अरब सागर से उठे साइक्लोन ‘बिपरजॉय’ (Biparjoy) ने भीषण तूफान का रूप धर लिया है। मौसम विभाग ने सौराष्ट्र और कच्छ से लगते तटीय इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। 15 जून तक यह गुजरात के कच्छ जिले और पाकिस्तान के कराची के बीच कहीं तट से टकरा सकता है। इस दौरान 150 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी। समुद्र तटों पर दो से तीन मीटर ऊंची लहरें भी उठने के आसार हैं। उधर, मध्य प्रदेश के जबलपुर में आज कांग्रेस की बड़ी रैली है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी 12 जून की रैली से एमपी में कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। उधर, हरियाणा के पिपली (कुरुक्षेत्र) में किसानों ने महापंचायत बुलाई है। इसमें राकेश टिकैत समेत हरियाणा, यूपी और पंजाब के तमाम किसान नेता शामिल होंगे। केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी की महारैली.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज आंध्र के विशाखापट्टनम में एक जनसभा को संबोधित.दिल्ली: भारत और बांग्लादेश की बॉर्डर फोर्सेज के बीच चार दिवसीय बातचीत का आगाज,वाराणसी में G20 देशों के विकास मंत्रियों की बैठक आज से, पीएम का डिजिटल संबोधन,
आज का प्रमुख इवेंट्स
- दिल्ली में बाइक टैक्सी पर बैन लगाने के आदेश के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। राज्य सरकार ने फरवरी 2023 में बैन लगाया था। इसके पीछे तर्क दिया गया था कि टैक्सी के तौर पर सिर्फ कमर्शियल व्हीकल्स का ही इस्तेमाल किया जा सकता है। जबकि टैक्सी के लिए प्राइवेट रजिस्ट्रेशन वाले बाइक्स का इस्तेमाल हो रहा है।
भारत लगातार दूसरी बार WTC फाइनल हारा; ऑस्ट्रेलिया ने 209 रन से हराया

लंदन के द ओवल मैदान पर जीत के बाद WTC फाइनल की ट्राफी उठाए ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिन्स।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत को लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 209 रन से हरा दिया। 444 रन का टारगेट चेज करते हुए भारतीय टीम आखिरी दिन के पहले सेशन में 234 पर ऑलआउट हो गई।
ऑस्ट्रेलिया ICC की सभी ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई है। आखिरी बार टीम इंडिया ने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दर्ज की थी। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने इन 10 सालों में तीनों फॉर्मेट यानी टी-20 और वनडे वर्ल्ड कप के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जीत दर्ज की है।
आर्मी बोली- आतंकी मैसेज भेजने के लिए मोबाइल की जगह लड़कियों का इस्तेमाल कर रहे
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने जम्मू-कश्मीर में हथियार और ड्रग्स सप्लाई के लिए महिलाओं, लड़कियों और नाबालिग बच्चों को टारगेट बनाया है। आतंकी अब बातचीत या मैसेज भेजने के लिए मोबाइल जैसे साधनों के इस्तेमाल से बच रहे हैं। बजाय इसके वे लड़कियों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
ये जानकारी चिनार कॉर्प्स के लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के स्लीपर सेल पर तेजी से कार्रवाई की है। इसके बाद आतंकी नए तरीकों को अपना रहे हैं।
बृजभूषण के खिलाफ पुलिस ने सबूत मांगे; 14 जून को खाप पंचायतों ने हरियाणा बंद बुलाया
बृजभूषण ने UP के गोंडा में रैली की। उन्होंने मंच से कहा, ‘होइहि सोइ जो राम रचि राखा। को करि तर्क बढ़ावै साखा।’ (जो कुछ राम ने रच रखा है, वही होगा। तर्क करके कौन बात को बढ़ाए)।
दिल्ली पुलिस ने कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली 2 महिला पहलवानों से सबूत मांगे हैं। मसलन घटनाओं की तारीख और समय और उस होटल की जानकारी, जहां एक पहलवान बृजभूषण के कार्यालय के दौरान रुकी थी।
वहीं बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खाप पंचायतों ने 14 जून को हरियाणा बंद का ऐलान किया है। इस दौरान दिल्ली को दूध और सब्जी की सप्लाई रोकने की भी बात कही गई है।
साइक्लोन बिपरजॉय 15 जून तक गुजरात पहुंचेगा; तटीय जिलों में NDRF की तैनाती
अरब सागर से गुजर रहा साइक्लोन बिपरजॉय भीषण चक्रवात में बदल गया है। इसके 15 जून तक गुजरात के मांडवी और पाकिस्तान के कराची तट पर पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान 125-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
एहतियातन पोरबंदर, गिर-सोमनाथ और वलसाड में NDRF की तैनाती की गई है। वहीं कराची पोर्ट ने रेड अलर्ट जारी किया है। लैंडफॉल होने के बाद साइक्लोन का असर सौराष्ट्र, कच्छ में 13,14 और 15 जून तक रहेगा। उत्तरी गुजरात में 15 और 16 जून को इसका असर रहेगा।
अरब सागर से गुजर रहे बिपरजॉय तूफान भीषण चक्रवात में बदल गया है। मौसम विभाग के सुबह 8:30 बजे के अपडेट के मुताबिक, यह तूफान गुजरात के पोरबंदर 460 किमी, द्वारका से 510 किमी और कच्छ के नालिया के से 600 किमी दूर है। ये बीते 8 घंटे में 8 KMPH की रफ्तार से आगे बढ़ा है।
इसके 15 जून तक गुजरात के मांडवी और पाकिस्तान के कराची के बीच तट पर पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान 125-135KMPH की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो 150 KMPH की रफ्तार तक भी जा सकती हैं। किसी तरह के खतरे से निपटने के लिए पोरबंदर, गिर-सोमनाथ और वलसाड में NDRF की तैनाती की गई है। वहीं, कराची पोर्ट ने रेड अलर्ट जारी किया है।

गुजरात के पोरबंदर बीच पर बिपरजॉय का असर दिखा। यहां ऊंची लहरें उठीं।

पोरबंदर के बंदरगाह पर नावों को बांध दिया गया है। मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है।
अगले पांच दिन गुजरात में आंधी-तूफान और बारिश
तूफान के चलते गुजरात में अगले पांच दिन तक आंधी चलेगी। सबसे ज्यादा असर सौराष्ट्र-कच्छ इलाके में होगा। इस दौरान यहां 30-40 KMPH की रफ्तार से हवाएं चलेंगीं, जो 50 KMPH की रफ्तार भी छू सकती हैं, खासतौर से 13 से 15 जून तक।

मौसम विभाग का सुबह 8:30 बजे का अपडेट। लाल बिंदुओं में तूफान का संभावित ट्रैक और हरे रंग में उसका प्रभाव क्षेत्र बताया गया है।
48 घंटे में गोवा, महाराष्ट्र तक पहुंचेगा मानसून
मानसून शनिवार को केरल के बचे हुए हिस्सों से आगे तटीय कर्नाटक में छा गया है। केरल में मानसून ने 7 दिन की देरी से दस्तक दी थी। 10 जून तक इस सीजन में देश में औसतन 35.5 मिमी बारिश होती है। मौमस विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटे के अंदर मानसून पूरे गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से खासकर तटीय महाराष्ट्र में आगे बढ़ने के आसार हैं।
केरल के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पत्थनमथिट्टा, अलापुझा, कोट्टायम, इदुक्की, कोझिकोड और कन्नूर में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र व तेलंगाना में 2 से 3 दिन तक लू के हालात रहेंगे। तीन से चार दिन में आंध्र, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में मानसून के दस्तक देने की संभावना नहीं है।

मुंबई की नरीमन बीच पर बिपरजॉय तूफान के चलते आई हाई टाइड।

अरब सागर में बिपरजॉय तूफान के चलते शनिवार को मुंबई की मरीन ड्राइव बीच पर ऊंची लहरें उठीं।
अब राज्यों का मौसम का हाल जान लीजिए…
यूपी में हीटवेव… 23 जिलों में बारिश की संभावना, 9 KM/h की रफ्तार से बढ़ रहा मानसून

कानपुर में रविवार सुबह से तेज धूप निकली है। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। शनिवार को यहां अधिकतम पारा 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यूपी में भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। चिलचिलाती धूप और हीटवेव का असर रविवार को भी रहेगा। पूर्व और पश्चिम के कुछ जिलों को छोड़ दें तो ज्यादातर का पारा करीब 42°C के करीब बना हुआ है। उधर, मौसम विभाग ने 23 जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना जताई है।
पूर्वी जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है। हालांकि, इससे तपिश से राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 जून के बाद से प्री-मानसून बारिश होगी। अभी मानसून यूपी की तरफ 9 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। अगले 24 घंटों में मानसून उत्तर-पूर्व भारत को कवर कर सकता है।
ताइवान ने चीन को पहली बार जवाब दिया; अपने एयरस्पेस में घुसे फाइटर जेट्स का पीछा किया

ताइवान की एयरफोर्स के पास अमेरिकी F-16 भी हैं। इन्होंने ही चीनी फाइटर जेट्स का पीछा किया। (फाइल)
ताइवान ने अपनी सीमा में चीनी फाइटर जेट्स की घुसपैठ पर पहली बार जवाब दिया। चीन के 10 फाइटर जेट्स ताइवान स्ट्रैट को क्रॉस करके ताइवानी एयरस्पेस में दाखिल हुए। इसके बाद ताइवान ने अपने फाइटर जेट्स स्क्वॉड्रन चीनी फाइटर जेट्स के पीछे लगा दी।
चीन के फाइटर जेट्स कुछ देर में लौट गए। ताइवान की डिफेस मिनिस्ट्री ने इस खबर की पुष्टि की है। हालांकि दोनों एयरफोर्स में किसी तरह का टकराव नहीं हुआ। चीन की एयरफोर्स और नेवी लगातार ताइवान की सीमा में घुसपैठ करती रही हैं।
अपने एयरस्पेस में चीन के फाइटर जेट्स की घुसपैठ से परेशान ताइवान ने रविवार को पहली बार उसके ही अंदाज में जवाब दिया। चीन के 10 फाइटर जेट्स ताइवान स्ट्रैट को क्रॉस करके ताइवानी एयरस्पेस में दाखिल हुए।
ताइवान की एयरफोर्स अलर्ट पर थी। उसके फाइटर जेट्स ने काउंटर प्लान के तहत उड़ान भरी। दोनों एयरफोर्स में किसी तरह का टकराव नहीं हुआ। चीन के फाइटर जेट्स कुछ देर में लौट गए। ताइवान की डिफेंस मिनिस्ट्री ने इस खबर की पुष्टि की है।
समंदर और हवा में चीन की हरकतें
- ‘जापान टाइम्स’ के मुताबिक- ताइवान की समुद्री सीमा के अलावा एयरस्पेस में भी चीन की हरकतें बढ़ती जा रही हैं। रविवार को कुल 24 चीनी फाइटर जेट्स ने ताइवान की तरफ उड़ान भरी। इनमें से 10 ताइवान के एयरस्पेस में पहुंचे।
- इसी दौरान ताइवान की एयरफोर्स ने जवाब कार्रवाई के तहत अपनी एक फाइटर जेट स्क्वॉड्रन चीनी फाइटर जेट्स के पीछे लगा दी। चंद मिनट बाद चीन के तमाम एयरक्राफ्ट्स लौट गए।
- एक रिपोर्ट के मुताबिक- तीन साल में ताइवान को पहली बार उसके ही अंदाज में जवाब दिया है। इस दौरान चीन की एयरफोर्स और नेवी लगातार ताइवान की सीमा में घुसपैठ करती रही हैं। हालांकि, ताइवान ने अब तक यह साफ नहीं किया है कि उसके कितने फाइटर जेट्स चीनी विमानों के पीछे गए थे। चीन ने भी अब तक इस बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं दी है।

ताइवान जवाब के लिए तैयार
अप्रैल में ताइवान की प्रेसिडेंट साइइंग वेन अमेरिका दौरे पर गईं थीं। यहां एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था- चीन के सामने घुटने टेकने की बात सोचना भी बेमानी है। चीन के चाहे जो भी दावे हों, हम अपने हितों से कोई समझौता नहीं करेंगे।
एक सवाल के जवाब में ताइवान की प्रेसिडेंट ने कहा था- किसी भी देश के छोटे या बड़े होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। ताइवान को बहुत अच्छे से पता है कि चीन का मुकाबला कैसे करना है और अपनी सरहदों की हिफाजत कैसे करनी है।

चीन के फाइटर जेट्स ने पिछले महीने भी ताइवान में घुसपैठ की थी।
अमेरिका से सीधी टक्कर नहीं चाहता चीन
- 1940 के दशक में जब चीन का शासन कम्युनिस्ट पार्टी के हाथ में आया तो बचे हुए राष्ट्रवादी देश छोड़ ताइवान द्वीप पर जा बसे थे। इन राष्ट्रवादियों ने ताइवान में लोकतांत्रिक शासन लागू किया था। आज चीन ताइवान को अपना हिस्सा बनाता है, मगर अमेरिका के समर्थन की वजह से वहां की लोकतांत्रिक सरकार स्वतंत्र शासन चलाती है।
- यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद इस बात की आशंका बहुत ज्यादा बढ़ गई थी कि ताइवान को अपना हिस्सा बता चीन उस पर हमला कर सकता है। मगर अमेरिका खुले मंच पर यह कह चुका है कि अगर ताइवान पर हमला होता है तो वह उसकी मदद के लिए सेना भेजेगा।
- अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की स्पीकर नैन्सी पलोसी 2 अगस्त, 2022 को ताइवान की यात्रा पर गईं थीं। इसे गैर-जरूरी कदम मानते हुए चीन ने उसी समय अपने लड़ाकू विमान वहां भेज दिए थे।
- इतने तनाव के बावजूद ये माना जा रहा है कि 2023 में ताइवान पर सीधे हमले से चीन बचना चाहेगा। इसकी वजह साफ है कि ऐसे किसी भी कदम से अमेरिका सीधे जंग में उतर सकता है और चीन ऐसा नहीं चाहेगा।
अधीर रंजन ने पश्चिम बंगाल के चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र,
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल के चुनाव आयुक्त राजीव सिन्हा को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने मुर्शिदाबाद के दोमकल ब्लॉक में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर ध्यान देने और उचित एक्शन लेने को कहा है। अधीर का आरोप है कि इस इलाके में टीएमसी से जुड़े उपद्रवियों द्वारा आतंकवादी स्थिति पैदा की जा रही है।
लॉरेंस बिश्नोई को दिल्ली की जेल में क्यों नहीं रखना चाहती पुलिस? कोर्ट को बताई ये बड़ी वजह
नई दिल्ली: नामी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पुलिस दिल्ली की जेल में रखने को तैयार नहीं है। दिल्ली पुलिस ने आज कोर्ट से कहा कि जब तक लॉरेंस की कस्टडी पूरी नहीं हो जाती, तब तक उसे शहर की जेल से बाहर रखा जाए। दिल्ली पुलिस का अदालत से यह भी कहा है कि उसे दिल्ली की जेल की बजाय पंजाब की किसी जेल में भेज दिया जाए। पुलिस की मांग है कि लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब के भटिंडा जेल में रखा जाए। कोर्ट ने गैंगस्टर को पुलिस कस्टडी में रखने के आदेश दिए थे। कोर्ट ने उसकी कस्टडी भी 14 जून तक के लिए बढ़ा दी है।
केजरीवाल ने दिल्ली की रैली में पीएम मोदी को ‘तानाशाह’ कहा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी की ‘महा रैली’ के दौरान रविवार को केंद्र पर तीखा हमला बोला। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कदम-कदम पर विफल रहने वाला ‘तानाशाह’ करार दिया। उन्होंने केंद्र के अध्यादेश को ‘हिटलरशाही’ करार दिया। केजरीवाल ने दिल्ली के सात सांसदों को भाजपा का गुलाम कहा। उन्होंने उन पर दिल्ली में विकास कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया। (IANS)





