कर्नाटक , मध्यप्रदेश, हरियाणा और त्रिपुरा के मुख्यमंत्रियों की हाल ही में केन्द्रीय नेतृत्व से मुलाकात और चर्चा के बाद इन राज्यों में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। कर्नाटक में भाजपा ने येदुरप्पा का विकल्प लाने का मन बना लिया है। अपनी कुर्सी बचाने के लिए येदुरप्पा दिल्ली में हैं तो वहीं त्रिपुरा में मुख्यमंत्री बिप्लव देव को दिल्ली बुला लिया है। मप्र से हाल ही में नड्डा के बुलाने पर शिवराज दिल्ली गए थे और दोनों के बीच लगभग एक घंटे तक मुलाकात हुई थी, जिसको लेकर यहां भी बदलाव की अटकलें शुरू हो गई हैं। उधर हरियाणाके मुख्यमंत्री ने भी दिल्ली में नड्डा से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि किसान आंदोलन को लेकर पार्टी खट्टर से नाराज है। सूत्रों की मानें तो भाजपा कुछ राज्यों में युवा मुख्यमंत्री को तरजीह दे सकती है।





