अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में कांग्रेस का सुपड़ा साफ,सभी  मेयर की सीटों पर भाजपा का कब्जा

Share

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नगर निगम चुनाव में सभी मेयर की सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। वहीं सभी निगमों के पार्षदों में भी भाजपा का वर्चस्व रहा। जैसे रायगढ़ नगर निगम में भाजपा के 34 पार्षद जीते जबकि कांग्रेस के 12 व निर्दलीय दो पार्षद जीते। वहीं रायपुर में भाजपा के 60, कांग्रेस के छह और अन्य चार पार्षद जीते।

दुर्ग- भाजपा 40, कांग्रेस 12, निर्दलीय आठ
धमतरी- भाजपा के 27, कांग्रेस के आठ और निर्दलीय पांच पार्षद जीते।
जगदलपुर- भाजपा के 30, कांग्रेस के 16, निर्दलीय दो
चिरमिरी- भाजपा के 38, कांग्रेस के दो
बिलासपुर- भाजपा के 49, कांग्रेस के 18, निर्दलीय तीन
कोरबा- भाजपा के 45, कांग्रेस के 11 व निर्दलीय 11
राजनांदगांव- भाजपा के 39, कांग्रेस के नौ व निर्दलीय तीन
अंबिकापुर- भाजपा के 25, कांग्रेस के 20, निर्दलीय तीन पार्षद जीते।

भाजपा CM साय के गृह ग्राम में हार गई ! कांग्रेस प्रत्याशी ने लहराया जीत का परचम

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय निकाय चुनाव के शनिवार को आए परिणामों से उत्साहित हो सकते हैं लेकिन उनके गृह नगर कुनकुरी के नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा है। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के विनयशील का मुकाबला भाजपा के सुदबल राम यादव से था। सुबह नौ बजे से शुरू हुई मतों की गणना में दोनों के बीच चले कांटे की टक्कर में आखिरकार कांग्रेस के विनयशील ने महज 81 मतों से सुदबल राम यादव को पराजित किया। यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने मोर्चा संभाला था। यदि यहां वार्ड की बात की जाए तो यहां भी भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जहां पर 15 में से आठ वार्ड में भाजपा ने तो सात वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें