अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत नाजुक

Share

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य (79) वेंटिलेटर पर हैं। शनिवार को उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उनकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक रविवार सुबह अस्पताल के डॉक्टर ने बताया- उनके ब्लड में ऑक्सीजन की कमी थी, जिसमें अब सुधार हुआ है ब्लड प्रेशर भी सही है। उन पर इलाज का असर हो रहा है, लेकिन अभी वे खतरे से बाहर नहीं हैं। डॉक्टर्स की टीम उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है।

बुद्धदेव ने पद्म भूषण लेने से मना कर दिया था
साल 2022 में बुद्धदेव भट्टाचार्य को पद्म भूषण देने की घोषणा की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया। CPIM महासचिव सीताराम येचुरी ने बताया था- बुद्धदेव ने कहा है कि मैं पद्म भूषण सम्मान के बारे में कुछ नहीं जानता। मुझे किसी ने इसके बारे में नहीं बताया। अगर मुझे पद्म भूषण सम्मान दिया गया है तो मैं इसे अस्वीकार कर रहा हूं।

तस्वीर 2021 की है, जब बुद्धदेव भट्टाचार्य कोरोना संक्रमित हो गए थे।

तस्वीर 2021 की है, जब बुद्धदेव भट्टाचार्य कोरोना संक्रमित हो गए थे।

बुद्धदेव का पुश्तैनी घर बांग्लादेश में है
बुद्धदेव भट्टाचार्य का जन्म एक मार्च 1944 को उत्तरी कोलकाता में हुआ था। उनका पुश्तैनी घर बांग्लादेश में है। उन्होंने कोलकाता के प्रेसीडेंसी कॉलेज से बंगाली साहित्य और बंगाली (ऑनर्स) में बीए की डिग्री ली थी। इसके बाद वे सीपीआई (CPI) की युवा शाखा डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन के राज्य सचिव बने, जिसका बाद में डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया में विलय हो गया था।

11 साल बंगाल के CM रहे बुद्धदेव
बुद्धदेव भट्टाचार्य साल 2000 से 2011 तक बंगाल के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने 2015 में सीपीआई (एम) के पोलित ब्यूरो और केंद्रीय समिति से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 2018 में राज्य सचिवालय की सदस्यता भी छोड़ दी।

बुद्धदेव नरेंद्र मोदी के मुखर आलोचकों में से एक हैं। 2014 लोकसभा चुनावों से पहले उन्‍होंने कहा था क‍ि अगर मोदी पीएम बनते हैं तो ये देश के लिए बहुत खतरनाक होगा।

भट्टाचार्य ने खराब सेहत के चलते पिछले कई सालों से सार्वजनिक जीवन से दूरी बना रखी थी। वे COPD (क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं।

बुद्धदेव भट्टाचार्य से जुड़ी अन्य खबर भी पढ़ें…
बंगाल के पूर्व CM बुद्धदेव की बेटी पुरुष बनेंगी, सुचेतना बोलीं- सेक्स चेंज कराने के बाद लोग मुझे सुचेतन नाम से जानेंगे

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की बेटी सुचेतना भट्टाचार्य सेक्स चेंज कराएंगी। कुछ दिनों पहले सुचेतना ने खुद को ट्रांस मैन घोषित करते हुए कहा था- सर्जरी के बाद वो सुचेतन के तौर पर जानी जाएंगी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें