अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कलकत्ता हाईकोर्ट ने नारदा मामले में चारों TMC नेताओं को जमानत दी

Share

नारदा मामले में गिरफ्तार टीएमसी के चारों नेताओं को कलकत्ता हाईकोर्ट ने जमानत दे ही है, कोर्ट ने टीएमसी नेताओं-फिरहाद हकीम, सुब्रत मुखर्जी, मदन मित्रा और सोवन चटर्जी को अंतरिम जमानत दी है

बता दें कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सरकार बनने के बाद एक बार फिर नारदा घोटाले पर कार्रवाई शुरू हो गई है. 17 मई को नारदा घोटाले में आरोपी ममता बनर्जी के कैबिनेट मंत्री फिरहाद हकीम समेत चार नेताओं को सीबीआई ने गिरफ्तार  किया था. 

क्या है पूरा मामला?

साल 2016 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से ठीक पहले नारद न्यूज के सीईओ मैथ्यू सैमुएल ने एक स्टिंग वीडियो जारी किया था. इस वीडियो में वे एक कंपनी के प्रतिनिधि के तौर पर तृणमूल कांग्रेस के सात सांसदों, तीन मंत्रियों और कोलकाता नगर निगम के मेयर शोभन चटर्जी से मिले थे और एक काम के बदले मोटी रकम देते नजर आए थे. बताया गया था कि ये टेप 2014 में बनाया गया था. जिसके बाद कलकत्ता हाई कोर्ट ने मार्च, 2017 में स्टिंग ऑपरेशन को लेकर सीबीआई जांच का आदेश दिया था.जब ये स्टिंग ऑपरेशन सामने आया था तब विपक्ष ने 2016 के चुनाव में इसे बड़ा मुद्दा बनाया था. लेकिन इन सबके बावजूद तृणमूल कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें