अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

दिग्विजय के गढ़ में BJP का मंथन, कांग्रेस के बड़े नेताओं को घेरने की रणनीति!

Share

भोपाल. कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को घेरने की रणनीति पर क्या बीजेपी अभी से काम करने लगी है. ये सवाल इसलिए खड़ा हो रहा है क्योंकि बीजेपी की एक बड़ी बैठक कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का गढ़ कहे जाने वाले राजगढ़ में होने जा रही है.

ये बैठक कल 8 सितंबर को राजगढ़ में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक होगी. बैठक में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत और सह संगठन मंत्री हितानंद शामिल होंगे. इसमें सभी प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों को बुलाया गया है.

राजगढ़ किसी का गढ़ नहीं
बैठक के बारे में बीजेपी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कहा पार्टी के आगामी कार्यक्रम और रणनीति के सिलसिले में ये बैठक आयोजित की जा रही है. बैठक भोपाल से बाहर किसी स्थान पर आयोजित करने का फैसला किया गया था उसमें से राजगढ़ जिले को चुना गया है. राजगढ़ जिला कांग्रेस के किसी नेता का गढ़ है ये कहना गलत है. राजगढ़ मध्य प्रदेश का एक जिला है जहां बैठक हो रही है.

कमलनाथ के गढ़ में नहीं जा पाए थे सिंधिया
माना ये जा रहा है कि कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को घेरने की रणनीति के तहत बीजेपी ने ये बैठक राजगढ़ में बुलायी है. इससे पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में कार्यक्रम तय हुआ था. लेकिन बीजेपी की आशीर्वाद यात्रा के कारण उन्हें अपना ये कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था.

कांग्रेस ने किया पलटवार 
राजगढ़ में होने जा रही बीजेपी की बैठक पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस प्रवक्ता अजय यादव ने कहा है कि बीजेपी की अब ज़मीन खिसक चुकी है. इसलिए वो जिलों में बैठक करने पर मजबूर है. बीजेपी अब कहीं भी बैठक कर ले जनता उसका साथ छोड़ चुकी है.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें