प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में 18 किलोमीटर लंबी बेंगलुरु-मैसुरु एक्सप्रेसवे परियोजना का उद्घाटन किया। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक कार दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। उमेश पाल हत्याकांड में नामजद और फरार अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर प्रयागराज पुलिस ने 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। नेपाल के सिंधुली जिले में रविवार को एक बस के पहाड़ी से टकरा जाने से उसमें सवार तीन महिलाओं सहित कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। डल झील और जबरवन पहाड़ियों के बीच स्थित ‘इंदिरा गांधी ट्यूलिप गार्डन’ 19 मार्च से पर्यटकों का स्वागत करने के लिए तैयार है। अहमदाबाद टेस्ट में भारत ने अपनी पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। विराट कोहली ने अपना 28वां टेस्ट शतक लगाया।
केंद्र सरकार ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने का विरोध किया है। केंद्र की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामे में कहा गया है कि सेम सेक्स मैरिज भारतीय परंपरा के मुताबिक नहीं है। यह पति-पत्नी और उनसे पैदा हुए बच्चों के कॉन्सेप्ट से मेल नहीं खाती। हालांकि केंद्र को ऐसी शादियों से कोई आपत्ति नहीं है।
समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने की मांग को लेकर दिल्ली समेत अलग-अलग हाईकोर्ट्स में दाखिल याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने अपने पास ट्रांसफर किया है। चीफ जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ की अगुआई वाली बेंच इस मामले पर आज सुनवाई करेगी।
उधर, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 571 रन बनाए। विराट कोहली ने 186 रनों की मैराथन पारी खेली। उन्होंने टेस्ट में 1205 दिन बाद सेंचुरी लगाई। यह कोहली का टेस्ट में 28वां और ओवरऑल 75वां शतक है। इंटरनेशल क्रिकेट में उनसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, सचिन ने ओवरऑल 100 शतक जमाए हैं।
1. केंद्र सेक्स मैरिज की मान्यता के खिलाफ, 2018 में समलैंगिकता आपराध की श्रेणी से बाहर हुआ था
केंद्र सरकार ने समलैंगिक शादियों को कानूनी मान्यता देने का विरोध किया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक रविवार को सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने इसको लेकर हलफनामा दायर किया। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सेम सेक्स मैरिज को मान्यता देने के लिए दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई होनी है। इससे पहले केंद्र सरकार का हलफनामा बताता है कि सरकार इसके पक्ष में नहीं है।
न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी है कि केंद्र ने रविवार को कोर्ट में 56 पेज का हलफनामा दाखिल किया। इसमें कहा गया कि सेम सेक्स मैरिज भारतीय परंपरा के मुताबिक नहीं है। यह पति-पत्नी और उनसे पैदा हुए बच्चों के कॉन्सेप्ट से मेल नहीं खाती। हलफनामे में समाज की वर्तमान स्थिति का भी जिक्र है। केंद्र ने कहा- अभी के समय में समाज में कई तरह की शादियों या संबंधों को अपनाया जा रहा है। हमें इस पर आपत्ति नहीं है।

SC ने सेम सेक्स मैरिज से जुड़ी याचिकाएं अपने पास ट्रांसफर कीं
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस मसले को लेकर दिल्ली समेत अलग-अलग हाईकोर्ट में दाखिल सभी याचिकाओं की सुनवाई एक साथ करने का फैसला किया था। कोर्ट ने 6 जनवरी को इस मुद्दे से जुड़ी सभी याचिकाएं अपने पास ट्रांसफर कर ली थीं। चीफ जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़, जस्टिस पी. एस. नरसिम्हा और जस्टिस जे. बी. पारदीवाला की बेंच सोमवार को इस मामले की सुनवाई करेगी।
मेरिट के आधार पर याचिका खारिज करना उचित
हलफनामे में सरकार ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने अपने कई फैसलों में व्यक्तिगत स्वतंत्रता की व्याख्या स्पष्ट की है। इन फैसलों के आधार पर भी इस याचिका को खारिज कर देना चाहिए, क्योंकि उसमें सुनवाई करने लायक कोई तथ्य नहीं है। मेरिट के आधार पर भी उसे खारिज किया जाना ही उचित है।
कानून में उल्लेख के मुताबिक भी समलैंगिक विवाह को मान्यता नहीं दी जा सकती, क्योंकि उसमें पति और पत्नी की परिभाषा जैविक तौर पर दी गई है। उसी के मुताबिक दोनों के कानूनी अधिकार भी हैं। समलैंगिक विवाह में विवाद की स्थिति में पति और पत्नी को कैसे अलग-अलग माना जा सकेगा?
केंद्र ने कहा कि शादी की परिभाषा अपोजिट सेक्स के दो लोगों का मिलन है। इसे विवादित प्रावधानों के जरिए खराब नहीं किया जाना चाहिए।
2. राहुल के भाषण पर मोदी का निशाना, कर्नाटक में दुनिया के सबसे लंबे प्लेटफॉर्म का उद्घाटन
कर्नाटक विधानसभा चुनाव से दो महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को एक बार फिर राज्य के दौरे पर मांड्या और हुबली-धारवाड़ पहुंचे। पिछले दो महीने से भी कम समय में मोदी राज्य में छठी बार आए हैं। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले कांग्रेस-JDS के गढ़ मंड्या में रोड शो किया और फिर एक जनसभा को संबोधित किया।
इसके बाद वे हुबली-धारवाड़ पहुंचे और IIT धारवाड़ का उद्घाटन किया। यहां उन्होंने इशारों-इशारों में राहुल गांधी पर निशाना साधा। PM ने कहा- यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लंदन में भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाए गए। भारत के लोकतंत्र की जड़ें, हमारे सदियों के इतिहास से सींची गई हैं। दुनिया की कोई ताकत भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं को नुकसान नहीं पहुंचा सकती।
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल ने क्या कहा था?
इसी महीने की शुरुआत में राहुल गांधी 3 दिन के लंदन दौरे पर थे। यहां उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में कहा था कि संसद में माइक बंद कर दिए जाते हैं। विपक्ष अपनी आवाज नहीं रख सकता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का कोई नेता किसी भी यूनिवर्सिटी में बोल नहीं सकता है। भारत में लोकतंत्र पर सीधा प्रहार हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

धारवाड़ पहुंचने के बाद CM बसवराज बोम्मई ने पीएम मोदी का स्वागत पारंपरिक पगड़ी पहनाकर किया।
मांड्या में बोले- कांग्रेस मेरी कब्र खोदने में व्यस्त, मैं एक्सप्रेस-वे बनाने में मस्त
मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा- ‘कांग्रेस और उनके साथी मोदी की कब्र खोदने का सपना देख रहे है, लेकिन मोदी एक्सप्रेस-वे बनाने में मस्त है। मोदी गरीबों का जीवन आसान बनाने में व्यस्त है। कांग्रेस को पता ही नहीं है कि देश की करोड़ों माताओं-बहनों का आशीर्वाद मोदी का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।’ हुबली धारवाड़ में भी PM ने कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया।
इन योजनाओं की भी सौगात मिली
- होसपेट-हुबली-टीनाघाट रेलवे लाइन के विद्युतीकरण की शुरुआत की।
- 530 करोड़ के हुबली स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की शुरुआत की।
- धारवाड़ बहु ग्राम जलापूर्ति योजना की आधारशिला रखी, जिसे 1040 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित किया जाएगा।
- 150 करोड़ रुपए की लागत से विकसित होने वाली तुप्पारीहल्ला फ्लड डैमेज कंट्रोल प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी।
आईआईटी धारवाड़ का उद्घाटन किया

IIT धारवाड़ एडमिनिस्ट्रेशन बिल्डिंग की यह तस्वीर भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने पोस्ट की है।
मांड्या में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद, प्रधानमंत्री आईआईटी धारवाड़ का उद्घाटन करने पहुंचे। जिसे 850 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री मोदी ने ही इस संस्थान की आधारशिला रखी थी।
दुनिया के सबसे लंबे प्लेटफॉर्म का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री मोदी ने शाम को श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली स्टेशन पर दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म देश को समर्पित किया। इस प्लेटफॉर्म को हाल ही में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने मान्यता दी है। प्लेटफॉर्म की लंबाई 1,507 मीटर यानी करीब डेढ़ किलोमीटर है। इसके अलावा PM होसापेट रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन किया। इस स्टेशन को हम्पी के स्मारकों की तर्ज पर डेवलप किया गया है।
3. भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट, चौथे दिन टीम इंडिया 571 पर ऑलआउट, अक्षर ने लगाए 4 छक्के
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में चौथे टेस्ट मैच का चौथा दिन पूरी तरह टीम इंडिया और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम रहा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने 1205 दिन, 23 मैच और 41 पारियों के बाद इस फॉर्मेट में शतक जमाया। विराट भारतीय पारी में आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे। चोटिल श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए नहीं आए।
विराट की 186 रनों की मैराथन पारी के दम पर भारत ने अपनी पहली पारी में 571/9 का स्कोर बनाया। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बगैर नुकसान के 3 रन बनाए। ओपनर ट्रेविस हेड (3*) के साथ नाइट वॉचमैन मैथ्यू कुहनेमन (0*) नाबाद पवेलियन लौटे। टीम अब भी 88 रनों से पिछड़ रही है। टीम इंडिया ने पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया पर 91 रन की बढ़त बनाई है।
1205 दिन बाद कोहली का शतक
कोहली ने 23 नवंबर 2019 को आखिरी बार बांग्लादेश के खिलाफ 27वां टेस्ट शतक जमाया था। यह उनका 28वां टेस्ट शतक है। अब कोहली के नाम 75 इंटरनेशनल शतक हो गए हैं। उन्होंने टेस्ट में 28, वनडे में 46 और टी-20 इंटरनेशनल में एक शतक जमाया है।
उमेश हुए रनआउट
उमेश यादव बिना एक भी गेंद खेले रन आउट हो गए। वे विराट कोहली की कॉल पर दो रन के लिए भागे थे, लेकिन आउट फील्ड से डायरेक्ट थ्रो के कारण उन्हें विकेट गंवाना पड़ा। रविचंद्रन अश्विन 7 रन बनाकर नाथन लायन की गेंद पर आउट हुए।
अक्षर ने लगाए 4 छक्के
अक्षर पटेल 79 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर बोल्ड हुए। उन्होंने अपनी पारी में 4 छक्के लगाए और विराट के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी भी की। पांचवां विकेट श्रीकर भरत के रूप में गिरा। वे 44 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नाथन लायन ने पीटर हैंड्सकॉम्ब के हाथों कैच कराया। भरत ने कोहली के साथ 84 रन की साझेदारी की। इससे पहले, रवींद्र जडेजा 23 रन बनाकर आउट हुए। जडेजा ने कोहली के साथ 170 बॉल पर 64 रन की साझेदारी की।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को भारत ने 289/3 से पारी को आगे बढ़ाया। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए।
अय्यर की पीठ में दर्द, स्केन के लिए भेजा
श्रेयस अय्यर की पीठ के निचले हिस्से में दर्द है। उन्हें स्केन के लिए भेजा गया है। इस कारण, भरत को अय्यर की जगह भेजा गया है। वह भारत की पहली पारी में बैटिंग करने के लिए नहीं आए।
हालांकि मालू ने इन आरोपों को गलत ठहराया है। महिला के मुताबिक, 23 अगस्त 2022 को सतीश कौशिक दुबई में उनके घर आए थे और इस दौरान उन्होंने उसके पति से 15 करोड़ रुपए मांगे थे। महिला ने कहा- मैं ड्राइंग रूम में मौजूद थी, जहां सतीश और विकास के बीच बहस हुई थी।
5. रमजान के लिए सऊदी अरब में नई गाइडलाइंस, नमाज के दौरान लाउडस्पीकर पर रोक

मक्का की पवित्र मस्जिद में काबा के चारों ओर तवाफ अदा करने दुनियाभर से जायरीन हर साल जाते हैं। (फाइल -फोटो)
सऊदी अरब सरकार ने रमजान पर पाबंदियों को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की है। इस्लामिक मिनिस्ट्री के मुताबिक, रमजान के दौरान लाउड स्पीकर के जरिए नमाज पढ़ने और मस्जिदों में इफ्तार की दावत पर रोक रहेगी। साथ ही दावतें देने के लिए चंदा मांगने की भी मनाही है।
बच्चों के मस्जिद में नमाज पढ़ने पर भी रोक लगाई गई है। मस्जिदों में रमजान के पूरे महीने इमाम मौजूद रहेंगे। इन गाइडलाइंस पर दुनिया के कई इस्लामिक संगठनों ने नाराजगी जताई है। उनका मानना है कि रोजमर्रा की जिंदगी में इस्लाम के असर को कम करने के लिए ये किया गया है।
- पीएम की सुरक्षा में चूक का मामला, केंद्र ने पंजाब सरकार से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी
- पंजाब में पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में केंद्र ने सख्त कदम उठाया है। इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से की गई कार्रवाई के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी है। पिछले साल पांच जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया था। पिछले साल 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक हुई थी। इस मामले पर केंद्र सरकार ने अब पंजाब सरकार से एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। सूत्रों के मुताबिक, पीएम की सुरक्षा में चूक के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई में हो रही देरी को लेकर केंद्र ने राज्य सरकार से कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। केंद्रीय गृह सचिव ने इस मुद्दे पर पंजाब के मुख्य सचिव से बात भी की।
- गुरुग्राम में बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया
- गुरुग्राम की एक हाउसिंग सोसायटी में दो वर्षीय बच्ची के साथ एक अज्ञात व्यक्ति के कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि खेरकी दौला थाने में पॉक्सो कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। अधिकारियों के मुताबिक पुलिस को इस मामले में एक ट्रक चालक पर संदेह है। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार को सेक्टर-81 की एक सोसायटी के परिसर में दोपहर लगभग दो बजे घटी। पुलिस के अनुसार पीड़ित बच्ची एक घरेलू सहायिका की बेटी है। पुलिस ने बताया कि बच्ची एक फ्लैट के बाहर खेल रही थी तभी एक ट्रक सोसायटी में कुछ सामान लेने आया था। पुलिस के अनुसार ट्रक चले जाने के कुछ देर बाद पीड़ित बच्ची की मां ने उसे चोटिल अवस्था में देखा और शोर मचाया।
- बेटियों के आत्मनिर्भर होने से बनेगा आत्मनिर्भर भारत: मुर्मू
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि आत्मनिर्भर भारत और नए भारत के निर्माण का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब हमारी बेटियां आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की भावना के साथ आगे बढ़ेंगी। ‘भुला दे डर, जी बेफिकर’ थीम पर नवभारत टाइम्स न्यूजपेपर की तरफ से कनॉट प्लेस में आयोजित ऑल वुमेन बाइक रैली को राष्ट्रपति मुर्मू ने ऑनलाइन झंडा दिखाया। उन्होंने वीडियो संदेश में कहा कि ‘मैं चाहूंगी कि प्रत्येक मां और बहन अपने बेटे और भाई को सभी महिलाओं को सम्मान देने के संस्कार दें तभी हमारी बेटियां बेहतर वातावरण में आगे बढ़ सकेंगी।’ राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में कहा, ‘आत्मनिर्भर भारत और नए भारत के निर्माण का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब हमारी बेटियां आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की भावना के साथ आगे बढ़ेंगी और पूरी उम्मीद है कि ऐसे आयोजनों का संदेश हमारे देश के गांव-गांव और नगर- नगर तक पहुंचेगा। दूर-सुदूर गांवों में रहने वाली हमारी बेटियां सदैव निडर महसूस करें तथा आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ें।’
- अहमदाबाद टेस्ट : चौथे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया के बिना विकेट खोए तीन रन
- ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में बिना विकेट खोए तीन रन बनाए। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में 480 रन के जवाब में 571 रन बनाकर 91 रन की बढ़त हासिल की थी जिससे मेहमान टीम अब भी 88 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने पर ट्रेविस हेड तीन रन बनाकर खेल रहे थे जबकि मैथ्यू कुहनेमैन ने अभी खाता नहीं खोला है।





