोर डुमना तक बनाया गया।
रिसीवर मिले,गु्रप भी हो गया मैच
मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. नवनीत सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार को दो रिसीवर मिल थे जिन्हें किडनी की आवश्यकता है। डोनर का ग्रुप मैच भी करा लिया गया था। इसे देखते हुए ग्रीन कॉरिडोर बनाने का निर्णय लिया गया। ब्रेन डेड मरीज पूरनलाल चौधरी की किडनी शुक्रवार को सुबह हार्वेस्ट की जाएगी। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सुबह 6:30 किडनी हार्वेस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की। इनमें से एक किडनी जबलपुर के दमोहनाका स्थित एक अस्पताल में भर्ती किडनी के मरीज को प्रत्यारोपित की गयी। वहीं दूसरी किडनी इंदौर के बॉम्बे अस्पताल में भर्ती मरीज को प्रत्यारोपित करने के लिए ले जायी गयी।
रात से ही शुरु हो गयी थी तैयारी
सुपर स्पेशलिटी में ऑर्गन डोनेट की प्रक्रिया देर रात से ही आरंभ हो गई थी। ऑर्गन डोनेट में नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल डीन डॉक्टर नवनीत सक्सेना, सुपर स्पेशलिटी डायरेक्टर डॉक्टर अवधेश कुशवाहा, डॉक्टर फणींद्र सोलंकी, डॉक्टर तुषार धकाते जबकि मेट्रो हॉस्पिटल के डॉक्टर राजेश पटेल, डॉक्टर विशाल बड़ेरा और समन्वयक डॉक्टर अभिषेक दुबे का विशेष सहयोग रहा। जानकारी के अनुसार भेड़ाघाट शिल्पी नगर निवासी पूरनलाल चौधरी बीते दिनों एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे जिनके सिर पर काफी चोट थी। स्वजन उन्हें मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया तो मरीज का ब्रेन डेड हो गया। इसके बाद सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के डॉक्टरों ने स्वजनों से चर्चा कर आर्गन डोनेट कर किसी दूसरे व्यक्ति को जिंदगी देने के लिए तैयार कर लिया। परिजनों की स्वीकृति मिलते ही मेडिकल हॉस्पिटल प्रबंधन एवं जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरु की।





