अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

एकमात्र एग्जिट पोल में भाजपा की हार और सपा 200 पार

Share

यूपी विधानसभा चुनाव के सभी चरणों की वोटिंग पूरी होने के साथ ही सभी की नजरें अब रिजल्ट पर हैं। दस मार्च को आने वाले रिजल्ट से पहले कई टीवी चैनलों ने एग्जिट पोल करके बताया है कि यूपी में किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं और किसकी सरकार बनने की संभावना है।

ज्यादातर चैनलों के एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को आसानी से बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। वहीं एक ऐसा एग्जिट पोल भी है जो इन सभी से बिल्कुल उलट है। इस एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन हार रहा है और समाजवादी गठबंधन 200 के आकड़े को पार करते हुए बहुमत से भी काफी ज्यादा सीटें हासिल करता दिखाई दे रहा है।

देशबंधु के एग्जिट पोल के अनुसार यूपी की 403 में से भाजपा गठबंधन को केवल 134 से 150 सीटें मिल रही हैं। यानी पिछले चुनाव के मुकाबले उसे दो सौ ज्यादा सीटों का नुकसान हो रहा है। समाजवादी पार्टी गठबंधन को 228 से 244 सीटें मिलती दिख रही हैं।

वहीं, सपा न सिर्फ पिछले चुनाव के मुकाबले दो सौ सीटों की बढ़त ले रही है बल्कि स्पष्ट बहुमत (202) सीटों के आकड़ें को पार करने का अनुमान है। देशबंधु के एग्जिट पोल में बसपा को 10 से 24 सीटें मिल रही हैं। कांग्रेस को केवल 1 से 9 सीटें और अन्य को 6 सीटें मिल सकती हैं।

यूपी को चार हिस्सों में बांटकर भी एग्जिट पोल दिखाया गया है। इसमें बुंदेलखंड में सपा भाजपा से पीछे दिख रही है। यहां भाजपा 8 से 12 और सपा 6 से 10 सीटें हासिल कर सकती है। बसपा को दो सीटें मिल सकती है। कांग्रेस या अन्य को कोई सीट नहीं मिल रही है। 

मध्य यूपी की 81 सीटों में से भाजपा को 25 से 29 सीटें मिल सकती हैं। इस इलाके में सपा को भारी बढ़त मिल रही है। उसे 46 से 50 सीटें मिलती दिख रही हैं। बसपा को एक से 5 और कांग्रेस को 0 से 4 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को भी 0 से 2 सीटें मिल सकती हैं।

पूर्वी यूपी में भी सपा को भारी बढ़त दिखाई गई है। यहां भाजपा को 58 से 62 सीटें जबकि सपा को 95 से 99 सीटें मिल सकती हैं। बसपा को 5 से 9 और कांग्रेस को 1 से 3 सीट मिलने का अनुमान है। अन्य को दो सीटें मिल सकती हैं।पश्चिम यूपी की 136 सीटों में से भाजपा को केवल 43 से 47 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। सपा को यहां 81 से 85 सीटें मिल सकती हैं। बसपा को 4 से 8 और कांग्रेस को 0 से 2 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को भी 0 से 2 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें