अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अतिक्रमण हटाने पर हुई पत्थरबाजी 22 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Share

देपालपुर। बीते दिनों नगर में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद की टीम पर अतिक्रमण करने वालों ने हमला बोल दिया। उन्होंने जमकर पत्थर बरसाए। 3 जेसीबी गाड़ी भी फोड़ दी। इधर बताया जा रहा है कि पत्थरबाजों को यह शक था कि उनकी रेखा बस्ती के सामने जो कॉलोनी कट रही है उसके मालिक से सांठगांठ कर नगर परिषद की टीम उन लोगों के घर उजाड़ रही है। देपालपुर थाने में फरियादी श्रीमती संध्या सरयाम पति ईशानसिह सरयाम सीएमओ नगर परिषद देपालपुर की शिकायत पर आरोपी गोलू, लाखन, चिंतामन, अमन, सुरेश, मुकेश, समंदर, कपिल, त्रिलोक, संजू, नंदू, दिनेश, गट्टू, राजेश, धन्नालाल कीर, राहुल नागर, बशीर खाँन, लाखन, भागूबाई, रेखाबाई, सुनीताबाई, पप्पू केवट और उसके साथियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, पथराव, तोड़फोड़ और बलवे की धाराओं में केस दर्ज किया गया हैं। दरअसल देपालपुर के गौतमपुरा रोड पर सभी आरोपी झुग्गी बस्ती में रहते हैं। नगर परिषद की टीम ने इन अवैध अतिक्रमणकारियों को हटाने पहुंची थी। लेकिन हटने की बजाय आरोपी सरकारी मुलाजिमों से ही भीड़ लिए। देपालपुर थाने के एसआई दीपक राठौर के मुताबिक आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। दबिश में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। वहीं अन्य की खोजबीन जारी है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें