अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बड़ा झटका: छोटी बचत पर ब्याज दरों में कटौती, PPF निवेश पर भी कम होगी आमदनी

Share

नई दिल्ली |

हिंदी न्यूज़   ›   बिजनेस   ›   बड़ा झटका: छोटी बचत पर ब्याज दरों में कटौती, PPF निवेश पर भी कम होगी आमदनी, जानें नई दरें

बड़ा झटका: छोटी बचत पर ब्याज दरों में कटौती, PPF निवेश पर भी कम होगी आमदनी, जानें नई दरें

एजेंसियां,नई दिल्ली | Published By: Sudhir Jha

RBI’s decision to inject Rs 12,000 crore liquidity into the system through purchase of government bo

सरकार ने छोटी बचत पर ब्याज दरों में कटौती करके आम लोगों को बड़ा झटका दिया है। बचत खातों, पीपीएफ, टर्म डिपॉजिट, आरडी से लेकर बुजुर्गों के लिए बचत योजनाओं तक पर ब्याज दरों में कटौती कर दी गई है। नई दरें 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगी और 30 जून 2021 तक प्रभावी रहेंगी।

बचत खातों में जमा राशि पर वार्षिक ब्याज को 4 फीसदी से घटाकर 3.5 फीसदी कर दिया गया है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) पर अब तक 7.1 फीसदी वार्षिक ब्याज मिलता था, जिसे घटाकर 6.4 फीसदी कर दिया गया है। एक साल के लिए जमा राशि पर तिमाही ब्याज दर को 5.5 फीसदी से घटाकर 4.4 फीसदी किया गया है। बुजुर्गों को बचत योजनाओं पर अब 7.4 फीसदी की जगह केवल 6.5 फीसदी तिमाही ब्याज मिलेगा।

intrest rate

एक साल के लिए टर्म डिपॉजिट पर 5.5 फीसदी की जगह 4.4 फीसदी ब्याज मिलेगा तो 2 साल के लिए जमा राशि पर अब 5.5 फीसदी की जगह 5 फीसदी, 3 साल के लिए जमा राशि पर 5.5 फीसदी की जगह 5.1 फीसदी, 5 साल के लिए जमा राशि पर 6.7 फीसदी की जगह 5.8 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं, 5 साल की आरडी पर 5.8 की जगह 5.3 फीसदी ब्याज मिलेगा। मासिक आमदनी खाते पर अब 6.6 फीसदी की जगह केवल 5.7 फीसदी ब्याज मिलेगा।

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट पर 6.8 फीसदी की बजाय केवल 5.9 फीसदी ब्याज दिया जाएगा। किसान विकास पत्र पर 6.9 फीसदी की जगह 6.4 फीसदी ब्याज मिलेगा तो मैच्योर होने की समय सीमा को 124 महीनों से बढ़ाकर 138 महीने कर दिया गया है। इसके अलावा सुकन्या समृद्धि योजना पर भी ब्याज दर को 7.6 फीसदी से घटाकर 6.9 फीसदी कर दिया गया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें